By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार…
देश

एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार…

Last updated: 2024/07/10 at 11:06 AM
Share
3 Min Read
एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार…
SHARE

एयर इंडिया और विस्तारा दोनों एयरलाइंस के कम से कम 700 कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है।

Contents
पायलट और केबिन क्रू की होगी छंटनीछंटनी का फैसला प्रदर्शन के आधार पर

दो अफसरों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा इस साल अक्टूबर तक होने की संभावना है। दोनों एयरलाइंस के बहुप्रतीक्षित मर्जर ने कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटका दी है।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि इसमें रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे कर्मचारी और फिक्स्ड टर्म कांटैक्ट वाले कर्मचारी शामिल नहीं है।

एचटी लाइव की नेहा एल.एम. त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 18,000 कर्मचारियों वाले एयरइंडिया का विस्तारा के साथ मर्जर होने वाला है।

इसके लिए मर्ज की गई यूनिट में करीब 6000 विस्तारा कर्मचारियों को समायोजित करने की आवश्यकता होगी। दोनों अधिकारियों में से एक ने कहा, “आंतरिक फिटमेंट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही छंटनी का ऐलान किया जाएगा।

निश्चित अवधि के अनुबंध वाले कर्मचारियों और जल्द ही रिटायर होने वाले कर्मचारियों को छोड़कर एयर इंडिया और विस्तारा दोनों के करीब 700 कर्मचारियों की छंटनी होने की उम्मीद है।”

पायलट और केबिन क्रू की होगी छंटनी

बार-बार प्रयास करने के बावजूद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एयरलाइन ने फिटमेंट प्रॉसेसे में मदद के लिए बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और डेलोइट को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था।

उन्होंने कहा, “ग्लोबल स्टैंडर्ड लगभग 60% है, लेकिन एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों में से लगभग 95% को बनाए रखने का लक्ष्य रखा है।

जिन लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा, उनमें फ्लाइंग स्टाफ (पायलट और केबिन क्रू), रिटायरमेंट की उम्र के करीब पहुंच रहे कर्मचारी और निश्चित अवधि के अनुबंध वाले कर्मचारी शामिल नहीं हैं, जिनके अनुबंध सामान्य परिस्थितियों में अपने आप रिन्यूअल हो जाते हैं।”

छंटनी का फैसला प्रदर्शन के आधार पर

वहीं दूसरे अधिकारी ने कहा कि छंटनी का फैसला प्रदर्शन के आधार पर भी किया गया है। एक तीसरे अधिकारी ने नाम न बताने का अनुरोध करते हुए कहा, “नॉन-फ्लाइंग कार्यों में कर्मचारियों को संगठनात्मक आवश्यकताओं और व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर भूमिकाएं सौंपी जानी थीं।”

एयरलाइन ने पहले कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाओं के दो दौर की घोषणा की थी। इसमें करीब 2,500 कर्मचारी समूह से अलग हो गए।

टाटा समूह जनवरी 2022 में एयर इंडिया का मालिक बन गया। प्राईवेटाइजेशन के दौरान सरकार के साथ समझौते के तहत उन्हें एक साल तक किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकालने पर रोक लगा दी गई थी।

The post एयर इंडिया और विस्तारा में 700 कर्मचारियों पर छंटनी की लटकी तलवार… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

July 10, 2024 July 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान में छू मंतर हुआ निजता का अधिकार, कभी भी; किसी का फोन कॉल हो सकता है रिकॉर्ड… पाकिस्तान में छू मंतर हुआ निजता का अधिकार, कभी भी; किसी का फोन कॉल हो सकता है रिकॉर्ड…
Next Article नामुमकिन को मुमकिन करने में जुटा NASA, बना डाली एलियंस देखने वाली दूरबीन… नामुमकिन को मुमकिन करने में जुटा NASA, बना डाली एलियंस देखने वाली दूरबीन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?