By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एंजेलिना जोली ने जीता पहला टोनी पुरस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > मनोरंजन > एंजेलिना जोली ने जीता पहला टोनी पुरस्कार
मनोरंजन

एंजेलिना जोली ने जीता पहला टोनी पुरस्कार

Last updated: 2024/06/17 at 4:17 PM
Share
2 Min Read
एंजेलिना जोली ने जीता पहला टोनी पुरस्कार
SHARE

अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने ‘द आउटसाइडर्स: ए न्यू म्यूजिकल’ के निर्माण के लिए अपना पहला टोनी पुरस्कार जीता है। रविवार को टोनी पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ पहुंची। पुरस्कार वितरण के दौरान मां-बेटी वहां मौजूद रहीं। अभिनेत्री की बेटी विविएन जोली-पिट ने भी हिट ब्रॉडवे संस्करण पर नोट्स साझा किए। समारोह में निर्माता मैथ्यू रेगो ने टोनी पुरस्कार स्वीकार करते समय जोली को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने इस दौरान ‘द आउटसाइडर्स’ के लेखक एस.ई. हिंटन का भी नाम लिया,जो कि दर्शकों में मौजूद थे। 

बेटी ने किया था प्रेरित

जोली के ‘द आउटसाइडर्स’ से जुड़ने के पीछे उनकी बेटी और उनका थिएटर के प्रति प्रेम था। एक साक्षात्कार में एंजेलिना ने कहा, ‘मेरी बेटी विव को थिएटर बहुत पसंद है। वह हर तरह के थिएटर पसंद करती है, लेकिन वह जानती है कि किस तरह की चीज से वह ज्यादा करीब महसूस करती है। वह लगभग पांच बार ला जोला में ‘द आउटसाइडर्स’ देखने गई और मुझे इसके बारे में बता रही थी। मैंने किताब पढ़ी थी, मैंने सालों पहले फिल्म देखी थी। फिर उसने मुझे अपने साथ इसे देखने के लिए कहा।’ अभिनेत्री ने कहा कि अपनी बेटी पर संगीत के प्रभाव को देखकर वह इसके निर्माण से जुड़ गईं।

सर्वश्रेष्ठ संगीतमय फिल्म का मिला पुरस्कार

77वें टोनी अवार्ड्स में ‘द आउटसाइडर्स’ को सर्वश्रेष्ठ संगीतमय फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इसने कई पुरस्कार जीते हैं। शो की निर्देशक दान्या टेमर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।

‘द आउटसाइडर्स’ को मिले ये पुरस्कार

‘द आउटसाइडर्स’ को सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल का पुरस्कार मिला है। इसी के साथ मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए जोनाथन ग्रॉफ को, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मालेआ जोई मून को पुरस्कार मिला। वहीं, किसी नाटक में मुख्य भूमिका में किसी अभिनेत्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सारा पॉलसन को पुरस्कृत किया गया। 
 

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

June 17, 2024 June 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  आठ बार खाली रहा नेता प्रतिपक्ष का पद 10 साल बाद कांग्रेस के पास मौका  आठ बार खाली रहा नेता प्रतिपक्ष का पद 10 साल बाद कांग्रेस के पास मौका
Next Article महाराष्ट्र, हरियाणा समेत इन राज्यों में भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र, हरियाणा समेत इन राज्यों में भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….
कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : मंत्री लखन लाल देवांगन…..
आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : मंत्री लखन लाल देवांगन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित पहल, दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देगी छत्तीसगढ़ सरकार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?