By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ पर काम ना करने को लेकर नाना पाटेकर ने दिया ये जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > मनोरंजन > फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ पर काम ना करने को लेकर नाना पाटेकर ने दिया ये जवाब
मनोरंजन

फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ पर काम ना करने को लेकर नाना पाटेकर ने दिया ये जवाब

Last updated: 2024/06/25 at 1:04 PM
Share
3 Min Read
फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ पर काम ना करने को लेकर नाना पाटेकर ने दिया ये जवाब
SHARE

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' को आज भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म की गिनती भारत में बनी सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में की जाती है। फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, फिरोज खान, परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल साबित हुई थी, जिसके बाद निर्माताओं ने इसे एक फ्रेंजाइजी में बदल दिया। फिल्म के अब तक दो भाग रिलीज हो चुके हैं और इसके तीसरे भाग की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच इस फ्रेंचाइजी का मुख्य हिस्सा रहे नाना पाटेकर ने फिल्म को लेकर एक बयान दिया है। 

'वेलकम टू जंगल' में काम ना करने पर बोले नाना

वेलकम फ्रेचाइजी की तीसरी कड़ी 'वेलकम टू जंगल' भी इस साल रिलीज होने वाली है। हालांकि, इस बार पिछली दो फिल्मों का अहम हिस्सा रहे नाना पाटेकर और अनिल कपूर फिल्म में नजर नहीं आएंगे। दोनों ने इस फ्रेंचाइजी में उदय भाई और मजनू भाई का किरदार निभाया है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने 'वेलकम टू जंगल' में काम करने से क्यों मना कर दिया। 

'अनिल और मेरे बिना वेलकम संभव नहीं'

इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'वेलकम' की सफलता का श्रेय निर्देशक अनीस बज्मी को दिया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें उदय भाई की भूमिका निभाने को लेकर संदेह था, इसलिए उन्होंने अनीस से मां की कसम खाने को कहा था कि यह भूमिका नाना को सूट करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर अनिल और वो साथ नहीं होते, तो यह फिल्म पूरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर अनिल और वो साथ हैं, तो ही 'वेलकम' संभव है। अगर उनमें से किसी को भी हटा दिया जाए, तो यह फिल्म पूरी नहीं हो पाएगी। 

'वेलकम टू जंगल' में नजर आएगी लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट

'वेलकम टू जंगल' में काम ना करने को लेकर उन्होंने कहा कि निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्हें  फिल्म में कहानी नजर नहीं आ रही थी और उन्हें उतना मजा भी नहीं आ रहा था, इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया। बता दें कि क्रिसमस 2024 में रिलीज होने वाली 'वेलकम टू जंगल' एक बहुत बड़ी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, परेश रावल, अरशद वारसी, मीका सिंह, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े, पितोबाश, तुषार कपूर, राजपाल यादव, राहुल देव, इनामुलहक, शारिब हाशमी, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, जॉनी लीवर और यशपाल शर्मा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

June 25, 2024 June 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 4 साल बाद बहाल होगी सीनियर सिटीजन को क‍िराये में म‍िलने वाली छूट 4 साल बाद बहाल होगी सीनियर सिटीजन को क‍िराये में म‍िलने वाली छूट
Next Article हीरो मोटो के चुनिंदा मॉडल की बढ़ेंगी कीमतें हीरो मोटो के चुनिंदा मॉडल की बढ़ेंगी कीमतें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?