By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने से पहले हमलावर ने की थी रैली वाली जगह की रेकी, उड़ाया था ड्रोन; रिपोर्ट में दावा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने से पहले हमलावर ने की थी रैली वाली जगह की रेकी, उड़ाया था ड्रोन; रिपोर्ट में दावा…
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने से पहले हमलावर ने की थी रैली वाली जगह की रेकी, उड़ाया था ड्रोन; रिपोर्ट में दावा…

Last updated: 2024/07/21 at 10:38 AM
Share
4 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने से पहले हमलावर ने की थी रैली वाली जगह की रेकी, उड़ाया था ड्रोन; रिपोर्ट में दावा…
SHARE

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले के मामले में एक बड़ा दावा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप पर हमला करने से पहले हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने रैली से पहले रैली स्थल पर ड्रोन उड़ाकर रेकी थी और हवाई फुटेज को कैप्चर किया था।

अमेरिकी मीडिया हाउस वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जांच अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट में दावा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के लिए जिम्मेदार सुरक्षा चूक को उजागर करती है।

WSJ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने डोनाल्ड ट्रंप की रैली से पहले बटलर फार्म शो ग्राउंड का सर्वे करने के लिए 13 जुलाई को पहले से तय उड़ान पाथ पर ड्रोन उड़ाया था।

पूर्व निर्धारित पाथ से संकेत मिलता है कि थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने संभवतः कार्यक्रम स्थल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए ड्रोन को कई बार उड़ाया होगा। इसके अलावा ट्रंप अभियान द्वारा 3 जुलाई को कार्यक्रम की घोषणा करने और 7 जुलाई को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने के तुरंत बाद ही हमलावर क्रूक्स ने रैली स्थल की खोजबीन शुरू कर दी थी। आगे की जांच के लिए वह कुछ दिनों बाद फार्म शो ग्राउंड पर भी गया था।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जांचकर्ताओं को ग्राउंड के पास खड़ी क्रूक्स की कार में कई अल्पविकसित विस्फोटक मिले, साथ ही एक बैलिस्टिक वेस्ट जिसमें तीन 30-राउंड मैगजीन थीं, जिससे पता चलता है कि उसका इरादा अधिक नुकसान पहुंचाने का था।

अधिकारियों ने बताया है कि बटलर से लगभग 80 किलोमीटर दूर एक कस्बे में रहने वाला क्रुक्स ने सारे काम अकेले ही किए थे और अधिकारी उसकी किसी भी मजबूत वैचारिक या राजनीतिक झुकाव की पहचान नहीं कर पाए हैं। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था, एक रिटायरमेंट होम में काम करता था और हाल ही में सामुदायिक कॉलेज से स्नातक हुआ था।

जांच ब्यूरो द्वारा ब्रीफ किए गए नेताओं के अनुसार, उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों- एक लैपटॉप और दो सेलफोन की तलाशी ली गई।

हाल ही में इंटरनेट पर उसकी सर्चेस में ट्रंप, राष्ट्रपति जो बाइडन, बटलर रैली की तारीखों और आगामी डेमोक्रेटिक कन्वेंशन के बारे में जानकारी शामिल थी। इसके अलावा, हमलावर ने एफबीआई निदेशक रे, अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड और ब्रिटिश शाही परिवार के एक सदस्य के लिए भी सर्च किया था।

‘अमेरिकी लोगों की सेवा करने वाली सरकार देने को प्रतिबद्ध’
वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर जानलेवा हमले के बाद अमेरिकी जनता द्वारा दिए गए समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि वह अपने संकल्प पर अडिग हैं और अमेरिकी जनता की सेवा करने वाली सरकार बनाने को प्रतिबद्ध हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान आगामी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करने से पहले दिया।

रिपब्लिकन पार्टी ने मिलवाउकी में बृहस्पतिवार को आयोजित अपने राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रंप को तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। ट्रंप (78) ने कहा, ” आज रात मैं श्रद्धा और आस्था से एवं गर्व से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन स्वीकार करता हूं।” पेनसिल्वेनिया में शनिवार को ट्रंप पर असफल जानलेवा हमला किया गया था जिसके बाद अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों के साथ विश्वास, ताकत और उम्मीद के साथ खड़े हैं। 

The post डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने से पहले हमलावर ने की थी रैली वाली जगह की रेकी, उड़ाया था ड्रोन; रिपोर्ट में दावा… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 21, 2024 July 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा, एक्सपर्ट को क्यों चिंता?… भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा, एक्सपर्ट को क्यों चिंता?…
Next Article पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़े अल्पसंख्यक, जानें अब कितनी है मुस्लिम देश में आबादी … पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़े अल्पसंख्यक, जानें अब कितनी है मुस्लिम देश में आबादी …
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान, वन मंत्री केदार कश्यप ने लोगों के साथ किया श्रमदान, मारकंडी नदी घाट और प्राकृतिक जल कुंड की सफाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?