By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुजीब का स्टैच्यू तोड़ा……क्या अब टका से भी हटेगी तस्वीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > मुजीब का स्टैच्यू तोड़ा……क्या अब टका से भी हटेगी तस्वीर
देश

मुजीब का स्टैच्यू तोड़ा……क्या अब टका से भी हटेगी तस्वीर

Last updated: 2024/08/09 at 11:15 AM
Share
3 Min Read
मुजीब का स्टैच्यू तोड़ा……क्या अब टका से भी हटेगी तस्वीर
SHARE

कोलकाता । बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को बुलडोजर से तोड़ गया। हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता मुजीब के स्टैच्यू पर न सिर्फ हथौड़ा चलाया, बल्कि पेशाब करने जैसी घटिया हरकतें भी कीं। उनके पोस्टर पर जूते मारे गए और कालिख पोती गई। अपने ही देश में शेख मुजीबुर रहमान के प्रति ऐसी नफरत से दुनिया चौंक गई। कई सवाल खड़े हुए। बांग्लादेश की करेंसी टका पर भी बंगबंधु की तस्वीर है, तब क्या वहां की नई सरकार नोट भी बदल देगी? इसकी चिंता करने वालों में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर बैठे मनी एक्सचेंज करने वाले लोग भी शामिल हैं। अनुमान के मुताबिक भारत के मनी एक्सचेंज कारोबारियों के पास करोड़ों टका है, जिसे वह कमीशन के साथ अदला-बदली करते हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर कारोबार ठप है और रुपये से टका बदलने वालों की तादाद भी कम हुई है।
बांग्लादेश-इंडिया बॉर्डर पर मनी एक्सचेंज करने वाले इस राजनीतिक उठापटक से परेशान हैं। मनी एक्सचेंजर्स टका को भारतीय करेंसी और रुपये को बांग्लादेश की करेंसी टका में बदलते हैं। 100 रुपये के बदले 70 टका के हिसाब से इनका कारोबार चलता है। पेट्रापोल बॉर्डर पर कारोबार करने वाले कारोबारी बताते हैं कि जिस तरह टेलीविजन पर शेख मुजीब की प्रतिमा को गिराते हुए देख रहे हैं, उससे लगता है कि आने वाली सरकार टका को बंद कर देगी। भारतीय रुपये में गांधी की तरह बांग्लादेशी टका पर भी शेख मुजीब की तस्वीर लगी है।
एक कारोबारी गौरंगा घोष ने बताया कि सोमवार से उनके दुकान पर कोई करेंसी बदलने नहीं आया। पहले रोजाना 70-80 लोग आते थे, पिछले चार दिनों में एक ग्राहक आया है। नोट नहीं बदले जाने से जहां कमाई रुक गई है, वहीं नुकसान का डर सता रहा है। अब कारोबारी जल्द से जल्द बांग्लादेश के टका के स्टॉक को खत्म करना चाहते हैं। बॉर्डर पर खड़े ट्रकों की आवाजाही शुरु होगी, तब करेंसी एक्सचेंज करने वालों की चिंता दूर होगी। बांग्लादेश जाने वाले भारतीय कारोबारी खरीदारी के लिए टका लेते हैं। ट्रक वाले भी छोटी जरूरतों के लिए बांग्लादेशी करेंसी लेते हैं।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 9, 2024 August 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, नागरिकों से भी अपील; हर घर लहराएं तिरंगा… पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, नागरिकों से भी अपील; हर घर लहराएं तिरंगा…
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल गुप्ता जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिले, बताया ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजियास्को में करेंगे चढ़ाई… रायपुर : छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल गुप्ता जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिले, बताया ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजियास्को में करेंगे चढ़ाई…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?