By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक्टर को पीटने के मामले में संजय दत्त ने खाई थी कसम, जाने क्या है सच्चाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > मनोरंजन > एक्टर को पीटने के मामले में संजय दत्त ने खाई थी कसम, जाने क्या है सच्चाई
मनोरंजन

एक्टर को पीटने के मामले में संजय दत्त ने खाई थी कसम, जाने क्या है सच्चाई

Last updated: 2024/07/20 at 12:35 PM
Share
3 Min Read
एक्टर को पीटने के मामले में संजय दत्त ने खाई थी कसम, जाने क्या है सच्चाई
SHARE

बॉलीवुड के शानदार एक्टर संजय दत्त ने अपने लंबे और सफल करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया. संजय दत्त अपनी पहली ही फिल्म से छा गए थे. उनकी डेब्यू फिल्म 'रॉकी' थी जो कि साल 1981 में रिलीज हुई थी. संजय को इस फिल्म ने स्टार बना दिया था.

संजय ने अपने करियर में कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया है. संजय दिग्गज एक्टर रहे राजकुमार के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आ चुके थे. दोनों ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ''मोहब्बत के दुश्मन' में काम किया था. लेकिन इस फिल्म  के दौरान कुछ ऐसा हो गया था जब संजय खुद से 34 साल बड़े राजकुमार को पीटने वाले थे. आइए जानते है कि आखिर बात क्या है.

संजय के डायलॉग हटवाना चाहते थे राजकुमार

दिग्गज एक्टर रहे राजकुमार के स्वभाव से हर कोई अच्छे से वाकिफ था. वे मुंहफट रवैये वाले इंसान थे. आपने सुना ही होगा कि राजकुमार किसी भी कलाकार का मजाक उड़ा देते थे और बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते थे. उनके साथ काम करने से कई एक्टर्स कतराते थे. 

राजकुमार ने अपने मुंहफट रवैये के चलते कई एक्टर्स को गुस्सा दिलाया था. जबकि संजय तो उन्हें पीटने वाले थे. राजकुमार और संजय दत्त जब साथ में काम कर रहे थे तब राजकुमार संजय के दमदार डायलॉग हटवाना चाहते थे. जनसत्ता की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'मोहब्बत के दुश्मन' में संजय के डायलॉग राजकुमार से ज्यादा दमदार थे. तब डायरेक्टर प्रकाश मेहरा से राजकुमार ने कहा था कि वो डायलॉग मेरे हिस्से में जोड़ दिए जाए.

डायरेक्टर ने मान ली राजकुमार की बात

डायरेक्टर ने राजकुमार के दिग्गज एक्टर होने के चलते उनकी बात मान ली और डायलॉग उन्हें दे भी दिए, लेकिन जब इस बात की भनक संजय को लगी तो वे आगबबूला हो गए. उन्होंने राजकुमार को पीटने का मन बना लिया था. लेकिन प्रकाश मेहरा सी सुझ बुझ से मामला शांत हो गया था.

प्रकाश ने सुनील दत्त को किया फोन

'मोहब्बत के दुश्मन' के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संजय दत्त के पिता और दिग्गज एक्टर सुनील दत्त को फोन करके सब कुछ बता दिया. उन्होंने सुनील दत्त को फिल्म के सेट और आने के लिए कहा. सुनील दत्त सेट पर आए और उन्होंने मामला शांत कराया.

सुनील दत्त ने सेट पर पहुंचकर राजकुमार और संजय दत्त को साथ बैठाकर दोनों को अच्छे से समझाया. तब जाकर संजय दत्त का गुस्सा शांत हुआ. बता दें कि 20 मई 1988 को रिलीज हुई 'मोहब्बत के दुश्मन' में संजय और राजकुमार के अलावा हेमा मालिनी, फराह नाज और प्राण ने भी काम किया था. 

You Might Also Like

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

July 20, 2024 July 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिलों में आज से भारी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिलों में आज से भारी बारिश के आसार
Next Article युवक की केबल से गला घोंटकर की हत्या युवक की केबल से गला घोंटकर की हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?