By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)
देश

हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)

Last updated: 2024/06/21 at 8:28 PM
Share
5 Min Read
हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं  : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)
SHARE

भारत के बार-बार कहने के बावजूद कनाडा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल कनाडा की सरकार खालिस्तानी चरमपंथियों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। ताजा मामला हरदीप सिंह निज्जर से जुड़ा है। कनाडा की संसद में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की याद में मौन रखा गया, जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा को उसी भाषा में जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने निज्जर की याद में मौन रखने की निंदा की है। जायसवाल ने कहा ‘हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं। खालिस्तानी आतंकवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हमने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि खालिस्तानी गतिविधियां हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। हम बार-बार कनाडा सरकार से कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि कनाडा में चरमपंथियों को राजनीतिक छूट दी गई है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

हरदीप सिंह निज्जर कौन था?

हरदीप सिंह निज्जर पंजाब के जालंधर से साल 1997 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा गया था। हालांकि निज्जर के शरणार्थी के दावे को कनाडा की सरकार ने खारिज कर दिया था। इसके बाद निज्जर ने कनाडा में शादी करके वहां की नागरिकता लेने की कोशिश की, लेकिन कनाडा सरकार ने फिर से उसका आवेदन खारिज कर दिया। हालांकि बीते साल जब निज्जर की गोली मारकर हत्या की गई तो कनाडा की सरकार ने निज्जर को कनाडा का नागरिक बताया। निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की पुलिस ने तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि निखिल गुप्ता को 14 जून को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। उन्होंने कहा ‘अभी निखिल गुप्ता की ओर से हमें राजनयिक पहुंच (consular access) से जुड़ा किसी भी तरह का आवेदन नहीं मिला है। हालांकि, उनका परिवार हमारे संपर्क में है। हम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि निखिल गुप्ता के परिवार की तरफ के अनुरोध के बाद क्या कदम उठाए जा सकते हैं। फ्रांस के पत्रकार सेबेस्टियन फार्सिस के मुद्दे पर जायसवाल ने क्या कहा? रणधीर जायसवाल ने फ्रांस के एक पत्रकार सेबेस्टियन फार्सिस के वीजा परमिट नवीनीकृत न होने के बाद भारत छोड़ने के दावे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सेबेस्टियन फार्सिस ओसीआई (Overseas Citizen of India) कार्ड धारक थे। जायसवाल ने कहा अगर आप ओसीआई कार्ड धारक हैं, तो आपको अपने पत्रकारिता के काम जारी रखने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। फार्सिस ने इसके लिए मई 2025 में आवेदन किया था और उनके आवेदन पर विचार किया जा रहा है। जहां तक देश छोड़ने का सवाल है, यह फैसला फार्सिस को ही लेना है।  सेबेस्टियन फार्सिस ने गुरुवार को दावा किया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उनका परमिट नवीनीकृत करने से इनकार करने के बाद उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

'दलाई लामा भारत के सम्मानित और धार्मिक नेता

अमेरिकी विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिका के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 16 से 20 जून तक भारत का दौरा किया था। प्रतिनिधिमंडल ने 18 और 19 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला का दौरा किया। जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से भी मुलाकात की। रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि मैं बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पर भारत की स्थिति को दोहराना चाहूंगा। वह एक सम्मानित धार्मिक नेता हैं और भारत के लोग उनका गहरा सम्मान करते हैं। उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए उचित स्वतंत्रता दी गई है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-जगदलपुर में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त, पुलिस से बचने मलकानगिरी के पहाड़ो में छिप रहे नक्सली छत्तीसगढ़-जगदलपुर में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त, पुलिस से बचने मलकानगिरी के पहाड़ो में छिप रहे नक्सली
Next Article आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?