By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्र के सामने वित्त मंत्री ने गिनाई जरूरतें, रेल विस्तार के लिए मांगा बजट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > केंद्र के सामने वित्त मंत्री ने गिनाई जरूरतें, रेल विस्तार के लिए मांगा बजट
छत्तीसगढ़राज्य

केंद्र के सामने वित्त मंत्री ने गिनाई जरूरतें, रेल विस्तार के लिए मांगा बजट

Last updated: 2024/06/23 at 2:35 PM
Share
4 Min Read
केंद्र के सामने वित्त मंत्री ने गिनाई जरूरतें, रेल विस्तार के लिए मांगा बजट
SHARE

रायपुर
छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार से प्रदेश में स्टेट कैपिटल रीजन बनाने, इंडस्ट्रियल कारिडोर, रेलवे विस्तार समेत कई सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता मांगी है। इसके अलावा राज्य में टेक्सटाइल पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना का भी अनुरोध किया है।

दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपने सुझाव व राज्य हित के प्रस्ताव दिए। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री उपस्थित रहे। केंद्र सरकार आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए प्रस्ताव व सुझाव लेने को सभी राज्यों और विधानमंडल वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक कर रही है।

वित्तमंत्री चौधरी ने केंद्र को बताया कि छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर को देश के सबसे सुनियोजित और ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य के सीमित संसाधनों से सड़क, पेयजल, विद्युत सुविधा, आवास और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया गया है, लेकिन नई राजधानी को रायपुर और दुर्ग-भिलाई के साथ मिलाकर एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में आधुनिक नगरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जाना है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, बैंकिंग और ग्रीन एनर्जी के हब के रूप में विकसित करने के लिए बजट में पर्याप्त आर्थिक सहायता की जरूरत है।

रेल नेटवर्क का अभाव
ओपी चौधरी ने राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार की मांग करते हुए बताया कि प्रदेश में खनिज संसाधनों की प्रचुरता के कारण खदानों से खनिज का परिवहन पर्याप्त रेल नेटवर्क के अभाव में अधिकांशतः सड़क मार्ग से होता है। रेल द्वारा माल और यात्री परिवहन सड़क मार्ग की तुलना में सस्ता होने व औद्योगिक विकास के लिए कारण रेल नेटवर्क का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।

कारिडोर को रायपुर से जोड़ने की जरूरत
वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की एक भी इंडस्ट्रियल कारिडोर परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य से नहीं गुजरती है। उन्होंने नागपुर-रायपुर-विशाखापटनम नवीन इंडस्ट्रियल कारिडोर विकसित करने अथवा वर्तमान प्रस्तावित कारिडोर से रायपुर को जोड़ने की जरूरत बताई।

दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्गम वन क्षेत्रों में निर्मित सड़कों के संधारण के लिए बजट में प्रविधान करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा केंद्रीय सुरक्षा बलों के कैंपों तक सड़क निर्माण के लिए भी बजट में प्रविधान किया जाए।

बजट बढ़ाने का अनुरोध
केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता के रूप में वर्ष 2020-21 से 50 वर्षों के लिये ब्याज रहित ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अंतरिम बजट 2024-25 में इस योजना के लिए गत वर्ष के समान ही 1,30,000 करोड़ का प्रविधान किया गया है, परन्तु पार्ट-1 के तहत गत वर्ष के प्रविधान एक लाख करोड़ को कम करते हुए 55,000 करोड़ ही रखा गया है। वित्त मंत्री इस योजना के लिए पूर्व की तरह राशि के प्रविधान का अनुरोध किया।

वित्त मंत्री ने ये भी रखा प्रस्ताव

  • रायपुर में वृद्धजनों के लिए इंटीग्रेटेड जिरियाट्रिक हेल्थ सेंटर की स्थापना
  • स्कूली बच्चों के लिए खाद्य सामग्री की दर और रसोइयों के मानदेय में वृद्धि का आग्रह
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में प्रीमियम राशि में वृद्धि करने की मांग
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सातवें वेतनमान लागू करने के लिए 50 प्रतिशत केंद्रांश की मांग
  • रायपुर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध
  • सभी आदिवासी विकासखंडों में एकलव्य विद्यालय स्थापित करने की मांग
  • आकांक्षी जिलों में दो नवोदय विद्यालय खोले जाने का आग्रह

You Might Also Like

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता

सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

June 23, 2024 June 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से बेहद खुश हैं राशिद खान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से बेहद खुश हैं राशिद खान
Next Article जाफर से लेकर अंजुम-वॉन तक सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता जाफर से लेकर अंजुम-वॉन तक सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…
मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..
सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?