By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बजट से बिफरा विपक्ष, नीति आयोग की बैठक का 4 CM करेंगे बहिष्कार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > बजट से बिफरा विपक्ष, नीति आयोग की बैठक का 4 CM करेंगे बहिष्कार…
देश

बजट से बिफरा विपक्ष, नीति आयोग की बैठक का 4 CM करेंगे बहिष्कार…

Last updated: 2024/07/24 at 11:25 AM
Share
3 Min Read
बजट से बिफरा विपक्ष, नीति आयोग की बैठक का 4 CM करेंगे बहिष्कार…
SHARE

आम बजट में गैर भाजपा शासित राज्यों को नजरअंदाज किए जाने से नाराज ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री सदस्य होते हैं। नीति आयोग की बैठक 27 जुलाई को है। इन घटकों ने बुधवार को संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।

बहिष्कार करने वालों में कम से कम चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इनमें कांग्रेस शासित राज्यों के तीन मुख्यमंत्री हैं। 

ज्ञात हो कि इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के एक प्रमुख घटक- द्रमुक के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन राज्य के साथ अन्याय के खिलाफ पहले ही बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई ‘इंडिया’ के घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं की बैठक में आम बजट पर विस्तार से चर्चा हुई।

खरगे के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई दलों के नेता मौजूद थे।

बैठक में मौजूद एक नेता ने कहा कि बैठक में गैर भाजपा शासित राज्यों को नजरअंदाज करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई है।

बजट में भेदभाव को लेकर घटक दलों में काफी नाराजगी है। बैठक में ही ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्रियों द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान हुआ। 

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ‘इंडिया’ के घटक दलों ने बजट पर चर्चा की है। यह बजट तीन-चौथाई हिंदुस्तान, खासकर गैर भाजपा सरकार वाले राज्यों को पूरी तरह नजरअंदाज करता है। इसके खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन बुधवार को संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही ‘इंडिया’ गठबंधन ने सदन के अंदर भी आवाज उठाने का फैसला किया है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह भाजपा का बजट नहीं है, बल्कि पूरे देश का बजट है। पर सरकार ने बजट को इस तरह पेश किया है, जैसे यह भाजपा का बजट हो।

दरअसल, बजट में तमिलनाडु़, पश्चिम बंगाल और पंजाब को नजरअंदाज किए जाने को लेकर नाराजगी है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के सांसदों ने तो बजट भाषण के दौरान ही अपना विरोध दर्ज कराया था।

The post बजट से बिफरा विपक्ष, नीति आयोग की बैठक का 4 CM करेंगे बहिष्कार… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दुश्मन कमजोर हो रहा है; फिलिस्तीनियों के नरसंहार के बीच नेतन्याहू ने कहा- हमास पर खुशखबरी जल्द… दुश्मन कमजोर हो रहा है; फिलिस्तीनियों के नरसंहार के बीच नेतन्याहू ने कहा- हमास पर खुशखबरी जल्द…
Next Article US सीक्रेट सर्विस चीफ का अपने पद से इस्तीफा, कहा- हम ट्रंप पर हमला नहीं रोक सके… US सीक्रेट सर्विस चीफ का अपने पद से इस्तीफा, कहा- हम ट्रंप पर हमला नहीं रोक सके…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?