By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तमिलनाडु विधानसभा में AIADMK ने उठाया जहरीली शराब त्रासदी का मामला, विधायकों पर गिरी निलंबन की गाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > तमिलनाडु विधानसभा में AIADMK ने उठाया जहरीली शराब त्रासदी का मामला, विधायकों पर गिरी निलंबन की गाज
देश

तमिलनाडु विधानसभा में AIADMK ने उठाया जहरीली शराब त्रासदी का मामला, विधायकों पर गिरी निलंबन की गाज

Last updated: 2024/06/25 at 12:21 PM
Share
3 Min Read
तमिलनाडु विधानसभा में AIADMK ने उठाया जहरीली शराब त्रासदी का मामला, विधायकों पर गिरी निलंबन की गाज
SHARE

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्षी दल एआईएडीएमके के विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। उन्होंने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जहरीली शराब त्रासदी का मुद्दा उठाने की कोशिश की थी। बता दें इस त्रासदी में 58 लोगों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु विधानसभा सत्र में मंगलवार को सत्तारूढ़ और विपक्षी दल में ठन गई। इन दिनों तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब त्रासदी पर सत्ता पक्ष पर विपक्ष निशाना साध रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि सत्ता पक्ष की गलतियों के कारण इस तरह की घटना हुई है। इस पर विधानसभा में बात होनी चाहिए। विपक्षी एआईएडीएमके के विधायकों ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को उठाया। इस पर जमकर हंगामा भी किया। इस बात पर हंगामा करने वाले विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि सदन में इस मुद्दे पर पहले ही विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। जिसमें उन्होंने इस त्रासदी के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की रूपरेखा बताई थी। बता दें कि इस जहरीली शराब त्रासदी में अब तक 58 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे इस तरह की सुनियोजित गतिविधियों में लिप्त हैं। उनका कहना है कि वह उनकी पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को "40/40" जीतते हुए बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। दरसअल हाल ही में हुए चुनावों में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों और पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर उनकी पार्टी ने जीत हासिल की है। विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में प्रश्नकाल के दौरान एक बार फिर एआईएडीएमके ने मुद्दे को उठाने की कोशिश की। बार-बार कहने के बाद भी विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस कारण से अध्यक्ष एम अप्पावु ने उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया। इसके बाद नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू ने उन विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया। जिन्होंने सत्र में 'हंगामा' किया था। हालांकि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद निलंबन एक दिन का ही किया गया। अध्यक्ष एम अप्पावु ने कहा कि सदन ने एक प्रस्ताव 'सर्वसम्मति' से पारित हुआ। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले और कार्यवाही में बाधा डालने वाले सभी एआईएडीएमके सदस्यों को सदन में उपस्थित होने से "केवल आज के लिए" निलंबित किया जा रहा है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 25, 2024 June 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जीत के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने की कुलदीप यादव की जमकर तारीफ, कहा….. जीत के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने की कुलदीप यादव की जमकर तारीफ, कहा…..
Next Article 16 वर्षीय लड़के से कुकर्म करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा  16 वर्षीय लड़के से कुकर्म करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?