By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी, जयपुर में इस बार 9 जगहों पर होगा चातुर्मास, ये संत होंगे शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > धर्म > जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी, जयपुर में इस बार 9 जगहों पर होगा चातुर्मास, ये संत होंगे शामिल
धर्म

जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी, जयपुर में इस बार 9 जगहों पर होगा चातुर्मास, ये संत होंगे शामिल

Last updated: 2024/07/07 at 6:15 AM
Share
3 Min Read
जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी, जयपुर में इस बार 9 जगहों पर होगा चातुर्मास, ये संत होंगे शामिल
SHARE

जैन धर्म के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 9 स्थानों पर दिगम्बर जैन संतों के चातुर्मास होंगे. जयपुर के मीरा मार्ग दिगम्बर जैन मंदिर में भी 6 संतों का इस वर्ष चातुर्मास होगा. इन चातुर्मास में जैन संत जीव हिंसा से बचने के लिए चार माह तक एक स्थान पर रहकर प्रवचन देंगे और त्याग तपस्या की भावना का महत्व सबको सिखाएंगे.

 

इन जगहों पर होगा जैन संतो का चातुर्मास
जयपुर के सभी चातुर्मास में देश के जाने-माने जैन धर्म के संत महात्मा होंगे. इनमें मानसरोवर के वरुण पथ स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य शशांक सागर महाराज, प्रतापनगर सेक्टर 8 स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज, कीर्तिनगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि समत्व सागर महाराज और मुनि शील सागर महाराज ससंघ का चातुर्मास होगा. इसके अलावा मानसरोवर मीरा मार्ग के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि प्रणम्य सागर महाराज, मुनि नीरज सागर महाराज, मुनि निर्मद सागर महाराज, क्षुल्लक सविनय सागर महाराज, क्षुल्लक समन्वय सागर महाराज ससंघ इस वर्ष का चातुर्मास करेंगे.

थड़ी मार्केट पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय वृषभानन्द महाराज, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में मुनि महिमा सागर महाराज, अजमेर रोड दहमीकलां के दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य नवीन नंदी महाराज, गणिनी आर्यिका नंगमति माताजी ससंघ का नांग्लया बीलवा के विमल परिसर में, बरकतनगर चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि अर्चित सागर महाराज, छोटा गिरनार बापू गांव एवं आदिश्वर धाम चाकसू में आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का चातुर्मास होगा.

जैन धर्म में चातुर्मास का अर्थ
जैन धर्म में चातुर्मास को सामूहिक वर्षायोग या चौमासा के रूप में भी जाना जाता है. भगवान महावीर ने चातुर्मास को इसिणां पसत्था कहा है. इस साल जैन चातुर्मास 16 जुलाई से शुरू होगा. जैन धर्म के अनुसार ये महीने जिज्ञासा और तनाव को शांत करने के माह होते हैं और यही वह चार माह हैं, जब धर्म को साधा या जाना जा सकता है. इसलिए जैन धर्म के प्रमुख संत जगह-जगह चातुर्मास कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. इन कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में जैन धर्म को मानने वाले लोग पहुंचते हैं.
 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

July 7, 2024 July 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (07 जुलाई 2023) राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (07 जुलाई 2023)
Next Article 20 या 21 जुलाई कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? गुरु पूजा के साथ चंद्रदोष से मुक्ति पाने का दिन, जानें महत्व 20 या 21 जुलाई कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? गुरु पूजा के साथ चंद्रदोष से मुक्ति पाने का दिन, जानें महत्व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान……
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?