By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिल्म ने ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन भी किया शानदार कारोबार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > मनोरंजन > फिल्म ने ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन भी किया शानदार कारोबार
मनोरंजन

फिल्म ने ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन भी किया शानदार कारोबार

Last updated: 2024/06/27 at 3:23 PM
Share
4 Min Read
फिल्म ने ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन भी किया शानदार कारोबार
SHARE

मैडॉक फिल्म्स के सुपरनैचुरल यूनिवर्स की लेटेस्ट प्रोडक्शन ‘मुंज्या’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. फिल्म का क्रेज तीसरे हफ्ते में भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इसी के साथ ये हॉरर कॉमेडी ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. फिल्म अपनी लागत तो रिलीज का पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही वसूल चुकी थी और अब ये सुपरहिट हो चुकी फिल्म ने तगड़ा प्रॉफिट भी कमा लिया है और अब भी इसकी कमाई की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की है?

‘मुंज्या’ ने रिलीज के 20वें दिन कितना किया कलेक्शन?

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस को अपने कब्जे में लिया हुआ है. फिल्म की रिलीज के बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं गया होगा जब इस छोटे बजट वाली मूवी ने अपने जबरदस्त कलेक्शन से हैरान ना किया हो. वीकेंड पर तो ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करती ही है वहीं वीकडेज में भी फिल्म जमकर नोट छाप रही है. इसकी वजह यही है कि इस फिल्म की कहानी में इतना दम है कि दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खींचे चले आ रहे हैं. यहां तक कि तीसरे हफ्ते में भी ‘मुंज्या’ का फीवर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ हर दिन ‘मुंज्या’ के कलेक्शन में करोड़ों का इजाफा हो रहा है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मुंज्या’ ने 4 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद इस फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई 35.3 करोड़ रही तो दूसरे वीक में ‘मुंज्या’ ने 32.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने तीसरे 
हफ्ते के तीसरे फ्राइडे 3 करोड़, तीसरे शनिवार 5.5 करोड़, तीसरे रविवार 6.85 करोड़, तीसरे सोमवार 2.25 करोड़ और तीसरे मंगलवार भी 2.25 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

‘मुंज्या’ की कमाई को नुकसान पहुंचाएगी ‘कल्कि 2898 एडी’

‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर झुकने का नाम नहीं ले रही है. ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन और पश्मीना रोशन की इश्क विश्क रिबाउंड जैसी लेटेस्ट रिलीज फिल्मों से ज्यादा कारोबार कर रही है. लेकिन अब ‘मुंज्या’ की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है. दरअसल 27 जून को सिनेमाघरों में प्रभास- दीपिका की कल्कि 2898 एडी रिलीज हो रही है. इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म बंपर एडवांस बुकिंग कर चुकी है.  ऐसे में गुरुवार को ‘कल्कि’ की रिलीज के साथ ‘मुंज्या’ की कमाई को झटका लग सकता है. नई रिलीज के चलते फिल्म के शोज भी कम किए जाएंगें. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘मुंज्या’ अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगे कितना कारोबार कर पाती है.

‘मुंज्या’ स्टार कास्ट
 
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मुंज्या’ भारतीय लोककथाओं से प्रेरित है और इसमें अभय वर्मा, शरवरी वाघ, मोना सिंह, सुहासिनी जोशी, सत्यराज और तरनजोत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है. दिलचस्प बात ये है कि स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद मुंज्या दिनेश विजान के सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है.

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

June 27, 2024 June 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची राहा कपूर नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची राहा कपूर
Next Article गुयाना में बारिश हुई तो भारत को नहीं मिलेगा T-20 2022  बदला चुकाने का मौका, 80% बारिश की आशंका गुयाना में बारिश हुई तो भारत को नहीं मिलेगा T-20 2022 बदला चुकाने का मौका, 80% बारिश की आशंका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?