By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मानसून सत्र का पहला दिन समाप्त, 29 जुलाई तक स्थगित हुई विधानसभा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > मानसून सत्र का पहला दिन समाप्त, 29 जुलाई तक स्थगित हुई विधानसभा
राज्य

मानसून सत्र का पहला दिन समाप्त, 29 जुलाई तक स्थगित हुई विधानसभा

Last updated: 2024/07/26 at 4:28 PM
Share
4 Min Read
मानसून सत्र का पहला दिन समाप्त, 29 जुलाई तक स्थगित हुई विधानसभा
SHARE

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो चुकी है और आने वाली 29 जुलाई 11 बजे पूर्वाह्न के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

बता दें कि ये हेमंत सोरेन के कार्यकाल का ये अंतिम सत्र है। वहीं आने वाली 29 जुलाई को झारखंड का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सत्र शुरू होने से पहले भाजपा के विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक

सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान विधायक दल के नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री रामेश्वर उरांव, माले विधायक विनोद सिंह, आजसू विधायक लंबोदर महतो बैठक में शामिल हुए। भाजपा की तरफ से विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी इस बैठक उपस्थित नहीं हो सके।

सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव के आसार

भाजपा विधायक सीपी सिंह बैठक में आए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा की तरफ से सीपी सिंह के बैठक का हिस्सा होने और नहीं होने के सवाल पर स्पष्ट नहीं कहा। उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष को मानसून सत्र को उपयोगी बनाने की सलाह दी।

हालांकि सत्र के दौरान सत्तापक्ष-विपक्ष में टकराव के आसार है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे मानसून सत्र में विपक्ष सदन के अंदर सत्तापक्ष को घेरने की पूरी कोशिश करेगा। सत्तापक्ष ने भी आक्रामक रवैया अख्तियार करने का निर्णय किया है। सर्वदलीय बैठक के दौरान स्पीकर ने सुझाव मांगे।

बजट के बाद यथावत होंगे कार्यक्रम

बैठक में वित्तीय वर्ष-2024-25 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी के उपस्थापन के बाद विस्थापन, सुखाड़ जैसे समसामयिक विषयों पर चर्चा किये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

सर्वसम्मति से यह भी निर्णय हुआ कि अनुपूरक बजट पेश किए जाने के बाद के कार्यक्रम यथावत रहेंगे। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा के विषय पर अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान विस्थापन और सुखाड़ पर चर्चा कराने संबंधित निर्णय लिया सकता है। छह कार्य दिवस वाले इस मानसून सत्र में कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने होगा। अध्यक्ष ने भी सभी से सकारात्मक सहयोग मांगा।

जनता की समस्या का समाधान पक्ष-विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी अहम होती है। जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। अंतिम व्यक्ति तक व्यवस्था पहुंचाई जा सके और इसमें सदस्यों का योगदान होना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को पूरी तत्परता से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए।

हमें घेरने के लिए रस्सी बांध दे विपक्ष बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन में सवाल और जवाब दोनों आते हैं। विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से सदन का संचालन होता है।

विपक्ष द्वारा सत्ता पक्ष को घेरने संबंधी सवाल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष रस्सी लेकर आए और सरकार को बांध दें। सरकार सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।

You Might Also Like

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….

जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..

’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..

’अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव’…..

July 26, 2024 July 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फराह खान की मां मेनका का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन फराह खान की मां मेनका का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
Next Article साहिबगंज में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट का निर्माण, विकास को मिलेगी रफ्तार साहिबगंज में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट का निर्माण, विकास को मिलेगी रफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?