By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘वैश्विक तनाव का खामियाजा भुगतते हैं दक्षिणी देश’, जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी; तकनीक से विश्व को सफल बनाने का दिया मंत्र…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > ‘वैश्विक तनाव का खामियाजा भुगतते हैं दक्षिणी देश’, जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी; तकनीक से विश्व को सफल बनाने का दिया मंत्र…
देश

‘वैश्विक तनाव का खामियाजा भुगतते हैं दक्षिणी देश’, जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी; तकनीक से विश्व को सफल बनाने का दिया मंत्र…

Last updated: 2024/06/15 at 11:02 AM
Share
6 Min Read
‘वैश्विक तनाव का खामियाजा भुगतते हैं दक्षिणी देश’, जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी; तकनीक से विश्व को सफल बनाने का दिया मंत्र…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रौद्योगिकी के मानव केन्द्रित विकास पर बल देते हुए आज कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि टेक्नोलॉजी का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचे, समाज के हर व्यक्ति के सामर्थ्य को उजागर करे, सामाजिक असमानताओं को दूर करने में मदद करे, और मानवीय शक्तियों को सीमित करने की बजाय उनका विस्तार करे।

पीएम मोदी ने जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर आउटरीच सत्र को संबोधित किया।

उन्होंने समूह को उसकी 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव जाति के इतिहास की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दोबारा चुने जाने के बाद शिखर सम्मेलन में भाग लेना उनके लिए बहुत संतुष्टि की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी को सफल बनाने के लिए इसे मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित होना होगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी टेक्नोलॉजी की सदी है। मानव जीवन का शायद ही कोई ऐसा पहलु होगा जो टेक्नोलॉजी के प्रभाव से वंचित हो।

एक तरफ जहाँ टेक्नोलॉजी मनुष्य को चाँद तक ले जाने का साहस देती है, वहीं दूसरी ओर साइबर सुरक्षा जैसी चुनौतियां भी पैदा करती है।

हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि टेक्नोलॉजी का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचे, समाज के हर व्यक्ति के सामर्थ्य को उजागर करे, सामाजिक असमानताओं को दूर करने में मदद करे, और मानवीय शक्तियों को सीमित करने की बजाय उनका विस्तार करे।

यह केवल हमारी अभिलाषा नहीं, हमारा दायित्व होना चाहिए। हमें टेक्नोलॉजी में एकाधिकार को सर्वाधिकार में बदलना होगा। हमें टेक्नोलॉजी को संहारक नहीं सृजनात्मक रूप देना होगा। तभी हम एक समावेशी समाज की नींव रख सकेंगे। भारत अपनी इस मानव केन्द्रित भावना के जरिए एक बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रहा है।

2047 तक विकसित भारता हमारा संकल्प: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हमारा संकल्प है। हमारी प्रतिबद्धता है कि समाज का कोई भी वर्ग देश की विकास यात्रा में पीछे न छूटे।

यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में भारत राष्ट्रीय रणनीति बनाने वाले पहले कुछ देशों में शामिल है।

इसी रणनीति के आधार पर हमने इस वर्ष एआई मिशन लॉन्च किया है जिसका मूल मंत्र है एआई फॉर ऑल। एआई के लिए वैश्विक साझीदारी के संस्थापक सदस्य और नेतृत्वकर्ता के रूप में हम सभी देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।

पिछले वर्ष भारत की मेज़बानी में की गई जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हमने एआई के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थापन के महत्व पर बल दिया। भविष्य में भी एआई को पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, सुलभ और जिम्मेदाराना बनाने के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने भारत के ऊर्जा परिवर्तन मार्ग के बारे में विस्तार से बताया कि इसका दृष्टिकोण उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और स्वीकार्यता पर आधारित था।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत का रुख चार सिद्धांतों पर आधारित है – उपलब्धता, पहुंच, किफायत एवं स्वीकार्यता। भारत सीओपी के अंतर्गत लिए गए सभी संकल्पों को समय से पहले पूरा करने वाला पहला देश है।

हम 2070 तक नेट ज़ीरो के तय लक्ष्य को पाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हमें मिलकर आने वाले समय को हरित युग बनाने का प्रयास करना चाहिए।

इसके लिए भारत ने मिशन लाइफ यानि पर्यावरण के लिए जीवनशैली की शुरुआत की है। इस मिशन पर आगे बढ़ते हुए, 5 जून, पर्यावरण दिवस पर, उन्होंने एक अभियान शुरू किया है – एक पेड़ माँ के नाम”। अपनी माँ से सभी प्यार करते हैं । इसी भाव से हम वृक्षारोपण को एक व्यक्तिगत जुड़ाव और वैश्विक दायित्व वाला जनांदोलन बनाना चाहते हैं।

वैश्विक तनाव झेलते हैं दक्षिणी देश: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने वैश्विक दक्षिण, विशेष रूप से अफ्रीका की चिंताओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने याद दिलाया कि यह भारत के लिए सम्मान की बात थी कि एयू को उसकी अध्यक्षता में जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा, “वैश्विक अनिश्चिततायों और तनाव में वैश्विक दक्षिण के देशों को सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भारत ने वैश्विक दक्षिण के देशों की प्राथमिकताओं और चिंताओं को विश्व पटल पर रखना अपना दायित्व समझा है। इन प्रयासों में हमने अफ्रीका को उच्च प्राथमिकता दी है।

हमें गर्व है कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 ने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाया। अफ्रीका के सभी देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास, स्थिरता और सुरक्षा में भारत योगदान देता आया है, और आगे भी देता रहेगा।”

The post ‘वैश्विक तनाव का खामियाजा भुगतते हैं दक्षिणी देश’, जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी; तकनीक से विश्व को सफल बनाने का दिया मंत्र… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 15, 2024 June 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सिपाही कमल राम, जिसने इटली के लिए लगा दी थी जान की बाजी, अंग्रेजों से पाया बहादुरी का सबसे बड़ा तमगा… सिपाही कमल राम, जिसने इटली के लिए लगा दी थी जान की बाजी, अंग्रेजों से पाया बहादुरी का सबसे बड़ा तमगा…
Next Article ‘जिन्होंने राम का संकल्प लिया…’; BJP पर कटाक्ष के बाद फिर बदले RSS नेता इंद्रेश के सुर… ‘जिन्होंने राम का संकल्प लिया…’; BJP पर कटाक्ष के बाद फिर बदले RSS नेता इंद्रेश के सुर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand news- अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में की शिरकत, 20 प्रतिभाशाली बेटियों को दी छात्रवृत्ति…..
Uttarakhand news- अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में की शिरकत, 20 प्रतिभाशाली बेटियों को दी छात्रवृत्ति…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand news: ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’ सीएम धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा….
Uttarakhand news: ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’ सीएम धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News:  सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…
Uttarakhand News: सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?