By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-जगदलपुर-बीजापुर-बलरामपुर में बिजली कटौती, कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना देकर सरकार को घेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-जगदलपुर-बीजापुर-बलरामपुर में बिजली कटौती, कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना देकर सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-जगदलपुर-बीजापुर-बलरामपुर में बिजली कटौती, कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना देकर सरकार को घेरा

Last updated: 2024/07/09 at 5:15 PM
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़-जगदलपुर-बीजापुर-बलरामपुर में बिजली कटौती, कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना देकर सरकार को घेरा
SHARE

जगदलपुर.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जगदलपुर के तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तोकापाल गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने दिया धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में बिजली दर की बेहताशा वृद्धि व अघोषित विद्युत कटौती किया जा रहा है और विभाग और शासन मौन बैठा हुआ है। लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान हो चूके है, रोपाई का समय है ना तो बारिश आ रही और ना ही बिजली कैसे रोपाई होगी।

विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं, स्मार्ट मीटर लगाकर ठेकेदारों को लाभ पहुचाने का कार्य कर रही प्रदेश अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, लगातार लड़ाई झगडे, आगजनी, हत्या जैसे अपराध बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही ने आज जिले में व्यापक समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व कलेक्टर कार्यालय का घेराव आयोजन सेमरा तिराहे में किया। धरना प्रदर्शन के बाद अपनी 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और स्थानीय प्रशासन के द्वारा जल्द समस्याओं का निराकरण के आश्वासन के बाद कलेक्टर घेराव नही किया गया। साथ ही अगर आने वाले दिनों समस्याओं का समाधान नही होने की स्थिति में आगे उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है।

कबीरधाम में भी कांग्रेस का हंगामा —
सोमवार को प्रदेशभर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। कबीरधाम जिले में कवर्धा शहर के सिग्नल चौक व पंडरिया के गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे है। पंडरिया में धरना को संबोधित करते हुए नीलू चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में इतना बिजली संकट नहीं था। भाजपा के 6 माह की सरकार में ही लोग परेशान हैं। हमारी सरकार ने 5 साल में एक पैसा बिजली बिल में नहीं बढ़ाया था। हमारी सरकार में कोई भी गरीब बिजली की समस्या से परेशान नहीं हुआ। अब तो बिजली बिल हाफ योजना समाप्त कर दी गई। आज प्रदेश की जनता बिजली बिल से परेशान है। अब दिन में कभी भी बिजली गुल हो जाती है, जिससे किसान, मरीज, स्टूडेंट, बुजुर्ग, महिलाएं बिजली कटौती से परेशान हैं।

कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन —
जिला मुख्यालय कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन गया। इस बारे में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि किया गया है,  जिससे कि छत्तीसगढ़ वासियों और किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में उत्पन्न हो रहे बिजली को बाहरी राज्यों को बेच रही है,परंतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए किसी भी प्रकार की संवेदना ना रखते हुए अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर रही है।

बीजापुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन —
बीजापुर में भी अघोषित बिजली की कटौती व बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आवापल्ली मुख्यालय में भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उसूर ब्लाक के मुख्यालय आवापल्ली में कांग्रेस ने बिजली की अघोषित कटौती तथा बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कलमेश कारम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की साय सरकार बनी है, तब से ही क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली विभाग पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

बलरामपुर रामनुजगंज में भी कांग्रेस का हंगामा –
बलरामपुर रामनुजगंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिनेश यादव महामंत्री प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की  अध्यक्षा मधु गुप्ता के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता के उपस्थित में आज का धरना प्रदर्शन भारत माता चौक में किया गया।धरना प्रदर्शन में  छत्तीसगढ़ में विद्युत दरों में बढ़ोतरी एवं बिजली कटौती के साथ ही बालौदाबाज़ार में कलेक्ट्रेट जलाने की घटना, सहकारी समितियों में धान का गबन एवं लॉ एंड ऑर्डर की विफलता सहित अन्य मुद्दों पर वक्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार को जमकर घेरा वही विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

July 9, 2024 July 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नाटो सदस्यों में अलग-थलग पड़ा कनाडा नाटो सदस्यों में अलग-थलग पड़ा कनाडा
Next Article प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे पर भड़के जेलेंस्की प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे पर भड़के जेलेंस्की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?