By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम
देश

नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम

Last updated: 2024/06/12 at 11:23 AM
Share
3 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार तीसरी बार भाजपा नीत एनडीए की सरकार सत्ता में है। रविवार को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों ने भी गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार को पीएम मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया और लगातार तीसरी बार नितिन गडकरी को सड़क-परिवहन मंत्रालय दिया गया। इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 में भी गडकरी को यह मंत्रालय ही सौंपा गया था। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला। 

कार्यभार संभालने के बाद गडकरी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने पोस्ट में मोदी 3.0 कैबिनेट में फिर से एक बार इसी मंत्रालय का कार्यभार सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत तेजी से विश्व स्तरीय आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होगा। नितिन गडकरी को भारत के राजमार्ग पुरुष के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने 10 वर्षों में देश में 54,858 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण में भूमिका निभाई है। 67 वर्षीय गडकरी सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे हैं। बता दें कि 2009 में गडकरी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था, इसी के साथ राष्ट्रीय राजनीति में उनका प्रवेश हुआ। बुधवार को नितिन गडकरी अपना पदभार संभालने कार्यालय पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे।

निर्मला सीतारमण ने भी संभाला कार्यभार
नितिन गडकरी के अलावा निर्मला सीतारमण ने भी बुधवार को वित्त मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला। सीतारमण को लगातार दूसरी बार वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। इससे पहले उन्हें यह कार्यभार 2019 में सौंपा गया था। नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर वित्त सचिव टीवी सोमनाथन और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने सीतारमण का स्वागत किया।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम
Next Article दिल्ली में जल संकट को लेकर ‘सुप्रीम’ सुनवाई; टैंकर माफिया को लेकर केजरीवाल सरकार को फटकार दिल्ली में जल संकट को लेकर ‘सुप्रीम’ सुनवाई; टैंकर माफिया को लेकर केजरीवाल सरकार को फटकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..
खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धरती आबा अभियान: मंत्री रामविचार नेताम ने 8 करोड़ से अधिक रुपये की विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास….
धरती आबा अभियान: मंत्री रामविचार नेताम ने 8 करोड़ से अधिक रुपये की विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?