By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट…
विदेश

जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट…

Last updated: 2024/07/22 at 11:47 AM
Share
3 Min Read
जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट…
SHARE

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का सीन दिलचस्प हो चला है।

जो बाइडेन ने पीछे हटने का ऐलान करते हुए कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है। अब देखना यह है कि कमला हैरिस डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार बनेंगी या नहीं।

अगर ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस बीच ट्रंप और उनके समर्थकों का दावा है कि कमला हैरिस को हराना उनके लिए और भी आसान होगा।

हालांकि यह उतना आसान भी नहीं होने जा रहा है। जो बाइडेन के सामने डोनाल्ड ट्रंप के लिए चीजें आसान हो गई थीं। ट्रंप के ऊपर हुए हमले के बाद सहानुभूति की लहर भी उनके पक्ष में जा रही थी।

लेकिन अगर कमला हैरिस के रूप में नया विपक्षी ट्रंप के सामने आता है तो उन्हें रणनीतियों में भी बदलाव करना होगा।  

बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने ऐलान के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने सीएनएन से कहा कि कमला हैरिस को हराना और भी आसान होगा। इसको लेकर ट्रंप समर्थकों की अपनी दलील है।

उनका कहना है कि जो बाइडेन की तमाम नीतियों के लिए कमला हैरिस ही जिम्मेदार हैं। एक तीस सेकंड का ऐड भी चलाया जा रहा है।

इसमें कहा जा रहा है कि कमला हैरिस जानती थीं कि जो बाइडेन अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने काम किया और देखिए क्या है।

बॉर्डर पर घुसपैठ हो रही है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है और अमेरिकियों के सपनों का अंत हो चुका है। असल में बाइडेन के कार्यकाल में सीमा से घुसपैठ, बढ़ती महंगाई और महंगे होम लोन कुछ बेहद चर्चित मुद्दे हैं। 

इस बीच ट्रंप समर्थक मेक अमेरिका ग्रेट अगेन ने भी बदलते सिनैरियों के हिसाब से जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उसका कहना है कि अब वह ट्रंप विरोधी टीवी ऐड्स को हटाने वाला है।

इसकी जगह, एरिजोना, जॉर्जिया, नेवाडा और पेन्सिलवेनिया में नए विज्ञापन चलाए जाएंगे, जो कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप अपने विरोधियों पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए जाने जाते हैं। शनिवार को भी उन्होंने कुछ इसी अंदाज में कमला हैरिस पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा कि मैं तो उसे लॉफिंग कमला कहता हैं। आपने कभी ऐसी हंसी देखी है? वह क्रेजी है। किसी की हंसी से बहुत कुछ पता चल जाता है। 

The post जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 22, 2024 July 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गुलाम बनाने की साजिश, 14 घंटे काम के प्रस्ताव को लेकर कर्नाटक सरकार पर भड़का IT कर्मचारी यूनियन… गुलाम बनाने की साजिश, 14 घंटे काम के प्रस्ताव को लेकर कर्नाटक सरकार पर भड़का IT कर्मचारी यूनियन…
Next Article खालिस्तानी दे रहे संसद और लाल किला उड़ाने की धमकी, सांसद को आया फोन; वी शिवदासन ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र… खालिस्तानी दे रहे संसद और लाल किला उड़ाने की धमकी, सांसद को आया फोन; वी शिवदासन ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?