By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी से मिले सीएम साय, 25 मिनट चली बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > पीएम मोदी से मिले सीएम साय, 25 मिनट चली बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़राज्य

पीएम मोदी से मिले सीएम साय, 25 मिनट चली बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Last updated: 2024/06/25 at 3:06 PM
Share
4 Min Read
पीएम मोदी से मिले सीएम साय, 25 मिनट चली बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
SHARE

नईदिल्ली /रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात की और उन्हें पीएम बनने की बधाई दी। सीएम श्री साय ने तक़रीबन 20-25 मिनट तक उनसे बातचीत की। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की जानकारी दी।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने पीएम मोदी को अमृतकाल और छत्तीसगढ़ विजन 2047,  ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पिछले 6 महीने में नक्सल विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। साथ ही उन्होंने नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी दी।

दिल्ली से लौटते ही हो सकता है नए मंत्रियों के नाम का ऐलान

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री श्री साय दिल्ली से लौटने के बाद नए मंत्रियों के नाम का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। बतादें कि दो दिन पहले सीएम ने राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की थी, तभी से साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा तेज है।

इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस दौरान CM साय ने प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा की है।

छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी दी

संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम साय ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग की ओर से किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।

नक्सल विरोधी अभियानों की जानकारी साझा की

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 6 महीने में प्रदेश खासकर बस्तर इलाके में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशंस की जानकारी दी। उन्होंने ​​​नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गांव) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने, शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच भरोसा कायम करने का काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं। भविष्य में 29 कैंपों को शुरू करने की योजना है।

इन नामों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा
वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा है। इनके अलावा कुछ ऐसे विधायक भी हैं, जो अंदरखाने इस कोशिश में हैं कि किसी तरह मंत्री बनने का मौका मिल जाए। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री बनाकर भाजपा हर बार की तरह फिर चौंका सकती है।

इनमें रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बसना विधायक संपत अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल है।

साय कैबिनेट में 12वें मंत्री पर होगा फैसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में अभी 2 डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा सहित 12 मंत्री में हैं। ​​​​​​इनमें राम विचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन देवांगन शामिल हैं।

​बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और मंत्री पद से इस्तीफा के बाद साय कैबिनेट में दो विधायकों को एंट्री मिलनी है। 12वें मंत्री पर लोकसभा चुनाव के बाद बनाने का फैसला सीएम विष्णु देव साय और केंद्रीय नेताओं ने लिया था। अब इस पर निर्णय लिया जाएगा।

You Might Also Like

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन, बोले- धाम को बनाया जाएगा भव्य और सुव्यवस्थित….

Uttarakhand News: भेदभाव को प्राथमिकता देना उनकी सियासी शैली…’, सीएम धामी बोले– तुष्टिकरण की राजनीति किसी समाज को आगे नहीं बढ़ा सकती….

Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, ₹256 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण — बोले, बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएँगी भारत का मान…..

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली में ₹41.21 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, , कहा- निर्धारित समय में सारे काम पूरा करें….

Uttarakhand News: वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, कहा– इजरायली सांसदों में उनसे मिलने की उत्सुकता, उनकी लोकप्रियता का प्रमाण….

June 25, 2024 June 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विपक्ष के उम्मीदवार उतारने के फैसले पर बरसे पीयूष गोयल, कहा…. विपक्ष के उम्मीदवार उतारने के फैसले पर बरसे पीयूष गोयल, कहा….
Next Article इन 4 टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग इन 4 टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन, बोले- धाम को बनाया जाएगा भव्य और सुव्यवस्थित….
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन, बोले- धाम को बनाया जाएगा भव्य और सुव्यवस्थित….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: भेदभाव को प्राथमिकता देना उनकी सियासी शैली…’, सीएम धामी बोले– तुष्टिकरण की राजनीति किसी समाज को आगे नहीं बढ़ा सकती….
Uttarakhand News: भेदभाव को प्राथमिकता देना उनकी सियासी शैली…’, सीएम धामी बोले– तुष्टिकरण की राजनीति किसी समाज को आगे नहीं बढ़ा सकती….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, ₹256 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण — बोले, बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएँगी भारत का मान…..
Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, ₹256 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण — बोले, बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएँगी भारत का मान…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली में ₹41.21 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, , कहा- निर्धारित समय में सारे काम पूरा करें….
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?