By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सनातन धर्म में सीधे हाथ का महत्व, सिर्फ इस देवी की पूजा बायें हाथ से होती है,
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > धर्म > सनातन धर्म में सीधे हाथ का महत्व, सिर्फ इस देवी की पूजा बायें हाथ से होती है,
धर्म

सनातन धर्म में सीधे हाथ का महत्व, सिर्फ इस देवी की पूजा बायें हाथ से होती है,

Last updated: 2024/08/07 at 6:15 AM
Share
4 Min Read
सनातन धर्म में सीधे हाथ का महत्व, सिर्फ इस देवी की पूजा बायें हाथ से होती है,
SHARE

सनातन धर्म में बाएं हाथ से कोई काम अच्छा नहीं माना जाता. हिंदू धर्म में सीधे हाथ से ही पूजा पाठ और अन्य महत्वपूर्ण काम होते हैं. लेकिन इस धरा पर एक ऐसी देवी हैं जिनकी पूजा बाएं हाथ से की जाती है. इसके पीछे की कई कहानी है. आज हम उस कहानी के बारे में ही चर्चा करेंगे कि इस देवी को आखिर बाएं हाथ से क्यों पूजा जाता है.

हम बात कर रहे हैं मां बिहुला विषहरी की जिन्हें बाएं हाथ से पूजा जाता है. आप जब भी कभी माता विषहरी के दरबार जाएंगे वहां के पुजारी बाएं हाथ से पूजा करते नजर आएंगे.

ये है कहानी
मां बिहुला पर किताब लिख रहे आलोक कुमार से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया. कहते हैं नागवंश को पूजित करने के लिए मां विषहरी को अपनी शक्ति लगानी पड़ी थी. चंपानगर में चांदो सौदागर नाम का एक बहुत बड़ा व्यापारी हुआ करता था. उसके कपड़े का व्यवसाय देश के साथ-साथ विदेशों में भी था. ऐसा कहा जाता था उनकी नाव इतनी बड़ी थी जिसमें 580 मल्लाह सवार होते थे. चांदो सौदागर शिव भक्त थे. जब मां विषहरी इस धरती पर अपनी पूजा के लिए पिता भगवान शिव के पास गईं तो उन्होंने कहा अगर तुम्हारी पूजा मेरा परम भक्त चांदो सौदागर करेगा तो इस धरती पर तुम पूजनीय हो जाओगी, यही नहीं पूरी नाग प्रजाति पूजनीय हो जाएगी.

चांदो सौदागर का हठ
शिव की बात सुनते ही मां विषहरी सौदागर के पास पहुंचीं और उनसे अपना पूजा करने के लिए आग्रह किया. सौदागर ने कहा मैं भगवान शिव का अनन्य भक्त हूं मैं उनकी ही पूजा करूंगा. मैं आपकी पूजा नहीं कर सकता. लाख प्रयत्न करने के बाद भी सौदागर तैयार नहीं हुए. तब मां विषहरी ने गुस्से में कहा अगर तुम मेरी पूजा नहीं करोगे तो मैं तुम्हारे वंश को नष्ट कर दूंगी. इसके बावजूदसौदागर अपने वचन पर अटल रहा और उसने पूजा नहीं करने की मन में ठान ली.

7 पुत्रों का वध
इसके बाद मां विषहरी ने अपने क्रोध से चांदो सौदागर के छह पुत्रों को त्रिवेणी नदी में डुबाकर मार डाला. इसके बावजूद सौदागर ने तनिक भी ना घबराते हुए पूजा करने से फिर मना कर दिया. इसके बाद सौदागर को सातवां पुत्र हुआ. विषहरी ने उस पुत्र को भी मारने का भय दिखाया.सौदागर टस से मस नहीं हुआ. सातवें पुत्र को भी मां विषहरी ने नाराज होकर मरवा दिया. उसके बाद उसकी पत्नी और बहू के लाख प्रयत्न के बाद चांदो सौदागर पूजा के लिए जैसे तैसे राजी हो गया. लेकिन उसने कहा ठीक है मैं तुम्हारी पूजा दाएं हाथ से नहीं कर सकता हूं. मैं तुम्हारी पूजा बाए हाथ से करूंगा. मां विषहरी प्रसन्न हो गयीं. बोलीं ठीक है तुम मेरी पूजा बाएं हाथ से ही करो. तब से विषहरी की पूजा बाएं हाथ से होने लगी. अभी भी मंदिर में बाएं हाथ से पूजा की जाती है.

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

August 7, 2024 August 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हरियाली तीज से बढ़ेगा सौभाग्य, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, अशुभ समय, रवि योग, राहुकाल हरियाली तीज से बढ़ेगा सौभाग्य, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, अशुभ समय, रवि योग, राहुकाल
Next Article विद्यापति धाम मंदिर में सोमवार को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम तक ढाई लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक विद्यापति धाम मंदिर में सोमवार को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम तक ढाई लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?