By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राजनीती > एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
राजनीती

एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Last updated: 2024/07/03 at 12:28 PM
Share
2 Min Read
एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
SHARE

नई दिल्ली। कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना में गुरुवार को होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति, यूक्रेन संघर्ष और एससीओ सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले रहे हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा कि एससीओ में भारत की प्राथमिकताओं को एक 'सिक्योर' (सुरक्षित) एससीओ को लेकर प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि ने आकार दिया है। 'सिक्योर' का तात्पर्य सिक्योरिटी (सुरक्षा), इकोनमिक कोआपरेशन (आर्थिक सहयोग), कनेक्टिविटी (संपर्क), यूनिटी (एकता), संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के लिए 'रिस्पेक्ट' (सम्मान) और 'एनवायरमेंटल' (पर्यावरणीय) सुरक्षा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "शिखर सम्मेलन में नेताओं के पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति व संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है।"

एक बयान में उसने कहा, "बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।" एससीओ के सदस्यों में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा संगठन है जो सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।कजाखिस्तान इस समूह का मौजूदा अध्यक्ष होने के नाते इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पिछले वर्ष भारत एससीओ का अध्यक्ष था। उसने पिछले वर्ष जुलाई में डिजिटल माध्यम से एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। एससीओ की स्थापना रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाखिस्तान, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने 2001 में शंघाई में शिखर सम्मेलन में की थी।

You Might Also Like

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

July 3, 2024 July 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रामदास आठवले का बड़ा बयान, भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी आरपीआई रामदास आठवले का बड़ा बयान, भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी आरपीआई
Next Article उइगरों ने चीन के नरसंहार को समाप्त करने के लिए की कार्रवाई की मांग उइगरों ने चीन के नरसंहार को समाप्त करने के लिए की कार्रवाई की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?