By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हाथरस में बाबा की ‘रंगोली’ के बुरादे ने ले लीं सवा सौ जानें; नहीं दी गई इस प्रायोजन की सूचना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > हाथरस में बाबा की ‘रंगोली’ के बुरादे ने ले लीं सवा सौ जानें; नहीं दी गई इस प्रायोजन की सूचना
देश

हाथरस में बाबा की ‘रंगोली’ के बुरादे ने ले लीं सवा सौ जानें; नहीं दी गई इस प्रायोजन की सूचना

Last updated: 2024/07/03 at 2:14 PM
Share
6 Min Read
हाथरस में बाबा की ‘रंगोली’ के बुरादे ने ले लीं सवा सौ जानें; नहीं दी गई इस प्रायोजन की सूचना
SHARE

हाथरस ।   हाथरस में हुई सोमवार की घटना के पीछे अहम और बड़ा खुलासा हुआ है। घटना के 24 घंटे के भीतर खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, भगदड़ मचने से हुई सवा सौ मौतों के पीछे सत्संग स्थल पर बनाई गई वह 'रंगोली' है, जिस पर चलकर आरोपित बाबा को निकलना था। दरअसल, पंडाल से निकलने के बाद बाबा के भक्तों का हुजूम उस रंगोली को बाबा का आशीर्वाद मानकर दंडवत प्रणाम कर रंगोली के बुरादे को अपने साथ ले जाता है। इस दौरान एक साथ हजारों हजार लोग रंगोली लेने के लिए दंडवत हुए और फिर संभलने का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, सवा दो टन बुरादे से रंगोली तैयार हुई थी। इस प्रयोजन की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी आयोजकों ने नहीं दी थी। फिलहाल इस पूरी जानकारी को उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों से साझा किया जा चुका है। हाथरस में हुई घटना के पीछे बड़ी जानकारी सामने आई है। स्थानीय पुलिस की खुफिया यूनिट को मिली जानकारी के मुताबिक बाबा की रंगोली के बुरादे को लेने के चक्कर में इतनी मौतें हो गईं। जानकारी के मुताबिक, हर सत्संग कार्यक्रम में नारायण साकार उर्फ भोले बाबा के रास्ते में तकरीबन 200 मीटर की रंगोली बनाई जाती है। जानकारों का कहना है कि यह रंगोली सत्संग के बाद नारायण साकार उर्फ भोले बाबा के जाने का रास्ता होता है। नारायण साकार के भक्तों में मान्यता है कि जब वह इस रंगोली से चलकर निकल जाते हैं तो यह रंगोली बेहद पुण्य हो जाती है। नारायण साकार के कार्यक्रम में शामिल हाथरस में मिले देवतादीन कहते हैं कि इस रंगोली के बुरादे को लोग दंडवत कर प्रणाम करते हैं और उसका थोड़ा हिस्सा अपने घर ले जाते हैं। वह कहते हैं कि मान्यता है कि इस बुरादे से घर में बीमारियां भी दूर होती हैं और भूत प्रेत का डर नहीं सताता है।


इस घटना के बाद लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की रिपोर्ट के मुताबिक जब नारायण साकार इस रंगोली से गुजरे तो हजारों की संख्या में लोग रंगोली को दंडवत करने के लिए पहुंच गए। देवता दिन बताते हैं कि वह भी इस कार्यक्रम में थे लेकिन इतना पीछे थे कि वह रंगोली तक पहुंची नहीं पाए। उनका कहना है की मची भगदड़ को वह सिर्फ कार्यक्रम में आई भीड़ के जल्दी-जल्दी निकलने जैसी स्थिति ही समझते रहे। हालांकि, हाथरस में लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की टीम के सदस्य ने बताया कि बाबा के निकलने के बाद उनकी रंगोली पर टूटे हुए लोग बेकाबू हुए और उसके बाद लोग एक दूसरे के ऊपर निकलते हुए चले गए। फिलहाल स्थानीय पुलिस केस खुफिया यूनिट की ओर से जुटाए गई जानकारी को जिम्मेदार अधिकारियों से साझा किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने गए देवतादीन की बहू शांति भी उनके साथ थी। वह कहते हैं कि इससे पहले 2019 में जब हाथरस में इतनी ही भीड़ वहां पर मौजूद थी। हालांकि, उसे वक्त वहां पर किसी तरीके की कोई भी बड़ी घटना तो नहीं हुई, लेकिन वह कहते हैं कि लाखों की भीड़ को संभालने के लिए जो बंदोबस्त होने चाहिए वह न पहले पर्याप्त थे और न ही इस बार पर्याप्त थे।

लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) के मुताबिक, नारायण साकार के कार्यक्रम में अनुमानतः एक  लाख के करीब भीड़ पहुंची थी। जानकारी इस बात की भी मिली है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाबा के सेवादार सबसे उन प्रमुख स्थानों पर थे जहां पर से भीड़ अनियंत्रित होनी शुरू हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने अमर उजाला डॉट कॉम को बताया कि बाबा को तो पिछले दरवाजे से निकाल दिया गया लेकिन उनकी रंगोली के चक्कर में सवा सौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक रंगोली के बुरादे से लोगों को बुरादा लेने की जानकारी न तो प्रशासन को दी गई और ना ही पुलिस को दी गई थी। हाथरस के सिकंदराराऊ के नेशनल हाईवे स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी के सहारे खेतों में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी।स्वयंसेवकों ने लाठी डंडों से भीड़ को धकियाकर रोकने और बाबा के काफिले की चरण धूल लेने की होड़ के बीच कुछ महिलाएं गिर पड़ी। इसी बीच स्वयं सेवकों ने उन्हें धकेला तो वहां भगदड़ मच गई और गिरे लोगों को पीछे से आ रहे लोग कुचलते गए। इस भगदड़ के दौरान काफी संख्या में लोग एनएच के सहारे कीचड़युक्त खेत में गिर गए और उनके ऊपर से भी भीड़ गुजरती चली गई।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

July 3, 2024 July 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब बारिश कम होने की संभावना, लेकिन इन इलाकों में भारी बारिश के चेतावनी छत्तीसगढ़ में अब बारिश कम होने की संभावना, लेकिन इन इलाकों में भारी बारिश के चेतावनी
Next Article नारायणपुर में नक्सली हमला: जवानों के काफिले पर IED ब्लास्ट नारायणपुर में नक्सली हमला: जवानों के काफिले पर IED ब्लास्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..
पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया, 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…..
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया, 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?