By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से पाक डॉन को वीडियो कॉल पर दी बकरीद की बधाई, भड़क गए मूसेवाला के पिता…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से पाक डॉन को वीडियो कॉल पर दी बकरीद की बधाई, भड़क गए मूसेवाला के पिता…
देश

लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से पाक डॉन को वीडियो कॉल पर दी बकरीद की बधाई, भड़क गए मूसेवाला के पिता…

Last updated: 2024/06/19 at 10:56 AM
Share
4 Min Read
लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से पाक डॉन को वीडियो कॉल पर दी बकरीद की बधाई, भड़क गए मूसेवाला के पिता…
SHARE

कुख्यात गैंगस्टर और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ने गुजरात की साबरमती जेल से बकरीद पर पाकिस्तानी गैंगस्टर को वीडियो कॉल करके बधाई दी थी।

इस घटना को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़के हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके बेटे के हत्यारे को पनाह दे रही है। धारा 268 लगाकर सरकार ने उसे गुजरात की जेल भेजकर सेफ कर दिया है।

पंजाब और केंद्र सरकार पर भड़कते हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर रही।

लॉरेंस तो सरकार के समर्थन से जी रहा है। धारा 268 लगाकर गुजरात जेल में रखने का मतलब क्या है? इसका मतलब उसे सेफ करना है। इतना क्राइम पंजाब में करके गुजरात की जेल में जाकर बैठ गया है।

जेल में भी आजाद है बिश्नोई
बलकौर सिंह ने कहा, “लॉरेंस बिश्नोई ने गुजरात की जेल से 16 जून की वीडियो कॉल किया है। ईद मुबारक दे रहा है। जिस तरह हम नॉर्मल वीडियो कॉल करते हैं, वैसे वो कॉल कर रहा है।

पूरी आजादी उसके पास है। कस्टडी नाम की कोई चीज लग नहीं रही है। काला कारोबार बिना डर के चला रहा है। पुराने इंटरव्यू मामले पर हाईकोर्ट ने दो बार एक्शन लिया। एफआईआर दर्ज की, वो भी अज्ञात के खिलाफ।”

सरकार मेरी नहीं सुन रही
बलकौर सिंह ने कहा कि मैंने इस बात को चुनावों में भी बहुत बार उठाया था कि सेंटर व स्टेट दोनों ही इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

राज्य सरकार भी कार्रवाई कर सकती है, कम से कम शिकायत तो केंद्र सरकार के आगे रख सकती है। लॉरेंस को जेल में होटल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

अब तो उसके वीडियो पाकिस्तान के बड़े क्रिमिनल तक जा रहे हैं, उनके साथ भी वो साठगांठ कर रहा है। ना पंजाब सरकार और ना ही केंद्र सरकार हमारी बात पर ध्यान नहीं दे रही है। हम इन्फॉर्मेशन देकर भी क्या करेंगे? सारी बात का तो उन्हें पता ही है। 

पाक डॉन को किया था वीडियो कॉल
गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दुबई स्थित पाकिस्तानी डॉन शहजाद को वीडियो कॉल पर ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में दोनों एक दूसरे से बात कर रहे हैं। जेल में बंद होने के बाद भी लॉरेंस का इस तरह वीडियो कॉल करना प्रशासन पर कई सवाल उठाता है।

इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही इंटरव्यू भी दिया था, जिस से बवाल मचा था। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। 

हमारी जेल से नहीं हुई वीडियो काल: जेल प्रशासन
साबरमती सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरीटेंडेंट परेश सोलंकी ने कहा कि वीडियो हमारी जेल का है। लॉरेंस 2023 से इस जेल में है। उसे बहुत टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है।

आज तक उसके पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है। ईद तो साल में तीन बार आती है। यह वीडियो पुराना या फिर जनरेटेड भी हो सकता है।

सुरक्षा एजेंसी इसकी जांच में लगी हुई हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिल पाएगी। गौरतलब है कि लॉरेंस अभी अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है। उसे पिछले साल सितंबर में तिहाड़ से यहां शिफ्ट किया गया था।

The post लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से पाक डॉन को वीडियो कॉल पर दी बकरीद की बधाई, भड़क गए मूसेवाला के पिता… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भटकते, ठिठकते हुए बाइडेन की वायरल वीडियो पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई, कही यह बात… भटकते, ठिठकते हुए बाइडेन की वायरल वीडियो पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई, कही यह बात…
Next Article ईरान के कशमार शहर में 4.9 तीव्रता से आया भूकंप; चार लोगों की मौत, 120 घायल ईरान के कशमार शहर में 4.9 तीव्रता से आया भूकंप; चार लोगों की मौत, 120 घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 85 संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?