By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-कोरबा में महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-कोरबा में महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-कोरबा में महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Last updated: 2024/06/19 at 3:05 PM
Share
5 Min Read
छत्तीसगढ़-कोरबा में महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
SHARE

कोरबा.

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटमेर में महुआ की शराब पीने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचना मालती बाई (50), राम सिंह (60) और वेदराम (49) के रूप मे हुई है। तीन घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, वेदराम के घर में सभी बैठकर शराब पी रहे थे। वहां चखना और कच्ची महुआ शराब पड़ी हुई मिली। शराब पानी से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत का कारण जहरीली शराब है या उन्होंने विषाक्त भोजन किया है अभी इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

 घटना मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। गांव में रहने वाले बेदराम उम्र 44 वर्ष अपने घर से थोड़ी दूर पर एक मकान बना रहा था। मकान में उसके साथ रामसिंह उम्र 60 वर्ष भी काम कर रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बेदराम, रामसिंह और पड़ोस में रहने वाली मालती बाई 50 वर्ष बेदराम के घर पहुंचे। तीनों ने एक साथ खाना खाया। इसके थोड़ी देर बाद तीनों की मौत हो गई।
दोपहर लगभग 2 बजे मालती बाई का पति चैतराम घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। वह बेदराम के निर्माणाधीन मकान के पास गया तो उसने तीनों को मृत अवस्था में देखा। चैतराम अपनी पत्नी को उठाकर अपने घर ले आया उसे खाट पर लेटा दिया। उसने घटना की सूचना गांव के सरपंच नीलांबर राठिया को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। गांव में तीन लोगों के मौत की सूचना मिलते ही पुलिस बिना देरी किए घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से कई बिंदुओं पर पूछताछ किया। जांच में मदद के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। उसने घटना स्थल से कुछ नमूनों को एकत्र किया। इसकी जांच लैब में कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव में तीन लोगों की मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना कैसे हुई इससे ग्रामीण भी खुद को अनजान बता रहे हैं।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मछली, चावल, एक पॉलिथीन में रखी गई कच्ची शराब और गिलास को जब्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेदराम के घर मकान का कार्य चल रहा था। तीनों ने एक साथ खाना खाया था। उन्होंने कच्ची शराब भी पी थी, जैसा कि घटना स्थल पर दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मौत कच्ची शराब पीने से हुई है जो जहरीली होगी। वहीं पुलिस इस मसले पर ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि तीनों शव को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और वैज्ञानिक जांच के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

गांव में शराबबंदी, बाहर से लेकर आए थे मदिरा
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कोटमेर में शराबबंदी है। गांव में न तो शराब बनती है और न ही इसकी बिक्री होती है। ग्रामीणों को आशंका है कि बेदराम या रामसिंह ने किसी अन्य गांव से शराब खरीदकर लाया होगा, जिसे पीने के बाद तीनों की मौत हुई होगी।

शव का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। घटना स्थल से मछली के अलावा कुछ अन्य खाद्यान्न मिले हैं। गिलास को जब्त किया गया है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृत महिला मालती के पति ने मुझे फोन पर घटना की जानकारी दी। जब मैं मौके पर पहुंचा तो तीनों की मौत हो गई थी। खाट पर बेदराम और जमीन पर रामसिंह की लाश पड़ी थी। घटना स्थल पर पॉलिथीन में शराब, चखना और मछली पड़ा हुआ था। उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई होगी।

You Might Also Like

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर….

अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी,हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….

June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज होगी सुपर-8 की शुरुआत, अमेरिका के खिलाफ द. अफ्रीका के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर आज होगी सुपर-8 की शुरुआत, अमेरिका के खिलाफ द. अफ्रीका के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
Next Article पंचायत 3 को भी खूब पसंद कर रहे लोग पंचायत 3 को भी खूब पसंद कर रहे लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी,हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?