By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा
छत्तीसगढ़राज्य

तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा

Last updated: 2024/07/29 at 9:20 PM
Share
3 Min Read
तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा
SHARE

रायपुर

हरा सोना के नाम से ख्यात तेंदूपत्ता का संग्रहण ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के अतिरिक्त आय का स्त्रोत है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर तेंदूपत्ता का संग्रहण लघु वनोपज के रूप में किया जाता है। 12 लाख से अधिक ग्रामीण इस कार्य से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिससे संग्राहकों को पहले के 4 हजार प्रति मानक बोरा की तुलना में 15 सौ रुपए अधिक मिल रहे है, इससे संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण से होने वाली आय बढ़ी है।

    रायगढ़ जिले में 98 हजार 977 संग्राहकों को 68 करोड़ 68 लाख 11 हजार 180 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बढ़ी दरों के लिहाज से जिले के संग्राहकों को 18.73 करोड़ रुपए का ज्यादा मुनाफा मिला है। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ के प्रबंध संचालक ने बताया कि रायगढ़ जिला अंतर्गत दो जिला वनोपज सहकारी यूनियन रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ में वर्ष 2024 तेन्दूपत्ता सीजन में 112 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 94 लॉट निर्धारित है।

    जिले में संग्रहण हेतु 747 संग्रहण केन्द्र में संग्रहण कार्य हेतु 1 लाख 40 हजार 600 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें तेन्दूपत्ता संग्रहण लक्ष्य के विरूद्ध 1 लाख 24 हजार 874.760 मानक बोरा संग्रहण किया गया है। इस वर्ष संग्रहण की दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा (550 रुपये प्रति सौ गड्डी) निर्धारित है।

    गेरवानी समिति फड़ सराईपाली के श्री अमृत लाल अगरिया एवं उनकी पत्नी श्रीमती पुना अगरिया ने बताया कि सीजन में उन्होंने 3640 तेन्दूपत्ता गड्डी तोड़कर उसका विक्रय किया था, जिससे उन्हें 20 हजार 20 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संवेदनशील निर्णय से हम संग्राहकों को पहले से ज्यादा राशि मिल रही है, जो हमारे लिए अतिरिक्त आय का आधार बन रहा है।

    इसी तरह गेरवानी समिति फड़ गौरमुड़ी के श्री नथीराम एवं उनकी पत्नी सुखमनी ने बताया कि उन्होंने 3420 तेन्दूपत्ता गड्डी तोड़कर उसका विक्रय किया था, जिससे उन्हें 18 हजार 810 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ था। प्राप्त रूपये से उन्होंने बरसात में होनी वाली परेशानी को देखते हुए खप्पर वाला घर के छत की मरम्मत कराकर उसमें एस्बेस्टस की छत डलवाए हैं और डोली खेत में भी राशि खर्च की है।

You Might Also Like

Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..

Uttarakhand News: निकाय कर्मचारियों के आभार रैली में शामिल हुए CM धामी, कहा– विकास में उनकी भूमिका अहम…..

Uttarakhand News: अब बदमाशों की खैर नहीं! CM धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित; रोड रेज और अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम , प्रदेशभर में चलेगा सघन चेकिंग अभियान……

Uttarakhand News: इलेक्शन मोड ऑन! राजधानी में भाजपा के विधानसभा सम्मेलन का आयोजन, CM धामी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, भोजन भी परोसा….

July 29, 2024 July 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कैलिफोर्निया के जंगलों लगी आग, लाखों एकड़ जमीन जलकर राख कैलिफोर्निया के जंगलों लगी आग, लाखों एकड़ जमीन जलकर राख
Next Article राज्यपाल श्री हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की सौजन्य मुलाकात राज्यपाल श्री हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की सौजन्य मुलाकात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..
Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: निकाय कर्मचारियों के आभार रैली में शामिल हुए CM धामी, कहा– विकास में उनकी भूमिका अहम…..
Uttarakhand News: निकाय कर्मचारियों के आभार रैली में शामिल हुए CM धामी, कहा– विकास में उनकी भूमिका अहम…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: अब बदमाशों की खैर नहीं! CM धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित; रोड रेज और अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम , प्रदेशभर में चलेगा सघन चेकिंग अभियान……
Uttarakhand News: अब बदमाशों की खैर नहीं! CM धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित; रोड रेज और अवैध गतिविधियों पर लगेगी लगाम , प्रदेशभर में चलेगा सघन चेकिंग अभियान……
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?