By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार: सांसद संदीप 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार: सांसद संदीप 
राज्य

बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार: सांसद संदीप 

Last updated: 2024/07/25 at 2:00 PM
Share
3 Min Read
बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार: सांसद संदीप 
SHARE

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2024-25 को लेकर विपक्षी दलों का हमला जारी है। आम आदमी पार्टी ने भी बजट को दिशाहीन बताया है। आप सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि इस बार के बजट में ना तो बेरोजगारी और ना ही किसानों के हित के फैसले लिये गए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बजट 2024 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और इंडिया गठबंधन की बैठक में उठे मुद्दों की जानकारी दी। संदीप पाठक ने कहा कि बजट बेहद निराशाजनक है। इसमें सरकार ने ना तो रोजगार पर ध्यान दिया है, ना ही युवाओं और किसानों के लिए कुछ किया है। बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। संदीप पाठक ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग में नीति आयोग की बैठक और सीएम अरविंद केजरीवाल की सेहत का मुद्दा भी उठा। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में कभी कुछ नहीं निकलता है। बैठक में केवल बातें की जाती हैं, पर लागू एक भी नहीं होती। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। उनका शुगर लेवल 50 से भी नीचे गिरता जा रहा है। रात में शुगर लेवल कम होना किसी भी व्यक्ति की जान के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्ष के सभी नेताओं ने इस पर चिंता जाहिर की है। बजट को लेकर संदीप पाठक ने कहा कि इसमें सरकार का कोई लक्ष्य नहीं दिखता। कोई एक रोडमैप तो होना चाहिए। बेरोजगारी दर 7.2 से बढ़कर 9 प्रतिशत  हो गई है। कॉर्पोरेट मुनाफा बढ़ा लेकिन रोजगार नहीं बढ़ा। किसानों को एमएसपी की गारंटी तो बहुत दूर की बात है। फर्टिलाइजर की सब्सिडी में 36 फीसदी की कमी कर दी गई। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का कोई विजन नहीं। संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने बजट की 25 फीसदी राशि शिक्षा पर खर्च करती है, वहीं केंद्र सरकार 2 फीसदी से भी कम। दिल्ली सरकार अपने बजट में 15 फीसदी स्वास्थ्य क्षेत्र को देती है, वहीं केंद्र सरकार 1 प्रतिशत से भी कम। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत भी अन्य योजनाओं की तरह एक जुमला बनकर रह गया है। आयुष्मान भारत के लिए 7000 करोड़ का बजट है जबकि अकेले दिल्ली सरकार का हेल्थ बजट 9000 करोड रुपए है।

You Might Also Like

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..

भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….

सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन को मिल रही नई मजबूती, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आम नागरिकों का भरोसेमंद मंच, ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायतों का हुआ समयबद्ध समाधान…

July 25, 2024 July 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Bhajanlal Sharma ने अमित शाह सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास Bhajanlal Sharma ने अमित शाह सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास
Next Article मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..
वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….
भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….
उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद….
सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?