By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बॉर्डर पर शांति जरूरी, LAC का करें सम्मान; चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > बॉर्डर पर शांति जरूरी, LAC का करें सम्मान; चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक…
विदेश

बॉर्डर पर शांति जरूरी, LAC का करें सम्मान; चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक…

Last updated: 2024/07/05 at 10:47 AM
Share
5 Min Read
बॉर्डर पर शांति जरूरी, LAC का करें सम्मान; चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक…
SHARE

 भारत तथा चीन गुरुवार को पूर्वी लद्दाख में शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के प्रयास बढ़ाए जाने पर सहमत हुए और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कहा कि वास्तविक रेखा नियंत्रण (एलएसी) का सम्मान करने के साथ ही सीमा पर शांति सुनिश्चित करना आवश्यक है।

कजाकिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर वांग के साथ हुई बातचीत में जयशंकर ने भारत के इस रुख को फिर दोहराया कि दोनों पक्षों के बीच संबंध पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक हित और पारस्परिक संवेदनशीलता पर आधारित होने चाहिए।

विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में शेष विवादित बिंदुओं से सैनिकों की पूर्ण वापसी और संबंधों में सामान्य स्थिति की वापसी की दिशा में बाधाओं को दूर करने के लिए शांति बहाल करने के प्रयासों को दोगुना करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, जयशंकर और वांग ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान तलाशने के वास्ते गहन विचार विमर्श किया ताकि द्विपक्षीय संबंधों में ”स्थिरता आ सके और संबंधों को नए सिरे से गति मिल सके।”

जयशंकर ने सीमा प्रबंधन के लिए अतीत में दोनों पक्षों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौतों और नियमों का पूरी तरह पालन किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”आज सुबह सीपीसी पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से अस्ताना में मुलाकात की। सीमा क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान पर चर्चा की। कूटनीतिक और सैन्य माध्यमों से प्रयासों को दोगुना करने पर सहमति बनी।”

‘LAC का सम्मान अहम’
जयशंकर ने कहा, ”एलएसी का सम्मान और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करना अहम है। आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित हमारे द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेंगे।”

भारत का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के लिए अहम है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ”दोनों मंत्रियों ने दोनों पक्षों के राजनयिक और सैन्य अधिकारियों के बीच बैठकें जारी रखने तथा इन्हें बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, ताकि शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए चर्चा को आगे बढ़ाया जा सके।”

इसने कहा, ”उन्होंने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय पर कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) को शीघ्र बैठक करनी चाहिए।”

मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्री इस बात पर सहमत हुए कि सीमा क्षेत्रों में वर्तमान में जो हालात हैं उन्हें लंबा खींचना किसी के भी हित में नहीं है। 

सीमा पर शांति बहाल पर दिया जोर
मंत्रालय ने कहा, ”विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में शेष क्षेत्रों से सैनिकों को पूरी तरह से हटाने और सीमा पर शांति बहाल करने के प्रयासों को दोगुना करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि द्विपक्षीय संबंधों के सामान्य होने की राह में जो भी बाधाएं हैं वे दूर हों।”

भारत और चीन के मध्य पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच दोनों मंत्रियों की बैठक हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा, ”दोनों मंत्रियों ने वैश्विक स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री ने विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत में अगले साल चीन द्वारा एससीओ की अध्यक्षता संभाले जाने के प्रति भारत का समर्थन व्यक्त किया।”

बीजिंग में जारी एक बयान के अनुसार, वांग ने कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक नजरिए से देखना चाहिए, आपसी संपर्क को मजबूत करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चीन-भारत के बीच संबंध ठीक हों।

यह उल्लेख करते हुए कि इस वर्ष शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों की 70वीं वर्षगांठ है, वांग ने कहा कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों की भावना को आगे बढ़ाने और उनमें नए समकालीन अर्थों को शामिल करने की दोनों पक्षों की जिम्मेदारी और दायित्व है।

The post बॉर्डर पर शांति जरूरी, LAC का करें सम्मान; चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 5, 2024 July 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राहुल गांधी से मिलने के बाद अग्निवीर के पिता ने बदला था बयान, अब रखी नई डिमांड; बोले- मिले हैं 98 लाख… राहुल गांधी से मिलने के बाद अग्निवीर के पिता ने बदला था बयान, अब रखी नई डिमांड; बोले- मिले हैं 98 लाख…
Next Article रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रेलवे ने रद की 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रेलवे ने रद की 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?