By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, जलकर राख हुईं 3 बोगियां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, जलकर राख हुईं 3 बोगियां
देश

एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, जलकर राख हुईं 3 बोगियां

Last updated: 2024/08/04 at 5:02 PM
Share
2 Min Read
एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, जलकर राख हुईं 3 बोगियां
SHARE

विशाखापत्तनम। विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में यूं तो कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे ट्रेन की तीन बोगियां जलकर राख हो गईं। ट्रेन में आग देख चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल रहा।  

Contents
देखते ही देखते दो अन्य कोचों में फैल गई आग आग लगने की दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया

 

देखते ही देखते दो अन्य कोचों में फैल गई आग 


जानकारी अनुसार कोरबा- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन रविवार सुबह विशाखापत्तनम पहुंची थी। इसके बाद देखा गया कि आग एसी कोच बी-7 में लगी हुई है, जो कि देखते ही देखते दो अन्य कोचों में फैल गई। ऐहतियात बरतते हुए और मौजूद दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया और बुझा दिया। इससे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

आग लगने की दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया

 
पुलिस का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है। ट्रेन में आग लगने से विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। ट्रेन में भड़कती आग को देख पूरे स्टेशन में हड़कंप मच गया। दहशत में आए यात्री यहां-वहां भागते नजर आए। कुच्छ ही देर में रेलवे प्लैटफॉर्म पर सन्नाटा पसर गया। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी स्टेशन पहुंच गए थे। राहत के उपाय करते हुए आग पर काबू पाया गया। आशंका जाहिर की गई है कि एसी कोच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। जानकारी अनुसार ट्रेन के कोच बी6, बी7 और ए1 इस अग्निकांड में पूरी तरह से जल गए। यहां बताते चलें कि कोरबा- विशाखापत्तनम 18517 एक्सप्रेस शनिवार शाम 4:10 बजे कोरबा से रवाना हुई थी। यह ट्रेन बिलासपुर जंक्शन से रायपुर जंक्शन, महासमुंद, पार्वतीपुरम टाउन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम जंक्शन और सिम्हाचलम होते हुए रविवार सुबह विशाखापत्तनम पहुंची थी। जहां तीन बोगियों में आग लग गई। 

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 4, 2024 August 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक, हर घर तिरंगा फहराने और निकाय चुनाव पर बनी रणनीति छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक, हर घर तिरंगा फहराने और निकाय चुनाव पर बनी रणनीति
Next Article शौचालय में जड़ा ताला, मरीज परेशान शौचालय में जड़ा ताला, मरीज परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: लेट-लतीफी बिल्कुल नहीं चलेगी! नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के विकास कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….
Uttarakhand News: लेट-लतीफी बिल्कुल नहीं चलेगी! नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के विकास कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: CM धामी ने श्रमिक सेवा मोबाइल एप का किया लोकार्पण, 8,005 श्रमिकों को DBT से 17 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित….
Uttarakhand News: CM धामी ने श्रमिक सेवा मोबाइल एप का किया लोकार्पण, 8,005 श्रमिकों को DBT से 17 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, 14 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश….
Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, 14 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- ईमानदारी और लगन से करें कार्य….
Uttarakhand News: मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- ईमानदारी और लगन से करें कार्य….
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?