By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्‍तान में जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर बरस रहा कहर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > पाकिस्‍तान में जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर बरस रहा कहर
विदेश

पाकिस्‍तान में जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर बरस रहा कहर

Last updated: 2024/07/11 at 5:22 PM
Share
4 Min Read
पाकिस्‍तान में जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर बरस रहा कहर
SHARE

इस्लामाबाद। सोचिए जिस देश में सच्चाई को सामने लाने वालों को ही मौत के घाट उतार दिया जा रहा है, वहां आमजन की क्या हालत होगी। आप सुनकर चौंक जाएंगे कि अभी तो यह साल बीता भी नहीं है और यहां अबतक सात पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल के शुरुआती छह महीनों में रिकॉर्ड संख्या में पत्रकार मारे गए हैं। सबसे हालिया घटना की बात करें तो जून में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष खलील जिब्रान की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, जिब्रान कार से कहीं जा रहे थे, तभी दो लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इन बदमाशों ने पहले उन्हें कार से बाहर खींचा और फिर गोलियों से भून दिया।  पत्रकारों की हत्याओं की जांच करने वाले एक संगठन के लिए काम करने वाले आदिल जवाद ने बताया कि सात में से कम से कम चार पत्रकारों की हत्या के मामले उनके काम से संबंधित थे। बता दें, जिन लोगों की जान ली गई है उनमें पारंपरिक पत्रकार और नागरिक पत्रकार शामिल थे। अधिकत मौतें छोटे शहरों और कस्बों में हुई हैं, जहां पेशेवर पत्रकारों की पहचान बढ़ाने और नागरिक पत्रकारों को मंच देने में सोशल मीडिया की भूमिका सबसे अधिक महसूस की गई है। जवाद ने कहा कि ये हमले अपराधियों को बचाने के लिए किए जा रहे थे। 

Contents
53 में से मात्र दो मामलों में सजागहन और पारदर्शी जांच हो

53 में से मात्र दो मामलों में सजा

वहीं, प्रेस की स्वतंत्रता की वकालत करने वाले फ्रीडम नेटवर्क ने कहा कि 2012 और 2022 के बीच 53 पत्रकारों को उनके काम के चलते मार दिया गया था। जबकि सजा केवल दो मामलों के दोषियों को दी गई। हाल के वर्षों में पाकिस्तान में नागरिक पत्रकारिता में काफी वृद्धि हुई है, जिसकी वजह सोशल मीडिया का बढ़ना और मुख्यधारा के प्रेस पर अंकुश लगना है। आम लोगों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को सामने लाने का बीड़ा उठा लिया है।मई के अंत में स्थानीय राजनेताओं, जमीन मालिकों और सामंती प्रभुओं को अपनी रिपोर्टिंग में जवाबदेह ठहराने के लिए जाने जाने वाले पत्रकार नसरुल्लाह गदानी की सिंध प्रांत के बदीन जिले में हत्या कर दी गई थी। इससे विरोध प्रदर्शनों की लहर चल पड़ी थी। उनके भाई याकूब गदानी ने आरोप लगाया था कि स्थानीय सांसद खालिद ने हत्या की साजिश रची। हालांकि, खालिद ने आरोपों से इनकार कर दिया है। गदानी की मौत से ठीक तीन दिन पहले उत्तरी वजीरिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले में एक अन्य पत्रकार कामरान डावर की हत्या कर दी गई थी। 

गहन और पारदर्शी जांच हो

इन मौतों पर प्रतिक्रिया देते हुए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के महासचिव एंथनी बेलेंजर ने कहा था कि पाकिस्तान में पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का संवैधानिक अधिकार है। हालांकि, लक्ष्य बनाकर किए जा रहे हमले, और हत्याओं से यह अधिकार कमजोर हो जाता है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीडिया बिना डरे हुए काम करने के लिए स्वतंत्र हो। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि इन हत्याओं की तत्काल, गहन और पारदर्शी जांच हो। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा प्रकाशित इस वर्ष के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पाकिस्तान दो पायदान नीचे गिरकर 180 देशों में से 152वें स्थान पर आ गया है। सूचकांक में कहा गया है कि पाकिस्तान पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है, जहां हर साल तीन से चार हत्याएं होती हैं, जो अक्सर भ्रष्टाचार या अवैध तस्करी के मामलों से जुड़ी होती हैं। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 11, 2024 July 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ड्रैगन की अर्थव्यवस्था में आ रही नाटकीय गिरावट ड्रैगन की अर्थव्यवस्था में आ रही नाटकीय गिरावट
Next Article प्रचंड से सत्ता छीनने के लिए साथ आएगा विपक्ष प्रचंड से सत्ता छीनने के लिए साथ आएगा विपक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा के 25 वर्ष: राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक यात्रा – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?