By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जयंत चौधरी ने पश्चिमी UP में की हाईकोर्ट बेंच की मांग, अग्निवीरों पर भी बात; पढ़ें पूरा इंटरव्यू…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > जयंत चौधरी ने पश्चिमी UP में की हाईकोर्ट बेंच की मांग, अग्निवीरों पर भी बात; पढ़ें पूरा इंटरव्यू…
देश

जयंत चौधरी ने पश्चिमी UP में की हाईकोर्ट बेंच की मांग, अग्निवीरों पर भी बात; पढ़ें पूरा इंटरव्यू…

Last updated: 2024/08/10 at 10:47 AM
Share
8 Min Read
जयंत चौधरी ने पश्चिमी UP में की हाईकोर्ट बेंच की मांग, अग्निवीरों पर भी बात; पढ़ें पूरा इंटरव्यू…
SHARE

मोदी सरकार में केंद्रीय कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित किए जाने की जरूरत है।

Contents
आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए क्या कुछ खास करने जा रहे हैं?पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अरसे से कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं खुला है, क्या आप पहल करेंगे ?एक बहुत पुरानी मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित हो, आप इस पर क्या कहेंगे ?नए जन शिक्षण संस्थानों की स्थापना की क्या योजना है ?क्या अप्रेंटिस एक्ट में कोई बदलाव की तैयारी की जा रही है?आईटीआई के आधुनिकीकरण की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं ?नई इंटर्नशिप योजना में आपके मंत्रालय की क्या भूमिका है ?हमारे देश से बड़े पैमाने पर लोग रोजगार के लिए विदेश जाते हैं, उनमें अप्रशिक्षित लोग भी होते है, उनके लिए क्या कर रहे हैं ?अग्निवीरों को प्रशिक्षण के लिए कोर्स कब तक तैयार होंगे ?विपक्ष का आरोप है कि सरकार कौशल विकास कर रही है, लेकिन नौकरी सृजित नहीं कर रही है ?आखिरी सवाल वक्त कानून में संशोधन विधेयक पर आपकी पार्टी का क्या रुख है ?

ताकि लोगों को सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा से राहत मिले। ‘हिन्दुस्तान’ के राजनीतिक संपादक मदन जैड़ा ने उनसे तमाम मुद्दों पर बातचीत की।

आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए क्या कुछ खास करने जा रहे हैं?

केंद्र सरकार का मंत्री होने के नाते संपूर्ण देश मेरी प्राथमिकता है। लेकिन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमारी मजबूत राजनीतिक जमीन है।

वहां हमारे जनप्रतिनिधि हैं। मैं समझता हूं कि वहां स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा कार्य या बड़ी परियोजनाओं की जरूरत है।

जहां औद्यौगिक केंद्र हैं, वहां कौशल विकास की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। हाल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जन शिक्षण संस्थान नहीं हैं। इसकी समीक्षा की जा रही है।

इसी प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो स्थान शिक्षा के केंद्र हैं, वहां के विश्वविद्यालयों में सीएसआर की मदद से नए तकनीकी कोर्स शुरू किए जा सकते हैं।

अभी में यही कह सकता हूं कि जब भी मेरी मेज पर बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर या मथुरा से जुड़ी कोई फाइल आएगी, उसे मंजूरी में देर नहीं लगेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अरसे से कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं खुला है, क्या आप पहल करेंगे ?

निश्चित रूप से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अलावा और कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं है। लेकिन, अभी में इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।

एक बहुत पुरानी मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित हो, आप इस पर क्या कहेंगे ?

चौधरी अजित सिंह हमेशा इस मांग का समर्थन करते थे। इधर, केंद्रीय कानून मंत्री तक भी बात पहुंची है। राज्य की तरफ से भी प्रस्ताव भेजे गए हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्य सरकार को इस बारे में निर्णय करना है। पिछले दिनों कानून मंत्री ने भी इस मुद्दे पर संसद में स्थिति स्पष्ट की थी।

उम्मीद करता हूं कि इसे न्यायिक सुधारों से जोड़ा जाएगा, ताकि उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमों की संख्या घटे।

वादियों को अनावश्यक रूप से 600-700 किलोमीटर की यात्रा न करनी पड़े।कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अब तक कितने लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है, और कितने लोगों को रोजगार मिला है ?

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 1.48 करोड़ को प्रशिक्षण दिया गया है।

इनमें से करीब 50 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पहले से ही कोई कार्य कर रहे थे और उनके कौशल को बढ़ाने या रिस्किलिंग के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।

जिन नए लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है, उनमें से 41 फीसदी लोगों को तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा होने से पहले ही नौकरी मिल गई।

जिन लोगों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नौकरी मिली, उसके आंकड़े एकत्र करने का कोई जरिया नहीं है। इसी प्रकार जो लोग वोकेशनल अध्ययन कर रहे हैं, उनमें से 63 फीसदी को नौकरी हासिल हो रही है।

नए जन शिक्षण संस्थानों की स्थापना की क्या योजना है ?

इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन प्रस्ताव मांगे गए हैं। अभी देश में 290 जन शिक्षण संस्थान है, जो कौशल विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रस्तावों के आने के बाद नए संस्थान खोलने के बारे में आवश्यकता के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों पर हमारा विशेष फोकस रहेगा।

क्या अप्रेंटिस एक्ट में कोई बदलाव की तैयारी की जा रही है?

यह 1961 का कानून है तथा समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाती है। अभी हम यह देख रहे हैं कि मौजूदा प्रावधानों को कितना लागू किया जा सके। अभी 30 कार्मिकों से अधिक वाले संस्थानों को 2.5 अप्रेंटिंस की तैनाती करनी होगी। हम उद्योग जगत को समझाकर इसे लागू करवा रहे है। इसके बाद देखेंगे।

आईटीआई के आधुनिकीकरण की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं ?

इस साल के बजट में एक हजार आईटीआई के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी गई है। साथ ही 5 एनएसटीआई के आधुनिकीकरण के लिए भी 200 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

एनएसटीआई में आईटीआई के ट्रेनर तैयार होते हैं। हम आईटीआई में फ्यूचर स्किल सिखा रहे हैं जैसे ईवी, एआई आदि। कुछ केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में भी एआई के माड्यूल पढ़ाए जा रहे हैं।

नई इंटर्नशिप योजना में आपके मंत्रालय की क्या भूमिका है ?

भूमिका तो निश्चित रूप से रहेगी लेकिन अभी इसके क्रियान्वय को लेकर विभिन्न पक्षों से बातचीत चल रही है तथा योजना का खाका तैयार किया जा रहा है।

हमारे देश से बड़े पैमाने पर लोग रोजगार के लिए विदेश जाते हैं, उनमें अप्रशिक्षित लोग भी होते है, उनके लिए क्या कर रहे हैं ?

ऐसे लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए इंटरनेशनल स्किल सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। 30 केंद्र खुलने हैं तथा दो खुल चुके हैं।

इसमें उन्हें कौशल प्रशिक्षण के साथ भाषा और संबंधित देश की संस्कृति से भी वाकिफ किया जाता है ताकि जब वह विदेश जाएं तो कोई दिक्कत नहीं हो। भुवनेश्वर और कानपुर में दो केंद्र संचालित हो रहे हैं।

अग्निवीरों को प्रशिक्षण के लिए कोर्स कब तक तैयार होंगे ?

तीनों सेनाओं के अग्निवीरों को कौशल प्रशिक्षण के लिए हमारे कोर्स तैयार हो चुके हैं तथा उसका क्रियान्वयन भी शुरू हो चुका है।

अग्निवीर जब सेवा पूरी कर निकलेंगे तो कौशल विकास का प्रमाण पत्र उनके पास होगा।

विपक्ष का आरोप है कि सरकार कौशल विकास कर रही है, लेकिन नौकरी सृजित नहीं कर रही है ?

हमारी कौशल विकास की योजनाए रोजगार से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के पहले तीन चरणों में प्रशिक्षण की किस्त तभी जारी होती थी जब युवाओं को नियुक्त पत्र मिल जाते थे।

इसी प्रकार एनडीए सरकार में नौजवानों को उपक्रम लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया है तथा मुद्रा ऋण की राशि हाल में बढ़ाकर 20 लाख की गई है। युवा आबादी बहुत बड़ी है, इसलिए चुनौती जरूर है। मैं इसे स्वीकार करता हूं।

आखिरी सवाल वक्त कानून में संशोधन विधेयक पर आपकी पार्टी का क्या रुख है ?

विधेयक जेपीसी को चला गया है। संसदीय प्रक्रिया आगे चलने दीजिए। हमारी पार्टी भी इस पर विचार करेगी।

The post जयंत चौधरी ने पश्चिमी UP में की हाईकोर्ट बेंच की मांग, अग्निवीरों पर भी बात; पढ़ें पूरा इंटरव्यू… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डोनाल्ड ट्रंप की विमान यात्रा में संकट, मोंटाना में इमरजेंसी लैंडिंग डोनाल्ड ट्रंप की विमान यात्रा में संकट, मोंटाना में इमरजेंसी लैंडिंग
Next Article मिडल ईस्ट में बज गया युद्ध का डंका, दुनियाभर की एयरलाइन्स बंद कर रहीं इन देशों की सेवा… मिडल ईस्ट में बज गया युद्ध का डंका, दुनियाभर की एयरलाइन्स बंद कर रहीं इन देशों की सेवा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?