By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस-यूक्रेन दोनों से घनिष्ठ संबंध की बात क्यों कर रहा भारत, दुनिया को जयशंकर का क्या संदेश?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > रूस-यूक्रेन दोनों से घनिष्ठ संबंध की बात क्यों कर रहा भारत, दुनिया को जयशंकर का क्या संदेश?…
विदेश

रूस-यूक्रेन दोनों से घनिष्ठ संबंध की बात क्यों कर रहा भारत, दुनिया को जयशंकर का क्या संदेश?…

Last updated: 2024/07/30 at 11:04 AM
Share
4 Min Read
रूस-यूक्रेन दोनों से घनिष्ठ संबंध की बात क्यों कर रहा भारत, दुनिया को जयशंकर का क्या संदेश?…
SHARE

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक का वक्त हो गया है।

इतने वक्त बाद भी न तो व्लादिमीर पुतिन ने अपनी जिद छोड़ी है और न ही यू्क्रेनी प्रेजिडेंट वलोडोमिर जेलेंस्की ने अपनी हार कबूली है।

अमेरिकी और पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन रूस के घातक हथियारों और बमबारी का डटकर सामना कर रहा है। दुनियाभर के देश इस महायुद्ध को खत्म करने की तमाम कोशिश कर चुके हैं लेकिन, नतीजा अभी तक नहीं निकला।

भारत ने भी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की कोशिश की है लेकिन, अभी तक सफलता नहीं पाई। इस बीच टोक्यो में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया के सामने नया संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में यूक्रेन और रूस के साथ और अधिक संपर्क रखेगा क्योंकि दोनों पक्षों से बातचीत करने वाले देशों का इस तरह का संपर्क उनके बीच संघर्ष को सुलझाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

जयंशकर का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले माह यूक्रेन का दौरा करने की संभावना जताई जा रही है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत का रुख यह रहा है कि संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थिति को अपने तरीके से चलने देना तथा विश्व के अन्य भागों में होने वाली घटनाओं का इंतजार करना ताकि संकट को समाप्त करने के लिए कुछ मदद मिल सके, यह ‘भाग्यवादी’ दृष्टिकोण होगा।

विदेश मंत्री ने जापान के राष्ट्रीय प्रेस क्लब में एक चर्चा सत्र के दौरान कहा, ‘‘हम मानते हैं कि हमें वहां अधिक सक्रिय होना चाहिए।’’ जयशंकर जापान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

अगले महीने मोदी की संभावित कीव यात्रा की खबरों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं यथोचित रूप से उम्मीद कर सकता हूं कि हमारे और यूक्रेन के बीच तथा हमारे और रूस के बीच भी और अधिक संपर्क होंगे।’’ विदेश मंत्री ने कोई विशिष्ट उत्तर देने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘हम, किसी भी सरकार की तरह, सही समय पर सही माध्यमों से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं।’’ जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन-रूस संघर्ष को समाप्त करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारी भावना यह है कि और अधिक कार्य किए जाने की आवश्यकता है और हमें संघर्ष की मौजूदा स्थिति जारी रहने को स्वीकार नहीं कर लेना चाहिए तथा यह नहीं कहना चाहिए कि ‘इसे अपने हिसाब से चलने दें और हमें विश्व के अन्य भागों में होने वाली घटनाओं का इंतजार करना चाहिए ताकि किसी प्रकार का समाधान निकाला जा सके।’’

जयशंकर ने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह उन देशों के लिए महत्वपूर्ण है जो रूस और यूक्रेन दोनों के संपर्क में हैं, क्योंकि बहुत से देश वास्तव में दोनों पक्षों से बात नहीं कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना ​​है कि यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई वह सब कुछ करे जो वह कर सकता है, ताकि कुछ सुधार हो और चीजें युद्ध के मैदान से निकलकर बातचीत की मेज पर आये।

The post रूस-यूक्रेन दोनों से घनिष्ठ संबंध की बात क्यों कर रहा भारत, दुनिया को जयशंकर का क्या संदेश?… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

July 30, 2024 July 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास… रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास…
Next Article 538 लोकसभा सीटों पर वोटिंग में अंतर, UP में सभी 80 पर सवाल: ADR रिपोर्ट… 538 लोकसभा सीटों पर वोटिंग में अंतर, UP में सभी 80 पर सवाल: ADR रिपोर्ट…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन, बोले- धाम को बनाया जाएगा भव्य और सुव्यवस्थित….
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन, बोले- धाम को बनाया जाएगा भव्य और सुव्यवस्थित….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: भेदभाव को प्राथमिकता देना उनकी सियासी शैली…’, सीएम धामी बोले– तुष्टिकरण की राजनीति किसी समाज को आगे नहीं बढ़ा सकती….
Uttarakhand News: भेदभाव को प्राथमिकता देना उनकी सियासी शैली…’, सीएम धामी बोले– तुष्टिकरण की राजनीति किसी समाज को आगे नहीं बढ़ा सकती….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, ₹256 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण — बोले, बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएँगी भारत का मान…..
Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, ₹256 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण — बोले, बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएँगी भारत का मान…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली में ₹41.21 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, , कहा- निर्धारित समय में सारे काम पूरा करें….
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?