By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘मोदी फैक्टर’ से मोहभंग, विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > ‘मोदी फैक्टर’ से मोहभंग, विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी…
देश

‘मोदी फैक्टर’ से मोहभंग, विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी…

Last updated: 2024/06/25 at 11:16 AM
Share
4 Min Read
‘मोदी फैक्टर’ से मोहभंग, विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी…
SHARE

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में नुकसान के बाद अब बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

अक्टूबर में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव भी कराए जा सकते हैं। वहीं बीजेपी ने 2019 में 23 लोकसभा सीटें जीती थीं लेकिन इसबार 9 पर ही सिमट गई।

बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले बीजेपी गठबंधन के अंदर की कमियां दूर करना चाहती है। महायुति के अंदर ही शिवसेना और अजित पवार की अगुआई वाली एनसीपी में रार देखने को मिली है।

वहीं बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भी सहमति बनाना मुश्किल हो सकता है। 

मोदी फैक्टर का नहीं मिला फायदा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने इस बार राज्य के नेताओं को प्रमुखता देने का फैसला किया है। उनके द्वारा सुझाए गए रोडमैप को ही आगे रखा जाएगा।

बीजेपी का मानना है कि सीधे केंद्र के दखल की वजह से महाराष्ट्र की जनता  संतुष्ट नहीं हो पाई। हाल में हुई बैठक में बीजेपी नेताओं ने कहा कि केंद्रीकृत राजनीति की वजह से महाराष्ट्र में नुकसान उठाना पड़ा है।

स्क्रिप्ट केंद्र से आ जाती थी और राज्य में केवल उसका पालन करना होता था। मोदी फैक्टर को आगे रखा गया और स्थानीय मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया गया। ऐसे में विपक्षियो को फायदा मिल गया। 

बीजेपी को यह भी अहसास हुआ है कि चुनाव से पहले संगठन में कम्युनिकेशन कम हो गया था। कैडर और लीडरशिप के बीच संवाद ना होने की वजह से रणनीति नहीं तैयार हो सकी।

कैडर से बिना सलाह लिए ही उसपर संगठन के फैसले थोप दिए गए। वे थिएटर में ऑडियंस की तरह यह सब देखते रहे। बीजेपी के एक सीनियर मंत्री ने कहा कि संगठन में प्रभावी संचार लागू करना जरूरी है। कम्युनिकेशन की कमी की वजह से बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 

48 लोकसभा सीटों का दौरा करेंगे बीजेपी नेता
महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों को अब विधानसभा चुनाव के लिए टारगेट किया जाएगा। बीजेपी नेता सभी लोकसकभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और गरीबों के लिए रणनीति का प्रचार करेंगे।

वहीं अगले महीने बीजेपी एक और बैठक करेगी जिसमें रणनीति की प्रगति पर चर्चा होगी। बीजेपी को भी पता है कि इस बार महाविकास अघाड़ी विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती देने वाला है। 

राज्य में बीजेपी चीफ बावनकुले ने कहा कि संगठन और गठबंधन में जो भी स समस्याएं थीं वे खत्म हो गई हैं। अब एक टीम की तरह विधानसभा चुनाव की तैयारियां होंगी।

बता दें कि फिलहाल 288 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में सीट शेयरिंग पर सहमति भी आसान नहीं है। बीजेपी को यह भी पता है कि अगर महायुति में फूट पड़ती है तो उसे बैकफुट पर आना पड़ेगा।बीजेपी ने 2019 में शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 56 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

लोकसभा चुनाव में महायुति को 17 सीटों पर जीत मिली है वहीं महाविकास अघाड़ी ने 30 सीटों पर कब्जा कर लिया। इके बाद बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ने ही इस्तीफे का प्रस्ताव रखा था।

हालांकि गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा करने से मना कर दिया। देवेंद्र फडणवीस ने माना है कि राज्य में आगे पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। 

The post ‘मोदी फैक्टर’ से मोहभंग, विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 25, 2024 June 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तेल कंपनियो ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियो ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
Next Article पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने माना- मुल्क में सुरक्षित नहीं हैं अल्पसंख्यक, लगाए आरोप… पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने माना- मुल्क में सुरक्षित नहीं हैं अल्पसंख्यक, लगाए आरोप…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?