By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केदारनाथ में लगाया गया 23 किलो सोना आखिर कहां गया? 2 साल बाद मंदिर समिति ने दिया जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > धर्म > केदारनाथ में लगाया गया 23 किलो सोना आखिर कहां गया? 2 साल बाद मंदिर समिति ने दिया जवाब
धर्म

केदारनाथ में लगाया गया 23 किलो सोना आखिर कहां गया? 2 साल बाद मंदिर समिति ने दिया जवाब

Last updated: 2024/07/27 at 6:00 AM
Share
5 Min Read
केदारनाथ में लगाया गया 23 किलो सोना आखिर कहां गया? 2 साल बाद मंदिर समिति ने दिया जवाब
SHARE

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने का मामला इन दिनों खासा विवाद में है. कांग्रेस का कहना है कि केदारनाथ में लगाया गया 23 किलो सोना कहां गया, मंदिर समिति को इस पर स्पष्ट करना चाहिए. कांग्रेस यह भी सवाल उठा रही है कि गर्भगृह में लगाया गया सोना काला कैसे पड़ गया? क्या सोना नकली था? केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भी है यहां जल्द ही विधानसभा के उपचुनाव भी प्रस्तावित हैं. इसिलिए पहली बार मंदिर समित को आगे आकर स्पष्टीकरण देना पड़ा है.

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को 2022 में स्वर्णमंडित कर बनाया गया. तब से ही लगातार सोने को लेकर विवाद होता रहा है. अब जाकर मंदिर समिति ने आगे आकर आधिकारिक तौर पर पूरी रशीदों और साक्ष्यों के साथ बयान जारी किया. मंदिर समिति के अनुसार केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने में 23 किलो 777.800 ग्राम सोने का उपयोग किया गया था, जिसका बाजार भाव 14 करोड़ 38 लाख है. इसमें एक हजार किलोग्राम कॉपर प्लेटों का प्रयोग किया गया, जिनकी कीमत 29 लाख है..मंदिर समिति के सीईओ द्वारा जारी बयान के मुताबिक गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने का कार्य स्वयं दानी दाता ने अपने स्तर से किया था. दानी दाता ने अपने स्तर से ज्वैलर्स से तांबे की प्लेटें तैयार करवाईं और फिर उन पर सोने की परत चढ़ाई गई. दानी दाता ने अपने ज्वैलर्स के माध्यम से ही इन प्लेटों को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कराया. सोना खरीदने से लेकर मंदिर में स्थापित करने का संपूर्ण कार्य दानी दाता द्वारा कराया गया. मंदिर समिति का कहना है कि उसकी प्रत्यक्ष रूप से इसमें कोई भूमिका नहीं थी.

मंदिर समिति का कहना है कि इसी दानी दाता द्वारा 2005 बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह को भी स्वर्ण जड़ित किया गया था लेकिन एक सुनियोजित षड्यंत के तहत इस बार ही आरोप लगाए जा रहे हैं. समिति का कहना है कि जिस तरह से केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों के बाद केदारनाथ धाम का सौंद्रर्यीकरण किया गया और श्रदालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्वि हुई, वो क्षु्द्र राजनीतिक तत्वों को रास नहीं आ रही है. समिति ने दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है.

दरअसल, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भी है..यहां से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का इसी महीने की शुरुआत में निधन हो गया था. इस सीट पर अब जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं. यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ को लेकर राजनीति तेज है. हाल ही में दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के शिलान्यास से विवाद शुरू हुआ तो इसमें मंदिर से सोना चोरी वाला मामला भी तूल पकड़ गया. राज्य में सरकार बीजेपी की है. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी बीजेपी के नेता है. इसलिए भी विपक्ष समिति और सरकार पर हावी है. यह भी एक कारण है कि दो साल बाद पहली बार समिति को आधिकारिक तौर पर बयान जारी करना पड़ा है.

इधर कांगेस केदारनाथ में भ्रष्टाचार और सनातन परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुए केदारनाथ प्रतिष्ठा पद यात्रा निकाल रही है. 24 जुलाई को हरिद्वार में हरि की पैडी से शुरू हुई ये यात्रा पांच अगस्त को केदारनाथ में संपन्न होगी.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं.

सूत्रों की मानें तो प्रस्तावित उपचुनाव से पहले शुरू हुए केदारनाथ विवाद और उस पर कांग्रेस की पदयात्रा से बीजेपी हलकों में बेचैनी है. सूत्र बताते हैं कि बीजेपी संगठन में इस बात की चर्चा हुई कि केदारनाथ पर मंदिर समिति स्थिति स्पष्ट क्यों नही कर रही है. उसके बाद ही मंदिर समिति ने तथ्यों के साथ बयान जारी किया.
 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

July 27, 2024 July 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 जुलाई 2024) राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 जुलाई 2024)
Next Article रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अगस्त माह में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अगस्त माह में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?