By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन का दुख सहन नहीं कर सके असम के गृह सचिव, गोली मारकर खुद की ली जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन का दुख सहन नहीं कर सके असम के गृह सचिव, गोली मारकर खुद की ली जान
देश

कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन का दुख सहन नहीं कर सके असम के गृह सचिव, गोली मारकर खुद की ली जान

Last updated: 2024/06/19 at 11:20 AM
Share
3 Min Read
कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन का दुख सहन नहीं कर सके असम के गृह सचिव, गोली मारकर खुद की ली जान
SHARE

असम से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी पत्नी की मौत की खबर सहन नहीं कर सके और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया की पत्नी का लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनका गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। यह खबर 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी चेतिया सहन नहीं कर सके और गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) पहुंच गए। फिर खुद को अपनी सरकारी रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। बता दें, चेतिया की पत्नी कार्सिनोमा की चौथी स्टेज में थी और पिछले कुछ दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं, अपनी पत्नी की बीमारी के कारण पिछले चार महीनों से वह भी छुट्टी पर थे।
 
कुछ देर अकेले रहने के लिए कहा
नेमकेयर अस्पताल के निदेशक हितेश बरुआ ने बताया कि अधिकारी की पत्नी का कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार शाम को उनका निधन हो गया। चेतिया को इस बारे में जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे और पत्नी के शव के साथ कुछ देर अकेले रहने के लिए कहा। बरुआ ने आगे बताया कि चेतिया अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना करना चाहते थे। इसलिए हम लोग बाहर आ गए। लेकिन थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर सब लोग वहां पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि अधिकारी ने खुद को गोली मार ली थी। हमने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने अधिकारी की मौत के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर के कारण उनकी पत्नी की मौत के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की दुखद मौत से पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है।

कौन थे शिलादित्य चेतिया?

2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी शिलादित्य चेतिया अपनी पत्नी की बीमारी के कारण पैदा हुई परेशानियों से जूझ रहे थे। असम सरकार में सचिव बनने से पहले शिलादित्य चेतिया राज्य के तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में काम कर चुके थे। उन्होंने गृह सचिव के रूप में तैनात होने से पहले असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में भी काम किया था। 

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मक्का में भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 50 डिग्री के पार तापमान; अब तक 550 जायरीनों की मौत मक्का में भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 50 डिग्री के पार तापमान; अब तक 550 जायरीनों की मौत
Next Article लालू ने बीमा भारती पर फिर जताया भरोसा, राजद के टिकट पर रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव लालू ने बीमा भारती पर फिर जताया भरोसा, राजद के टिकट पर रुपौली से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?