By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बुढ़मू में तस्करी की कार्रवाई में 6 वाहनों को आग लगाई, थानेदार और एक अधिकारी निलंबित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > बुढ़मू में तस्करी की कार्रवाई में 6 वाहनों को आग लगाई, थानेदार और एक अधिकारी निलंबित
राज्य

बुढ़मू में तस्करी की कार्रवाई में 6 वाहनों को आग लगाई, थानेदार और एक अधिकारी निलंबित

Last updated: 2024/08/08 at 10:00 AM
Share
4 Min Read
बुढ़मू में तस्करी की कार्रवाई में 6 वाहनों को आग लगाई, थानेदार और एक अधिकारी निलंबित
SHARE

रांची के बुढ़मू में मंगलवार की देर रात सुदूर छापर बालू घाट में अपराधियों ने अवैध बालू की निकासी करने पहुंचे छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया। चार टर्बो, एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर जलाए गए। रांची, रामगढ़, हजारीबाग जिले के सीमांत इलाके में इस घटना से बालू की तस्करी में लगे तस्करों और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात बारह बजे छह अपराधी बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। सभी अपराधियों के हाथ में हथियार थे। उस वक्त दर्जनों वाहन चालक अवैध तरीके से बालू की निकासी में लगे थे। अपराधियों के पहुंचते ही सभी लोग वहां से भाग निकले।

अपराधियों ने मजदूरों, ड्राइवर व ग्रामीणों को धमकी भी दी। इसके बाद अपराधियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। अपराधियों ने लोगों को धमकी दी कि बिना सहमति के बालू की निकासी नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

आइजी और ग्रामीण एसपी पहुंचे घटनास्थल

घटना की सूचना पाकर आइजी अखिलेश झा व ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने छापर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर बालू के डंप स्टाक को देखकर आइजी ने स्थानीय पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई व अग्रतर करवाई के दिशा-निर्देश दिए।

त्वरित करवाई करते हुए एसएसपी ने छुट्टी पर गए बुढ़मू थानेदार रामजी कुमार और थाना प्रभारी के प्रभार पर रहे एसआइ संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही नगड़ी थाना में पदस्थापित एसआइ रितेश कुमार महतो को बुढ़मू का नया थानेदार बनाया गया है। नए थानेदार ने योगदान दे दिया है।

छापर बालू घाट पर वर्चस्व की जंग

वर्चस्व की जंग को लेकर हुई घटना बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट पर कई वर्षों से वर्चस्व कायम करने की होड़ उग्रवादी और अपराधियों के बीच मची हुई है। इस वजह से बुढ़मू में आए दिन उग्रवादी और अपराधियों में झड़प होती है।

छापर घाट से प्रतिदिन उग्रवादी, पराधी, पुलिस से लेकर सफेदपोशों तक के नाम पर अवैध बालू का कारोबार चल रहा है। अवैध बालू के कारोबर में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी, जेजेएमपी, अपराधी गिरोह अमन साहू, भोला पांडेय गिरोह, विकेश तिवारी और आलोक का गिरोह सक्रिय है।

बुढ़मू थाना से 28 किमी दूर है घटनास्थल छापर बालू घाट झारखंड दामोदर नदी पर है। बुढ़मू थाना से 28 किमी दूर रांची, हजारीबाग व रामगढ़ जिले के सुदूर क्षेत्र में स्थित है। इस बालू घाट का नियमित कभी टेंडर नहीं हुआ, लेकिन पिछले दस साल से यहां से बालू का निकासी हो रही है।

दो गुटों ने ली है जिम्मेदारी

टीएसपीसी से अलग हुए दो गुट आलोक गिरोह और विकेश तिवारी गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के अनुसार, आलोक गिरोह ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस भी इसी दिशा में छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि आलोक और अन्य अपराधी पहले टीएसपीसी के लिए काम करते थे। बाद में संगठन से हटकर अपना गिरोह तैयार कर लिया। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं छापर बालू घाट में वर्चस्व की जंग को लेकर लगातार घटनाएं घट रही हैं।

अपराधियों ने बीते 10 जुलाई को रात में दो ट्रैक्टर को जला दिया था। सितंबर में हाइवा ट्रक, दिसंबर 2023 में चार बाइक में आग लगा दी गई थी। पिछले 21 जुलाई को इसी बालू घाट में आलोक गिरोह और टीएसपीसी के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें सात लोगों के हाथ पैर टूट गए थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

August 8, 2024 August 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article साय सरकार ने गुरु घासीदास- तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में किया अधिसूचित साय सरकार ने गुरु घासीदास- तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में किया अधिसूचित
Next Article बुधनी और विजयपुर सीट पर होना है उपचुनाव, बीजेपी ने बनाई रणनीति बुधनी और विजयपुर सीट पर होना है उपचुनाव, बीजेपी ने बनाई रणनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?