By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आपातकाल लगाने वाले ना दिखाएं संविधान प्रेम, इमर्जेंसी की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > आपातकाल लगाने वाले ना दिखाएं संविधान प्रेम, इमर्जेंसी की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी…
देश

आपातकाल लगाने वाले ना दिखाएं संविधान प्रेम, इमर्जेंसी की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी…

Last updated: 2024/06/25 at 12:01 PM
Share
3 Min Read
आपातकाल लगाने वाले ना दिखाएं संविधान प्रेम, इमर्जेंसी की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी…
SHARE

आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इमर्जेंसी लगाई थी उन्हें संविधान के लिए प्रेम का दिखावा करने की जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने ही आर्टिकल 356 को लागू कर दिया था और प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म करने के लिए विधेयक लेकर आए थे। इन लोगों ने संघीय ढांचे को खत्म करने और संविधान  का उल्लंघन करने का हर संभव प्रयास किया। 

पीएम मोदी ने कहा, जिस पार्टी ने आपातकाल लगाया था उनकी मानसिकता नहीं बदली है। वे दिखावा करके संविधान के तिरस्कार को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन देश के लोगों ने उनकी हरकतें देख ली हैं और इसीलिए एक बार फिर उन्हें रिजेक्ट कर दिया है।

बता दें कि 49 साल पहले 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने देश में आपतकाल लगाया था। संविधान के अनुच्छेद 352 में राष्ट्रपति को आपातकाल लगाने का अधिकार दिया गया है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, आज आपताकाल के विरोध में खड़े होने वाले महापुरुषों और महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है।

आपातकाल के काले दिन याद दिलाते हैं कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी की स्वतंत्रता छीन ली थी और संविधान को कुचल डाला था।

केवल सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस की सरकार ने लोकतांत्रिक सिद्धातों को भुला दिया और देश को जेल बना दिया। जो भी कांग्रेस से सहमत नहीं था, उसे प्रताड़ित किया गया। 

बता दें कि संविधान का सत्र शुरू होने से पहले भी प्रधानमंत्री ने  आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि एक दिन बाद यानी 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी होगी। उन्होंने इसे देश के इतिहास का काला दिन बताया था। 

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार करते हुए कहा था कि रस्सी जल गई लेकन बल नहीं गया। बता दें कि आपातकाल लगने पर नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित हो जाते हैं।

अकाल, बाहरी आक्रमण, आंतरिक अस्थितरता जैसी स्थितियों में आपातकाल लगाया जाता है। ऐसे में सारी प्रशासनिक शक्तियां राष्ट्रपति के हाथ में चली जाती हैं।

अब तक देश में तीन बार आपातकाल लगाया गया है। 1975 के अलावा 1962 और 1971 में युद्ध के दौरान भी आपातकाल लगाया गया था। 

The post आपातकाल लगाने वाले ना दिखाएं संविधान प्रेम, इमर्जेंसी की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 25, 2024 June 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे रिहा, जासूसी के आरोप में अमेरिका से हुई डील… विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे रिहा, जासूसी के आरोप में अमेरिका से हुई डील…
Next Article झारखंड में उमस भरी गर्मी से भी मिलेगी राहत झारखंड में उमस भरी गर्मी से भी मिलेगी राहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर से सहकारिता का नया सूर्याेदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?