By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AAP का गुजरात में केजरीवाल की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ बढ़ाई ताकत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राजनीती > AAP का गुजरात में केजरीवाल की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ बढ़ाई ताकत
राजनीती

AAP का गुजरात में केजरीवाल की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ बढ़ाई ताकत

Last updated: 2024/07/30 at 5:19 PM
Share
3 Min Read
AAP का गुजरात में केजरीवाल की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ बढ़ाई ताकत
SHARE

लोकसभा चुनावों में बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दोस्ती दिल्ली और हरियाणा में भले ही खत्म हो गई है लेकिन गुजरात में इंडिया गठबंधन के तहत दोनों पार्टियां एक साथ हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर अहमदाबाद में प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओं ने भी शिरकत की। गुजरात में कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था। राज्य की 26 लोकसभा सीटों पर दो सीटें आप और बाकी पर कांग्रेस लड़ी थी। इसमें पार्टी के दूसरे विधायक भी मौजूद रहे।
  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस की तरफ विधायक इमरान खेड़ावाला और अहमदाबाद शहर अध्यक्ष हिम्मतभाई पटेल ने इसमें शिकरत की। इस मौके पर इसुदान गढ़वी ने कहा कि जेल में बीजेपी के अत्याचार झेल रहे अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की साजिश रचकर केजरीवाल जी को झूठे मामलों में जेल भेजा गया। आप नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को आप गुजरात विधायक दल के नेता चैतर वसावा ने भी संबोधित किया है। वसावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को झूठे मामलों में जेल में डाल दिया गया है।
  आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय से इनकम टैक्स ऑफिस पदयात्रा निकाली। इसमें अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले राहुल गांधी के दौरे में आप नेता नहीं पहुंचे थे। दोनों दलों के बीच समन्वय देखने को नहीं मिला था, लेकिन दो राज्यों में भले ही कांग्रेस और आप की राहें अलग हो गई हैं लेकिन गुजरात में दोनों दलों के एक साथ रहने की संभावना है। गुजरात में आने वाले दिनों में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो सकता है। इसमें बनासकांठा की वाव और जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट शामिल है। विसावदर सीट आप विधायक के बीजेपी में जाने से खाली हुई है जबकि वाव सीट गेनीबेन ठाकोर के सांसद बनने के बाद खाली हुई है।

You Might Also Like

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

July 30, 2024 July 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्षिण छत्तीसगढ़ में आज होगी जोरदार बारिश, प्रदेश में शुरू होगा तेज बारिश का दौर क्षिण छत्तीसगढ़ में आज होगी जोरदार बारिश, प्रदेश में शुरू होगा तेज बारिश का दौर
Next Article ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 538 लोकसभा सीटों पर डाले गए वोटों से कम हुई मतगणना ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 538 लोकसभा सीटों पर डाले गए वोटों से कम हुई मतगणना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?