By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में स्टील प्‍लांटों का दो दिन का उत्पादन बंद: बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में स्टील प्‍लांटों का दो दिन का उत्पादन बंद: बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में स्टील प्‍लांटों का दो दिन का उत्पादन बंद: बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध

Last updated: 2024/07/31 at 1:01 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ में स्टील प्‍लांटों का दो दिन का उत्पादन बंद: बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध
SHARE

बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर एक ओर स्टील उद्योगों ने अनिश्चितकालीन प्लांट बंद रखने की घोषणा की है। वहीं दूसरी दूसरी ओर शासन का कहना है कि ऊर्जा प्रभार में की गई बढ़ोतरी के बाद भी उच्चदाब स्टील उद्योगों को 713 करोड़ की छूट दी जा रही है। यह छूट अन्य किसी भी वर्ग के उपभोक्ता को नहीं मिलती। नियामक आयोग द्वारा लोड फैक्टर पर मिलने वाली अधिकतम छूट को 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 20121-22 के पूर्व यह छूट 8 प्रतिशत थी, इस प्रकार वर्तमान छूट भी 2 प्रतिशत ज्यादा है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकृत सूत्रों का कहना है कि नियामक आयोग द्वारा एक जून से वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत आपूर्ति की दर लागू कर दी गई गै। यह नई दर उच्चदाब स्टील उद्योगों को प्रति यूनिट ऊर्जा प्रभार में मात्र 25 पैसे (4.10 प्रतिशत) की वृद्धि कर प्रति यूनिट ऊर्जा प्रभार 6.35 प्रति यूनिट है।

इस प्रकार स्टील उद्योगों का वर्ष 2017-18 से तुलना किया जाए तो मांग प्रभार में किसी भी प्रकार से बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऊर्जा प्रभार के दर में 6 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.35 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। बीते 8 वर्षों में ऊर्जा प्रभार में 35 पैसा प्रति यूनिट ही बढ़ाया गया है। प्रदेश में यह राशि 6.35 रुपये है तथा महाराष्ट्र में 8.36 रुपये, तेलंगाना में 8.10 रुपये और मध्यप्रदेश में 7.15 रुपये है।

रिटायर्ड पॉवर इंजीनियर्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा स्टील उद्योगों की मांग अनुचित

छत्तीसगढ़ राज्य रिटायर्ड पावर इंजीनियर्स-आफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। पत्र में एसोसिएशन ने कहा कि इस प्रकार स्टील उद्योगों द्वारा बिजली में छूट लेने का प्रयास अनुचित है। उद्योगों का यह कहना कि बिजली की दरें 25 प्रतिशत बढ़ गई है, पूरी तरह से गलत है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा ऊर्जा दर में मात्र 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

स्टील उद्योगों ने ऊर्जा प्रभार में छूट से बढ़ाया मार्जिन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टील उत्पादकों ने ऊर्जा प्रभार में बड़ी छूट से अपना मार्जिन ही बढ़ाया है। आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं दिया गया है। छूट की अवधि में लोहे का भाव 34,000 रुपये से बढ़कर 53,000 रुपये हो गया। वर्ष 2021-22 में प्रदेश में नया टैरिफ जारी किया गया था, उसमें लोड फैक्टर छूट को अधिकतम 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया था। जबकि पॉवर कंपनी द्वारा इस प्रकार का कोई प्रस्ताव नियामक आयोग को नहीं भेजा गया था। स्टील उत्पादकों को इसके चलते प्रति वर्ष 750 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिला।

बिजली दर में बढ़ोतरी के विरोध में बंद रही फैक्ट्रियां

इधर, बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार आधी रात से ही मिनी स्टील प्लांट के साथ ही फर्निस व फेरो एलायस उद्योग बंद रही। बताया जा रहा है कि 150 से ज्यादा प्लांटों में उत्पादन कार्य ठप रहा। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने कहा कि बिजली दर में बढ़ोतरी को चलते उद्योग चलाना मुश्किल हो गया है, इसके लिए इन्हें अनिश्चितकालीन बंद करना पड़ रहा है।

प्लांट बंद रहने का असर रोजगार पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी के चलते पड़ोसी राज्यों से प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया है। बीते 15 दिनों से उद्योगपतियों द्वारा विभागों के चक्कर लगाने के साथ ही शासन के मंत्रियों से भी मुलाकात कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

You Might Also Like

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

July 31, 2024 July 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने ली पद और गोपनीयता की शपथ छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
Next Article देश में बिजली उत्पादन क्षमता 10 साल में 80 प्रतिशत बढ़ी  देश में बिजली उत्पादन क्षमता 10 साल में 80 प्रतिशत बढ़ी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?