By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति
विदेश

मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति

Last updated: 2024/06/22 at 12:39 PM
Share
4 Min Read
मौत के एक साल बाद भी वैगनर ग्रुप के संस्थापक प्रिगोझिन की लोकप्रियता बरकरार, लोग बोले- वह महान व्यक्ति
SHARE

रूस के खूंखार वैगनर ग्रुप के संस्थापक येवगेनी प्रिगोझिन की मौत को एक साल का समय पूरा होने वाला है। एक समय बगावत का बिगुल फूंकने वाले प्रिगोझिन और उनके वैगनर ग्रुप के भाड़े के सैनिकों ने राजधानी मॉस्को की तरफ चढ़ाई शुरू कर दी थी, लेकिन अब राजधानी मॉस्को में ही कई लोगों ने उनकी तारीफ की और उन्हें महान व्यक्ति करार दिया। उल्लेखनीय है कि प्रिगोझिन ने 23-24 जून 2023 को बगावत का एलान करते हुए अपने सैनिकों को मॉस्को की तरफ कूच का आदेश दिया था, लेकिन इसके दो महीने बाद ही येवगेनी प्रिगोझिन की एक रहस्यमयी हवाई जहाज दुर्घटना में मौत हो गई थी। 

Contents
उल्यानोव ने बताया- महान व्यक्तिपुतिन का करीबी माना जाता था, फिर उन्हीं के खिलाफ की बगावत

उल्यानोव ने बताया- महान व्यक्ति

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को सबसे बड़ी चुनौती देने के बावजूद प्रिगोझिन और उनके वैगनर समूह का सम्मान जारी है। वैगनर ग्रुप के केयरटेकर के रूप में काम कर रहे 60 वर्षीय अलेक्जेंडर उल्यानोव ने कहा, 'उन्होंने (येवगेनी प्रिगोझिन) मुश्किल समय में रूस के लिए बहुत कुछ किया। वह महान व्यक्ति थे। वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन में रूस के सबसे लंबे और सबसे खूनी सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया, जिसमें पूर्व में बखमुत शहर के लिए लड़ाई भी शामिल है। उल्यानोव ने कहा कि 'प्रिगोझिन हमारे दिलों में जीवित हैं, अगर लोग उन्हें याद करते हैं, तो वे जीवित हैं। उल्यानोव ने प्रिगोझिन की तुलना मिखाइल कुतुज़ोव जैसे ऐतिहासिक जनरलों से की, जिन्होंने नेपोलियन से लड़ाइयों के दौरान रूसी सैनिकों का नेतृत्व किया था। एक पूर्व हॉटडॉग विक्रेता और सजायाफ्ता अपराधी, प्रिगोझिन 1990 के दशक में पुतिन के संपर्क में आए, बाद में उन्होंने कैटरिंग बिजनेस से नाम कमाया। 

पुतिन का करीबी माना जाता था, फिर उन्हीं के खिलाफ की बगावत

इसके बाद 'पुतिन के रसोइये' के उपनाम से जाने जाने वाले प्रिगोझिन का रूस में प्रभाव तेजी से बढ़ा और उन्होंने सरकारी अनुबंध हासिल किए। प्रिगोझिन ने साल 2014 में वैगनर समूह की स्थापना की। प्रिगोझिन की मौत के बाद क्रेमलिन ने उनकी मौत में कोई हाथ होने से साफ इनकार किया। प्रिगोझिन की मौत पर राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें प्रतिभाशाली व्यवसायी बताया, जिन्होंने गंभीर गलतियां की। मास्को के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाने की अपनी कोशिश में, प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में रूसी सेना के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था। लगभग 24 घंटे के विद्रोह के बाद बेलारूस की मध्यस्थता से शांति समझौता हुआ। इस दौरान वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ चुके थे। यूक्रेन में रूस के लिए लड़ने वाले 'एस्पानोला' बटालियन के सदस्य 'टेडी बॉय' ने प्रिगोझिन की प्रशंसा की। उसने कहा 'मैं उनके साथ 100 प्रतिशत सहमत नहीं हूं, लेकिन अगर मैं उनसे मिलता, तो मैं उनसे हाथ मिलाता।' टेडी बॉय ने कहा, 'प्रिगोझिन ने सैन्य वर्दी पहनी थी और रूस समर्थक सेना के प्रतीकों के टैटू लगाए थे। उन्होंने बहुत सी ऐसी बातें कही, जिन्हें कहने से लोग डरते थे और मुझे लगता है कि इसी वजह से बहुत से लोगों ने उनका समर्थन किया।' 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अल-मवासी की पहाड़ी चोटियों से इस्राइल का हमला जारी, विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गिराए जा रहे आग के गोले अल-मवासी की पहाड़ी चोटियों से इस्राइल का हमला जारी, विस्थापित लोगों के तंबुओं पर गिराए जा रहे आग के गोले
Next Article बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना ने की पीएम मोदी से मुलाकात, राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना ने की पीएम मोदी से मुलाकात, राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?