By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गोली मेरे कान को फाड़ती हुई निकल गई, खून बहने लगा; डोनाल्ड ट्रम्प ने सुनाई आपबीती…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > गोली मेरे कान को फाड़ती हुई निकल गई, खून बहने लगा; डोनाल्ड ट्रम्प ने सुनाई आपबीती…
विदेश

गोली मेरे कान को फाड़ती हुई निकल गई, खून बहने लगा; डोनाल्ड ट्रम्प ने सुनाई आपबीती…

Last updated: 2024/07/14 at 11:39 AM
Share
3 Min Read
गोली मेरे कान को फाड़ती हुई निकल गई, खून बहने लगा; डोनाल्ड ट्रम्प ने सुनाई आपबीती…
SHARE

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

इसके लिए दोनों ही पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार जारी है। इस सबके बीच आज भारतीय समयानुसार सुबह-सुबह पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली में हमला किया गया।

हमले में ट्रम्प को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। कानून प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, हमलावर को मार गिराया गया है।

इस घटना पर ट्रम्प का भी बयान सामने आया है। उन्होंने जान बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसी को धन्यवाद दिया। ट्रम्प लिखते हैं, ”मैं यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बटलर (पेनसिल्वेनिया) में हुई गोलीबारी पर उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देना चाहता हू। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। साथ ही एक अन्य व्यक्ति के परिवार के प्रति भी जो बुरी तरह घायल हो गया।”

उन्होंने आगे कहा, ”यह अविश्वसनीय है कि हमारे देश में ऐसी घटना हो रही है। इस समय शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वह मारा जा चुका है। मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि मैंने एक तेज आवाज, गोलियों की आवाज सुनीं। मैंने तुरंत महसूस किया कि गोली चमड़े को चीरती हुई निकल गई है। बहुत खून बहने लगा तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ क्या हुआ है। भगवान अमेरिका की रक्षा करें”

शनिवार शाम 6:02 बजे “गॉड ब्लेस द यूएसए” के नारों के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में मंच संभाला।

उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिलाया और चिलचिलाती धूप में रैली को संबोधित करने लगे। कुछ ही मिनटों बाद ट्रम्प ने एक चार्ट की तरफ इशारा किया, जिसमें दिखाया गया था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में सीमा पर अवैध घुसपैठ की घटना बढ़ी है।”

तभी गोलियां चलीं। कम से कम पाच गोलियां चलीं। ट्रम्प ने अपने कान पकड़ लिए। सीक्रेट सर्विस एजेंट उनकी ओर दौड़े।

एजेंट चिल्लाते हुए बोले, “नीचे झुक जाएं।” कुछ ही क्षणों बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रम्प को घेर लिया और उन्हें पूरी तरह से ढक दिया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को वहां से बाहर निकालने की कोशिश की। इस समय उनके कान से खून बह रहा था। 

The post गोली मेरे कान को फाड़ती हुई निकल गई, खून बहने लगा; डोनाल्ड ट्रम्प ने सुनाई आपबीती… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 14, 2024 July 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रेलवे महाप्रबंधक ने किया बीओसीएम साईडिंग का सघन निरीक्षण रेलवे महाप्रबंधक ने किया बीओसीएम साईडिंग का सघन निरीक्षण
Next Article मैं RSS में था, यह कोई अछूत संगठन नहीं; पूर्व जज ने राजनीति को लेकर कही बड़ी बात… मैं RSS में था, यह कोई अछूत संगठन नहीं; पूर्व जज ने राजनीति को लेकर कही बड़ी बात…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..
मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा….
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?