By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खालिस्तानी रेफेंड्रम को लेकर भारत ने कनाडा को फिर चेताया, अलगाववादी गतिविधि को ना दे बढ़ावा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > खालिस्तानी रेफेंड्रम को लेकर भारत ने कनाडा को फिर चेताया, अलगाववादी गतिविधि को ना दे बढ़ावा…
विदेश

खालिस्तानी रेफेंड्रम को लेकर भारत ने कनाडा को फिर चेताया, अलगाववादी गतिविधि को ना दे बढ़ावा…

Last updated: 2024/07/18 at 12:13 PM
Share
4 Min Read
खालिस्तानी रेफेंड्रम को लेकर भारत ने कनाडा को फिर चेताया, अलगाववादी गतिविधि को ना दे बढ़ावा…
SHARE

कनाडा में खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान के लिए रेफरेंड्रम बनाने की तैयारी में है।

इसके लिए जगह और तारीख भी तय कर दी गई है। आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने खुद घोषणा की है कि कनाडा के एक सरकारी जगह पर 28 जुलाई को रेफरेंड्रम कराने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

इसे लेकर भारत ने कनाडा की कड़ी आलोचना की है। भारत ने कनाडा को चेता दिया है कि अपनी धरती पर अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देना बंद कर दे।

भारत ने रेफरेंड्रम का आयोजन पब्लिक जगह पर कराने को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की है। ओटावा में भारत के उच्चायोग ने देश के विदेश मंत्रालय ग्लोबल अफेयर्स कनाडा को औपचारिक रूप से यह बातें कही है।

इस बीच कैलगरी के कुछ जगहों पर रेफरेंड्रम को लेकर कई पोस्टर लगाए गए थे। रेफरेंड्रम का आयोजन कैलगरी में ही किया जाएगा। कुछ लोगों ने उन पोस्टर पर स्प्रे पेंट कर “इल्लीगल साइन” लिख दिया था।

एसएफजे की तरफ से आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने भी इसकी पुष्टि की है कि कई बैनरों और पोस्टरों को खराब कर दिया गया है।

इन पोस्टरों में तलविंदर सिंह परमार की तस्वीरें भी हैं जिसे 23 जून 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट 182 में बम विस्फोट का मास्टरमाइंड माना जाता है।

इस हमले में 329 लोगों की जान चली गई थी और यह कनाडा के इतिहास में सबसे बड़े आतंकी हमले में से एक है। इन पोस्टरों में SFJ के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर को भी दिखाया गया है।

निज्जर को भारत में आतंकवादी माना जाता था लेकिन कनाडा में उस पर कभी कोई आरोप नहीं लगा। उसकी हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में दूरियां आई हैं।

18 सितंबर 2023 को हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विवादास्पद बयान दिया था कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है।

पहले भी कई बार हो चुका है इस तरह का आयोजन

28 जुलाई को कैलगरी म्यूनिसिपल कॉम्प्लेक्स एट्रियम एंड प्लाजा में रेफरेंड्रम कराया जाएगा। कैलगरी में फिलहाल भारतीय मूल की ज्योति गोंडेक मेयर हैं। पिछली बार इसी तरह के रेफरेंड्रम को ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में एक सरकारी स्कूल में कराने की योजना बनाई गई थी।

हालांकि पिछले साल 3 सितंबर को रेफरेंड्रम की निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले सर्रे के डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पैसों की लेन-देन को लेकर स्कूल के सामुदायिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

इसके बाद यह रेफरेंड्रम पिछले साल 10 सितंबर को सर्रे के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में आयोजित किया गया था। उससे पहले 18 सितंबर, 2022 को ग्रेटर टोरंटो एरिया के ब्रैम्पटन में भी इस तरह की वोटिंग कराई गई थी।

भारत ने आरोपों से किया है इनकार

इस बीच SFJ ने बुधवार को वैंकूवर में भारत के दूतावास पर 24 घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया। इसकी वजह वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट थी जिसमें कहा गया था कि दूतावास ने निज्जर की हत्या के लिए मदद मुहैया कराई थी।

इस मामले में कनाडा के अधिकारियों ने चार भारतीय नागरिकों को गिरफ़्तार किया है। लॉ एजेंसियों ने कहा है कि जांच अभी भी जारी है। भारत ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

The post खालिस्तानी रेफेंड्रम को लेकर भारत ने कनाडा को फिर चेताया, अलगाववादी गतिविधि को ना दे बढ़ावा… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 18, 2024 July 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ओमान के पास समंदर में डूबे तेल टैंकर से बचाए गए 8 भारतीय, बाकी चालक दल की तलाश जारी… ओमान के पास समंदर में डूबे तेल टैंकर से बचाए गए 8 भारतीय, बाकी चालक दल की तलाश जारी…
Next Article एडीबी ने भारत के जीडपी ग्रोथ रेट का अनुमान 7 प्रतिशत पर एडीबी ने भारत के जीडपी ग्रोथ रेट का अनुमान 7 प्रतिशत पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर से सहकारिता का नया सूर्याेदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?