By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकामयाब, बैरकों में लौटे सैनिक; राष्ट्रपति बोले- लोकतंत्र की रक्षा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकामयाब, बैरकों में लौटे सैनिक; राष्ट्रपति बोले- लोकतंत्र की रक्षा…
विदेश

बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकामयाब, बैरकों में लौटे सैनिक; राष्ट्रपति बोले- लोकतंत्र की रक्षा…

Last updated: 2024/06/27 at 12:06 PM
Share
4 Min Read
बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकामयाब, बैरकों में लौटे सैनिक; राष्ट्रपति बोले- लोकतंत्र की रक्षा…
SHARE

बोलीविया की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में बुधवार को टैंक और सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। राष्ट्रपति लुइस आर्से ने इसे तख्तापलट की कोशिश बताया। हालांकि, आर्से ने तख्तापलट की कोशिश के नाकामयाब होने के बाद लोगों को धन्यवाद दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों के चौक से पीछे हटने के बाद बोलीविया के अधिकारियों ने सेना के निवर्तमान जनरल कमांडर जुआन जोस जुनिगा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नवनियुक्त सेना प्रमुख जोस विल्सन सांचेज ने सभी सैनिकों को अपने बैरकों में लौटने का आदेश दिया। सशस्त्र सैनिक ला पाज के मुख्य चौराहे मुरिलो प्लाजा के आसपास इकट्ठा हुए, जहां राष्ट्रीय कार्यकारी और विधायी कार्यालय स्थित हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आर्से को राष्ट्रपति भवन के दालान में जुनिगा का सामना करते हुए दिखाया गया है। राष्ट्रपति भवन में मंत्रियों से घिरे आर्से ने एक वीडियो में कहा, 'देश तख्तापलट की कोशिश का सामना कर रहा है। हम यहां कासा ग्रांडे में किसी भी तख्तापलट की कोशिश का सामना करने के लिए मजबूती से तैयार हैं। हमें बोलिवियाई लोगों को संगठित करने की जरूरत है।' सेना के जनरल कमांडर जुआन जोस जुनिगा के नेतृत्व में सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्र से पीछे हटना शुरू कर दिया। हालांकि, इस बीच आर्से ने नौसेना व वायु सेना के प्रमुखों के साथ जुनिगा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि बोलिवियाई लोगों को बहुत धन्यवाद, लोकतंत्र जिंदाबाद। बोलीविया के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर, 'मैं आपका कैप्टन हूं और मैं आपको सैनिकों को पीछे हटाने का आदेश देता हूं। मैं इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करूंगा। लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी है। हम बोलीविया सेना की कुछ इकाइयों की अनियमित लामबंदी की निंदा करते हैं। लोकतंत्र का सम्मान किया जाना चाहिए।' नवनियुक्त सेना प्रमुख जोस विल्सन सांचेज ने सभी तैनात सैनिकों को अपने बैरक में लौटने का आदेश देते हुए कहा कि हम जो सड़कों पर देख रहे हैं, इसे कोई भी नहीं देखना चाहता।

आपराधिक जांच होगी

सरकारी अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ असफल प्रयास के पीछे के लोगों की आपराधिक जांच शुरू करेगा। बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने भी इस घटना की निंदा की। मोरालेस, जो सार्वजनिक रूप से अपने एक समय के सहयोगी आर्से से अलग हो गए थे, उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए ग्रामीण इलाकों और शहर के सामाजिक आंदोलनों का भी आह्वान किया। चुनावों में धोखाधड़ी के आरोपों पर बढ़ते विरोध के बाद मोरालेस ने 2019 में इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने दावा किया कि उन्हें तख्तापलट में मजबूर किया गया था। लैटिन अमेरिकी नेताओं और संगठनों ने भी बुधवार को इस प्रयास पर चिंता व्यक्त की, ब्राजील, मैक्सिको, क्यूबा, चिली, पेरू, होंडुरास, पैराग्वे और कोलंबिया जैसे देशों के अधिकारियों ने सेना के कदमों को लोकतंत्र पर हमला बताया। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका शांति और संयम का आग्रह करता है और बाइडन प्रशासन घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है। ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (ओएएस) के नेता लुइस अल्माग्रो ने राष्ट्रीय भवन के दरवाजे पर एक टैंक के टकराने की खबरों के बाद कहा कि हमने बोलीविया में हुई घटनाओं की निंदा की। सेना को खुद को वैध रूप से चुनी गई नागरिक शक्ति के सामने सौंपना चाहिए।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

June 27, 2024 June 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 2023 में भारत को विदेश से रिकॉर्ड 120 अरब डॉलर मिले 2023 में भारत को विदेश से रिकॉर्ड 120 अरब डॉलर मिले
Next Article नासा आईएसएस को वापस लाने के लिए लेगा एलन मस्क के स्पेसएक्स की मदद, 84 करोड़ डॉलर का हुआ समझौता नासा आईएसएस को वापस लाने के लिए लेगा एलन मस्क के स्पेसएक्स की मदद, 84 करोड़ डॉलर का हुआ समझौता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में 30 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर*
राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में 30 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर*
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में,उप मुख्यमंत्री अरुण साव कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में,उप मुख्यमंत्री अरुण साव कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई,रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज
स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई,रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?