By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी, हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी, हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी, हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले

Last updated: 2024/07/06 at 7:55 PM
Share
5 Min Read
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी, हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले
SHARE

जशपुर.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया प्रवास के दौरान अपने निवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के तीन लाभार्थियों को नवनिर्मित घर की चाबी सौंपी। इस दौरान तीनों लाभार्थियों ने बांस से बनी टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों को लाभ मिल रहा है।

जशपुर जिले के जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत 2016-23 तक कुल 90 आवास स्वीकृत किये गये थे। जिसमें 82 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण हो गए हैं। शेष 08 आवास का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2023-24 में पी.एम. जनमन आवास योजना के तहत कुल 07 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया, जिसमें 03 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण कर दिया गया है। शेष 04 आवास की ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है। प्लास्टर कार्य प्रगति पर है। आगामी वर्ष में पीडब्ल्यूएल सूची के बचे सभी शेष हितग्राहियों को आवास प्रदान कर पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

पहाड़ी कोरवा लाभार्थियों को चाबी सौंप साझा की खुशियां
लाभार्थी आलू राम पहाड़ी पिता कोटेंग ने आवास बनने पर कहा कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नही हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये हम परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

इसी तरह बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुलेसा (महुआपानी) निवासी लाभार्थी बैशाखू राम पिता झिंगो राम जिसकी उम्र 50 वर्ष हो चुकी है, उसके पास अपना पुश्तैनी कच्चा आवास था। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था और बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बना कर अब वह अपने परिवार  के साथ पक्के मकान में रहते हैं।

बैसाखू राम ने बताया कि मेरा कच्ची दीवार वाला पुराना घर था, जिसके ऊपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारों तरफ पानी ही पानी भर जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक दिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मेरे घर आये और उन्होंने मेरा आधार कार्ड और बैंक पास बुक मांगा और मेरा मोबाईल पर पंजीयन कराया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरा आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। पहली बार में मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन मैंने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में पैसे आ गये थे। मैने अपना घर बनवाना शुरू कर दिया। आवास की धन राशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना आवास बनवाया। मैं सरकार का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने घर बनवाने के लिये धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रोशनी लाने का काम किया।

इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत योजना सुलेसा निवासी सोंगलत राम पिता लब्जी राम को भी पक्का आवास मिला है। सोंगलत बताते हैं कि गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहना एक मजबूरी बन गयी थी। जब बरसात होती थी तो पानी टपकने से रात भर बच्चों सहित जागकर रात बितानी होती थी। परन्तु अब प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में मेरा आवास स्वीकृत हुआ और आज हमारा पक्का मकान बन कर तैयार है। हम आभारी है माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जिन्होंने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया।

You Might Also Like

Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..

Uttarakhand News: निकाय कर्मचारियों के आभार रैली में शामिल हुए CM धामी, कहा– विकास में उनकी भूमिका अहम…..

Uttarakhand News: अब बदमाशों की खैर नहीं! CM धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित; रोड रेज और अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम , प्रदेशभर में चलेगा सघन चेकिंग अभियान……

Uttarakhand News: इलेक्शन मोड ऑन! राजधानी में भाजपा के विधानसभा सम्मेलन का आयोजन, CM धामी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, भोजन भी परोसा….

July 6, 2024 July 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-सूरजपुर कलेक्टर व्यास ने ली जिला अधिकारियों की बैठक, अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@ 2047 की समीक्षा छत्तीसगढ़-सूरजपुर कलेक्टर व्यास ने ली जिला अधिकारियों की बैठक, अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@ 2047 की समीक्षा
Next Article छत्तीसगढ़-सुकमा के शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं पर करेंगे आंदोलन, सीएम और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में की चेतावनी छत्तीसगढ़-सुकमा के शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं पर करेंगे आंदोलन, सीएम और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..
Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: निकाय कर्मचारियों के आभार रैली में शामिल हुए CM धामी, कहा– विकास में उनकी भूमिका अहम…..
Uttarakhand News: निकाय कर्मचारियों के आभार रैली में शामिल हुए CM धामी, कहा– विकास में उनकी भूमिका अहम…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: अब बदमाशों की खैर नहीं! CM धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित; रोड रेज और अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम , प्रदेशभर में चलेगा सघन चेकिंग अभियान……
Uttarakhand News: अब बदमाशों की खैर नहीं! CM धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित; रोड रेज और अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम , प्रदेशभर में चलेगा सघन चेकिंग अभियान……
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?