By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली के लिए अच्छी खबर; जल्द बदल जाएंगे सड़कों के हालात; पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के लिए तैयार किया प्लान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > दिल्ली के लिए अच्छी खबर; जल्द बदल जाएंगे सड़कों के हालात; पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के लिए तैयार किया प्लान
राज्य

दिल्ली के लिए अच्छी खबर; जल्द बदल जाएंगे सड़कों के हालात; पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के लिए तैयार किया प्लान

Last updated: 2024/06/24 at 4:56 PM
Share
4 Min Read
दिल्ली के लिए अच्छी खबर; जल्द बदल जाएंगे सड़कों के हालात; पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के लिए तैयार किया प्लान
SHARE

अगर आप दिल्ली की सड़कों पर ड्राइविंग करने में असहज महसूस कर रहे हैं तो इससे आप को जल्द छुटकारा नहीं मिलता दिख रहा है, क्योंकि अब मानसून सिर पर है और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब सड़कों की दशा सुधारने की तैयारी कर रहा है, ऐसे में सड़कों की दशा कब तक सुधाारी जा सकेगी, कहना मुश्किल है।

वहीं इस हिसाब से मानें तो अक्टूबर तक सड़कों की दशा बदलने की उम्मीद कम है। बहरहाल लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने से चुनाव आचार संहिता अब हट चुकी है, विभाग को अब नए विकास कार्य कराने में कोई अड़चन नहीं है। विभाग की योजना मानसून न आने तक सड़कों को बेहतर बनाने का काम जारी रखने की है।

500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी सरकार

सरकार 200 किलोमीटर से अधिक विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सुंदरीकरण पर 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। इसमें कई सड़कें ऐसी हैं, जिनकी मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का काम आखिरी बार वर्ष 2012-21 में किया गया था।

विशेष सचिव शशांका आला ने की बैठक

विभाग की विशेष सचिव शशांका आला ने गत शुक्रवार को सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण पर बैठक की है। सड़कों को लेकर इसी वर्ष काम पूरा करने की अलग-अलग टाइमलाइन दी गई है। ऐसी सड़कों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है, जिन पर काम लंबे समय से अटका हुआ था। कई सड़कों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कई सड़कों के लिए टेंडर अगले हफ्ते जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ सड़कों पर इसी माह काम भी पूरा होने वाला है।

टूटी व उबड़-खाबड़ या कमजोर हो चुकी सड़कें बननी शुरू होंगी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सड़कों पर काम प्रायोरिटी-1 व प्रायोरिटी-2 में बांटकर किया जा रहा है। अभी प्रायोरिटी-1 की सड़कों का काम पूरा करने पर जोर है। इससे टूटी व उबड़-खाबड़ या कमजोर हो चुकी सड़कें बननी शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी होने के बाद भी कई इलाकों में सड़कों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

बड़े स्तर पर सड़कों के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई थी

पीडब्ल्यूडी सड़कों को लेकर अपनी योजना में बदलाव करते हुए सड़कों को मजबूत, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए जोन वाइज छोटे-छोटे टेंडर कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए सड़कों के निर्माण पर काम होगा। पहले दिल्ली भर के लिए बड़े स्तर पर सड़कों के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई थी, जिसे लागू नहीं किया जा सका।

सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ सुंदरीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल

मानकों के अनुसार रोड मार्किंग, सड़कों की रेलिंग आदि का पेंट वर्क किया जाएगा। सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर हरियाली बढ़ाई जाएगी और एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

इन सड़कों की बदली जानी है दशा

एम्स बारापुला एलिवेटेड रोड, मोदी मिल-चिराग दिल्ली आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, महरौली-महिपालपुर रोड, चर्च रोड आरके पुरम, नेल्सन मंडेला रोड, नोएडा लिंक रोड, चिराग दिल्ली-अफ्रीका एवेन्यू रोड, विकास मार्ग, दल्लुपुरा रोड व शाहदरा रोड शामिल है।

इसके अलावा आउटर रिंग रोड मुकरबा चौक-मधुबन चौक, घिटोरनी रोड-सीपीडब्ल्यूडी तक, राव लक्ष्मी चंद मार्ग, मुकरबा चौक-बुराड़ी फ्लाईओवर आउटर रिंग रोड, खेड़ा कलां-होलंबी कलां मार्ग, मेजर सुदेश गदोक मार्ग नजफगढ़ रोड, गुरु विरजानंद मार्ग, गुरु गोलवलकर मार्ग, मुंडका-टिकरी बार्डर रोहतक रोड, नांगलोई चौक-रिशाल गार्डेन नजफगढ़ नांगलोई रोड आदि सड़कें भी शामिल हैं।

You Might Also Like

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

June 24, 2024 June 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जन्म के कुछ दिन बाद ही निर्दयी पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की,  मां ने कराया मामला दर्ज जन्म के कुछ दिन बाद ही निर्दयी पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, मां ने कराया मामला दर्ज
Next Article दिल्ली में खुशनुमा हुआ मौसम; कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश दिल्ली में खुशनुमा हुआ मौसम; कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?