By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तनाव के बीच इटली में मिले मोदी और जस्टिन ट्रूडो, कनाडाई PM ने बताया क्या हुई बात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > तनाव के बीच इटली में मिले मोदी और जस्टिन ट्रूडो, कनाडाई PM ने बताया क्या हुई बात…
देश

तनाव के बीच इटली में मिले मोदी और जस्टिन ट्रूडो, कनाडाई PM ने बताया क्या हुई बात…

Last updated: 2024/06/16 at 10:44 AM
Share
4 Min Read
तनाव के बीच इटली में मिले मोदी और जस्टिन ट्रूडो, कनाडाई PM ने बताया क्या हुई बात…
SHARE

भारत और कनाडा में चल रहे राजनयिक तनाव के बीच इटली में पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो आपस में मिले। मौका था- जी 7 शिखर सम्मेलन का।

पीएम मोदी ने ट्रूडो से मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पीएम मोदी से मिलने के बाद कनाडाई पीएम ने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी मुलाकात अच्छी रही।

मैंने पीएम मोदी को चुनाव जीतने और फिर प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। हम दोनों के बीच कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई है। जिनसे निपटने के लिए हम मिलकर काम करने को तैयार हैं।

खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में बहुत खटास आ गई थी।

ट्रूडो ने कनाडाई संसद में भारत का नाम लेकर दावा किया था कि भारतीय अधिकारियों ने निज्जर हत्याकांड की पटकथा लिखी।

इस पर काफी विवाद भी हुआ और भारत ने कनाडाई राजदूत को तलब कर फटकार भी लगाई। इसके बाद थोड़े वक्त के लिए भारत और कनाडा में वीजा सेवा भी निलंबित हुई।

फिलहाल कनाडा अपने आरोपों को सही साबित करने के लिए सबूत जुटाने में लगा है। उधर, भारत पहले ही कनाडा को चेता चुका है कि बिना ठोस सबूत के उस पर आऱोप लगाना सही नहीं।

पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने शुक्रवार को जस्टिन ट्रूडो के हाथ मिलाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें कहा गया, ‘‘जी 7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।’’

राजनयिक विवाद के बीच पहली बैठक
खालिस्तान समर्थक निज्जर हत्याकांड को लेकर तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के बीच दक्षिणी इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई यह पहली बैठक है।

ट्रूडो ने शनिवार को तीन दिवसीय जी7 शिखर सम्मेलन के समापन पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उस महत्वपूर्ण, संवेदनशील मुद्दे पर नहीं जाऊंगा, जिस पर अभी हमें आगे और काम करने की आवश्यकता है। लेकिन यह आने वाले समय में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए एक साथ काम करने की प्रतिबद्धता है।’’

बैठक के तुरंत बाद, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं ने ‘‘द्विपक्षीय संबंधों पर संक्षिप्त चर्चा’’ की, जिस दौरान ट्रूडो ने मोदी को फिर पीएम बनने पर बधाई भी दी। कनाडा की प्रेस समाचार एजेंसी ने प्रवक्ता एन-क्लारा वैलानकोर्ट के हवाले से कहा, ‘‘बेशक, इस समय दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। आप समझ सकते हैं कि हम इस समय कोई और बयान नहीं देंगे।’’

खालिस्तानियों को पनाह दे रहा कनाडा
भारत का कहना रहा है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा अपनी जमीन पर खालिस्तान समर्थक तत्वों को जगह दे रहा है।

भारत ने कनाडा को बार-बार अपनी ‘‘गहरी चिंताओं’’ से अवगत कराया है और उम्मीद भी जताई है कि कनाडा ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

The post तनाव के बीच इटली में मिले मोदी और जस्टिन ट्रूडो, कनाडाई PM ने बताया क्या हुई बात… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 16, 2024 June 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कैमरे में कैद हुआ पृथ्वी के सबसे नजदीकी ‘सुपर स्टार’, नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी ने ली तस्वीर… कैमरे में कैद हुआ पृथ्वी के सबसे नजदीकी ‘सुपर स्टार’, नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी ने ली तस्वीर…
Next Article जी7 में मना जर्मन चांसलर का जन्मदिन, दी गईं बधाई 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?