By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफेद ध्वज लगाने वाले आरोपित की हुई गिरफ्तारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफेद ध्वज लगाने वाले आरोपित की हुई गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़राज्य

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफेद ध्वज लगाने वाले आरोपित की हुई गिरफ्तारी

Last updated: 2024/06/22 at 10:10 PM
Share
3 Min Read
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफेद ध्वज लगाने वाले आरोपित की हुई गिरफ्तारी
SHARE

बलौदाबाजार

छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर-एसपी कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपित का नाम डिगेश्वर बांधे 21 साल निवासी कोरदा थाना लवन है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में अब तक 138 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

10 जून को बलौदाबाजार में भयानक हिंसक घटना हुई, जिसमें उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी सभी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। आगजनी में पूरी सरकारी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने बलौदाबाजार में कलेक्टर कार्यालय के सामने ध्वजारोहण पोल पर सफेद ध्वज लगा दिया था।

इस मामले में अलग-अलग नौ केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 22 सदस्यों की पुलिस एसआइटी गठित की गई है। उक्त टीम द्वारा आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वीडियो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।

बलौदाबाजार हिंसा पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही ये बड़ी बात
इधर, बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय को जलाए जाने के मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि दुर्ग से कितने लोग गए थे, कौन-कौन गए थे, हमें इसकी भी जानकारी है। जिस तरीके से कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय को जलाया गया है, इसमें ये लोग स्वयं शामिल है। अपने ही लोगों को खत्‍म करके राजनीति नहीं की जाती है। गृहमंत्री दुर्ग प्रवास पर थे।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। बलौदाबाजार की घटना को लेकर कांग्रेसियों द्वारा जगह-जगह किए जा रहे प्रदर्शन और घटना में बाहरी तत्व शामिल होने के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन उन्होंने भी किया है।

नौ दिन नौ रात तक कलेक्टर के दरवाजे पर बैठा रहा, लेकिन भीतर नहीं गए, क्योंकि उन्हें पता था कि इसके आगे जाना लोकतंत्र का अपमान है। हम लोगों ने विधानसभा का घेराव भी किया, आधे घंटे तक गेट के सामने बैठे रहे। अंदर जा सकते थे, लेकिन नहीं गए।

नक्सलवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बात के लिए कोशिश करेंगे कि बस्तर में आराम से घम सके। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संकल्प के आधार पर विष्णुदेव साय की सरकार इस मामले में विभिन्न आयामों पर काम कर रही है।

महादेव सट्टा एप मामले में जांच बंद होने के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि मामले में आरोपितों के दुबई से प्रत्यार्पण के लिए प्रयास हो रहे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से कानून व्यवस्था पर उठते सवाल पर कहा कि पहले से स्थिति ठीक है।

 

You Might Also Like

‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…..

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन…..

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश, मुख्य सचिव विकासशील ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट…

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रिकान मनोबल बिलासपुर की टीम ने किया योग यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रिकान मनोबल बिलासपुर की टीम ने किया योग
Next Article पिता शिवराज की तारीफ में बेटे कार्तिकेय का बयान वायरल पिता शिवराज की तारीफ में बेटे कार्तिकेय का बयान वायरल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश, मुख्य सचिव विकासशील ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?