By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आउटसोर्सिंग कंपनी में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, बम व ताबड़तोड़ गोली चलाकर फैलाई दहशत 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > आउटसोर्सिंग कंपनी में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, बम व ताबड़तोड़ गोली चलाकर फैलाई दहशत 
राज्य

आउटसोर्सिंग कंपनी में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, बम व ताबड़तोड़ गोली चलाकर फैलाई दहशत 

Last updated: 2024/06/15 at 11:44 AM
Share
5 Min Read
आउटसोर्सिंग कंपनी में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, बम व ताबड़तोड़ गोली चलाकर फैलाई दहशत 
SHARE

बीसीसीएल की बांसजोड़ा कोलियरी में संचालित साकार मास ज्वाइंट वेंचर आउटसोर्सिंग कंपनी के व्यू प्वाइंट पर गुरुवार की रात नकाबपोश अपराधियों ने रंगदारी के लिए बम व ताबड़तोड़ गोली चलाकर दहशत फैला दी।

घटना में शिफ्ट इंचार्ज गौतम महतो बाल-बाल बच गए। बम के छर्रों से कंपनी की एक बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दहशत में कर्मियों ने उसी समय काम बंद कर दिया।

अपराधियों ने कहा है कि कंपनी मैनेज करे अन्यथा ऐसी घटना होती रहेगी। लोयाबाद के थानेदार सत्यजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा बमों की सुतली जब्त किया है। शुक्रवार की सुबह भयभीत कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए नारेबाजी की।

सब इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे बाद कर्मी काम पर लौटे। कंपनी के जीएम ने बताया कि अपराधियों ने कर्मियों में दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट और गोली चलाई है।

कर्मी डरे सहमे हुए हैं। लोयाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की तलाश जारी है। शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये है पूरा मामला

बांसजोड़ा कोलियरी में संचालित साकार मास ज्वाइंट वेंचर आउटसोर्सिंग कंपनी के व्यू प्वाइंट पर गुरुवार की रात नकाबपोश अपराधियों ने बमबाजी और फायरिंग की थी। 

इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। दहशतजदा कर्मियों ने तभी काम बंद कर दिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस व एक खोखा, बमों की सूतली जब्त की है।

शुक्रवार की सुबह भयभीत कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। सब इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे बाद कर्मी काम पर लौटे।

चश्मदीद ने सुनाई दहशत की पूरी कहानी

घटना के चश्मदीद कर्मी शमशाद आलम ने बताया कि रात के करीब एक बजे कंपनी के कैंप के रास्ते से चार बाइक पर सवार आठ युवक चेहरा ढंककर पहुंचे।

कर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वे लोग बम चलाने लगे। इसके बाद मजदूर जान बचाकर भागने लगे। मजदूर गोलबंद हुए तो बाइक सवार हवाई फायरिंग करते हुए जिस रास्ते आए थे, उसी रास्ते से भाग निकले।

अपराधियों ने कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन को कहो मैनेज करेगा, नहीं तो इस तरह की घटना होती रहेगी। इस मामले को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कंपनी में 70 कर्मी काम करते हैं।

पुलिस ने कंपनी कर्मी जय शंकर शर्मा की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चार साल पूर्व भी कंपनी के कैंप कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना घटी थी। इसकी शिकायत लोयाबाद थाने में दर्ज कराई गई है।

सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी करते कंपनी के कर्मी।

पुलिस और कंपनी प्रबंधन से कर्मियों ने मांगी सुरक्षा

कंपनी में कार्यरत कर्मी गौतम रजक और चंद्रिका तुरी ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि रात की घटना से कर्मियों में काफी दहशत है।

वे लोग यहां पर काम करने के लिए आते हैं। यदि रात में किसी कर्मी के साथ कोई हादसा हो जाता तो उसके बच्चे अनाथ हो जाएंगे।

यह कंपनी दो साल के बाद चालू हुई है। अब काम चालू हुआ है तो असामाजिक तत्वों को यह रास नहीं आ रहा है। कर्मियों में दहशत फैलाने के लिए बम धमाके किए गए हैं।

अपराधियों ने कर्मियों में दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट और गोली चलाई है। कर्मी डरे सहमे हुए हैं। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। पुलिस सुरक्षा प्रदान करे और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। 

लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की तलाश जारी है। शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You Might Also Like

Uttarakhand news- अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में की शिरकत, 20 प्रतिभाशाली बेटियों को दी छात्रवृत्ति…..

Uttarakhand news: ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’ सीएम धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा….

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को नया आयाम: सीएम धामी ने लॉन्च की एकल महिला स्वरोजगार योजना, 484 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त…..

June 15, 2024 June 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से पीएम मोदी ने की मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से पीएम मोदी ने की मुलाकात
Next Article ट्रेन में आग लगने की फैली अफवाह से कूदे कई यात्री, चार लोगों की हुई मौत ट्रेन में आग लगने की फैली अफवाह से कूदे कई यात्री, चार लोगों की हुई मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand news- अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में की शिरकत, 20 प्रतिभाशाली बेटियों को दी छात्रवृत्ति…..
Uttarakhand news- अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ कार्यशाला में की शिरकत, 20 प्रतिभाशाली बेटियों को दी छात्रवृत्ति…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand news: ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’ सीएम धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा….
Uttarakhand news: ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’ सीएम धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News:  सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…
Uttarakhand News: सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?