By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा: CM ने किया हवाई सेवा का शुभारंभ, 8 शहरों से होगी कनेक्टिविटी: इस जगह से करें अपनी टिकिट बुक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा: CM ने किया हवाई सेवा का शुभारंभ, 8 शहरों से होगी कनेक्टिविटी: इस जगह से करें अपनी टिकिट बुक
देश

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा: CM ने किया हवाई सेवा का शुभारंभ, 8 शहरों से होगी कनेक्टिविटी: इस जगह से करें अपनी टिकिट बुक

Last updated: 2024/06/13 at 12:17 PM
Share
4 Min Read
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा: CM ने किया हवाई सेवा का शुभारंभ, 8 शहरों से होगी कनेक्टिविटी: इस जगह से करें अपनी टिकिट बुक
SHARE

मध्यप्रदेश में 13 जून गुरुवार से पीएमश्री पर्यटन वायुसेना शुरू हुई । इस हवाई सेवा से प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा। एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुबह 9 बजे राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ करके इसकी शुरुआत की। यह फ्लाइट भोपाल से उड़ान भरेगी और जबलपुर से होकर रीवा तक जाएगी, फिर वहां से सिंगरौली जाएगी। वहीं, भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू किए गए टिकिट बुकिंग काउंटर का भी आज से शुभारंभ हो गया। खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास बांटे। ये फ्लाइट राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू की गई हैं। बता दें कि ये फ्लाइट 6 सीटर हैं और ऐसे दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच अप डाउन करेंगे। वहीं, “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि 14 मार्च को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर से ”पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ किया था। वहीं, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए फ्लायओला वेबसाइट को बनाया गया था।

Contents
1 महीने तक मिलेगा 50 प्रतिशत की छूटइस तरह हवाई सेवा से जुड़ेंगे शहरऐसे कराएं अपनी टिकिट बुकिंग

1 महीने तक मिलेगा 50 प्रतिशत की छूट

सरकार ने लोगों को इसको और आकर्षित करने के लिए शुरुआती एक माह तक पचास फीसदी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। उदाहरण; इंदौर से उज्जैन तक का किराया 3 हजार रुपए के करीब है, जो कि छूट के बाद 1500 रुपए देना होगा। वहीं, डिस्काउंट के बाद इतना ही किराया राजधानी भोपाल तक भी देना होगा। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा को लेकर प्रमुख सचिव और पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि वायु सेना की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट पर टिकिट बुकिंग काउंटर बना दिए गए हैं। इससे प्रदेश के आठ शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा गया है। साथ ही भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा और इससे अन्य शहरों को भी जोड़ा जाएगा। हालांकि, अभी इस सेवा का लाभ प्रदेश के प्रमुख शहरों को मिलेगा। साथ ही प्रमुख सचिव ने ये भी कहा कि इससे पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति और कला को भी अधिक लाभ मिलेगा।

इस तरह हवाई सेवा से जुड़ेंगे शहर

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा से रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार और गुरुवार को 2 दिन इंदौर, जबलपुर और राजधानी भोपाल से जोड़ा जाएगा। ग्वालियर शहर को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल और उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जाएगा। वहीं, महाकाल की नगरी उज्जैन शहर को सप्ताह में 3 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर, बुधवार को इंदौर, भोपाल और जबलपुर, जबकि रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जाएगा। खजुराहो शहर निवासी इस सुविधा का लाभ सप्ताह में सिर्फ 1 दिन शुक्रवार को उठा सकेंगे। खजुराहो शहर को राजधानी भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जाएगा।

ऐसे कराएं अपनी टिकिट बुकिंग

“पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का लाभ उठाने के लिए यात्री अपनी टिकिट ऑफिशियल वेबसाइट https://flyola.in/ से करवा सकते हैं, साथ ही वह यहीं पर ऑफर, शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छपरा में वकील बाप-बेटे को गोलियों से भूना छपरा में वकील बाप-बेटे को गोलियों से भूना
Next Article परिवर्तित मार्ग से चलेगी एपी व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी एपी व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?