By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत को इग्नोर करना ब्रिटेन के लिए नहीं होगा आसान, दोस्ती बढ़ाने चाहेंगे नए ब्रिटिश पीएम…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > भारत को इग्नोर करना ब्रिटेन के लिए नहीं होगा आसान, दोस्ती बढ़ाने चाहेंगे नए ब्रिटिश पीएम…
विदेश

भारत को इग्नोर करना ब्रिटेन के लिए नहीं होगा आसान, दोस्ती बढ़ाने चाहेंगे नए ब्रिटिश पीएम…

Last updated: 2024/07/06 at 11:02 AM
Share
5 Min Read
भारत को इग्नोर करना ब्रिटेन के लिए नहीं होगा आसान, दोस्ती बढ़ाने चाहेंगे नए ब्रिटिश पीएम…
SHARE

412 सीटों को जीत कर लेबर पार्टी 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज हो गई है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए ब्रिटिश पीएम को चुनाव में जीतकर आने के लिए बधाई दी, तो वहीं ऋषि सुनक को भी भारत और ब्रिटिश संबंधों को मजबूत करने में भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया।

14 साल से चल रही कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार भारत के साथ बहुत ही मजबूती के साथ व्यापार और अन्य समझौतों में आगे बढ़ रही थी।

जानकारों की माने तो नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली नई सरकार आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों के बावजूद भी भारत के साथ रिश्तों के मजबूत करने के लिए बेहतर स्थिति में है।

कीर स्टार्मर भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक ऋषि सुनक की जगह लेंगे, जिनका भारत के साथ कनेक्शन किसी से छिपा हुआ नहीं है।

कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता(एफटीए) पर सहमति बनाने के लिए बहुत ही तेजी के साथ आगे बढ़ रही थी, लेकिन बाजार की पहुंच, ऑटोमोबाइल और शराब पर टैरिफ जैसे मुद्दों पर मतभेदों के कारण यह समझौता ठंडे बस्ते में चला गया।

हालांकि इस पर बातचीत जारी रही। लेबर पार्टी चुनाव के पहले अपने मैनिफेस्टो में भारत के साथ एफटीए समझौता करने के फैसले का समर्थन कर चुकी है।

कीर स्टार्मर का भारत को लेकर क्या है रवैया

2015 से ब्रिटिश संसद के सदस्य और मानवाधिकार वकील, स्टार्मर ने इंग्लैंड और वेल्स में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के निदेशक के रूप में भी काम किया है।

जानकारों की माने तो स्टार्मर भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत करते आए हैं, जिससे लंदन में सरकार बदलने के बाद भी भारत के प्रति ब्रिटेन की नीतियों में, विशेष रूप से रक्षा और रणनीतिक सहयोग और व्यापार और निवेश संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, सुनक द्वारा चुनाव बुलाए जाने का फैसला लिए जाने के पहले ही लेबर पार्टी ने भारत के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की थी। पार्टी ने अपने कुछ बड़े नेताओं जैसे डेविड लैमी और जोनाथन रेनॉल्ड्स को फरवरी में ही मंत्रियों और व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए दिल्ली भेजा था।

लेबर पार्टी का भारत के साथ कनेक्शन

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में एसोसिएट फेलो (यूरोप) शैरी मल्होत्रा ​​ने कहा, “लेबर पार्टी के तहत भारत-ब्रिटेन संबंधों की संभावनाएं अच्छी हैं क्योंकि कीर स्टार्मर के नेतृत्व में यह एक बदली हुई लेबर पार्टी है। यह अब अधिक व्यावहारिक पार्टी है।

दरअसल, अतीत में लेबर पार्टी ने किसी और ब्रिटिश राजनीतिक पार्टी की तुलना में भारत के मानवाधिकारों के उल्लंघन और कश्मीर जैसे मामलों को अधिक सख्ती के साथ उठाया है।

लेकिन अब भारतीय प्रवासियों के वोटों और भारत की सरकार के साथ मजबूत रिश्तों के लिए लेबर पार्टी ने सेंटर की तरफ झुकाव रखने वाले कीर स्टार्मर को प्राथमिकता दी है।

लेबर पार्टी ने अपने एक बड़े नेता जेरेमी कॉर्बिन को इसके लिए दरकिनार भी किया है, जिनके नेतृत्व में लेबर ने सितंबर 2019 में अपने वार्षिक सम्मेलन में कश्मीर की स्थिति पर एक आपातकालीन प्रस्ताव पारित किया था।

यह प्रस्ताव, जो अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर के स्पेशल स्टेट्स को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले के कारण आया था,इसमें कहा गया कि क्षेत्र में मानवीय संकट है और कश्मीरी लोगों को स्वयं फैसला लेने का अधिकार देना चाहिए कि उन्हें कहा जाना है। 

उस समय भी, लेबर पार्टी ने इस कदम से शुरू हुए विवाद का जवाब देते हुए खुद को इस प्रस्ताव से अलग कर लिया था। कश्मीर मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला बताते हुए पार्टी ने इस पर हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था।

The post भारत को इग्नोर करना ब्रिटेन के लिए नहीं होगा आसान, दोस्ती बढ़ाने चाहेंगे नए ब्रिटिश पीएम… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 6, 2024 July 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग में नासा दे रहा साथ… गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग में नासा दे रहा साथ…
Next Article अबकी बार 400 पार हो गया…ब्रिटेन चुनाव को लेकर शशि थरूर ने कसा बीजेपी पर तंज… अबकी बार 400 पार हो गया…ब्रिटेन चुनाव को लेकर शशि थरूर ने कसा बीजेपी पर तंज…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण और संवर्धन पर हुई चर्चा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर और हौसले से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?