By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहली बार नहीं हुआ, कई बार किया जा चुका है एडवांस एकेडमी के पास वाली जमीन का सौदा, हुई करोड़ों की डील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > पहली बार नहीं हुआ, कई बार किया जा चुका है एडवांस एकेडमी के पास वाली जमीन का सौदा, हुई करोड़ों की डील
मध्यप्रदेशराज्य

पहली बार नहीं हुआ, कई बार किया जा चुका है एडवांस एकेडमी के पास वाली जमीन का सौदा, हुई करोड़ों की डील

Last updated: 2024/08/12 at 11:14 AM
Share
4 Min Read
पहली बार नहीं हुआ, कई बार किया जा चुका है एडवांस एकेडमी के पास वाली जमीन का सौदा, हुई करोड़ों की डील
SHARE

भोपाल ।   वक्फ की इस संपत्ति की हेरफेर करने का मुख्य सरगना खजराना गांव निवासी शाह परिवार बताया जाता है। इस परिवार के रहमान शाह, शाहिद शाह, मोहमद हुसैन शाह और उनका परिवार बताया जा रहा है। इन सभी के खिलाफ मेसर्स आकाश इंटरप्राइजेस ने शनिवार को लसुड़िया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामला उस समय प्रकाश में आया था, जब शाह परिवार के इन लोगों ने जफर खान पिता जाहिद खान को इस जमीन का नए सिरे से सौदा कर दिया। जबकि शाह परिवार पूर्व में इस जमीन का सौदा आकाश एंटरप्राइजेज से कर चुका था। इसके बदले मोटी रकम भी शाह परिवार को पहुंच गई है। इस सौदे को आधिकारिक और न्यायिक तौर पर पुख्ता कराए जाने के बाद बाकी की रकम अदा करने की बात तय हुई थी। लेकिन इस बीच शाह परिवार द्वारा नया सौदा कर दिए जाने के बाद जफर ने इस जमीन का कब्जा लेने के लिए यहां बाउंड्री वॉल बनाने का काम शुरू कर दिया था। मामला लोगों तक पहुंचा और शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ तो यह निर्माण रुकवा दिया गया।

इनकी थी सर्वधर्म शिक्षा की मंशा

शाह परिवार से ठगे लोगों में एक संस्था लाइफ केयर भी है। शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े कुछ लोगों ने विभिन्न धर्मों से जुड़े स्टूडेंट्स को एक छत के नीचे शिक्षा देने की योजना पर काम शुरू किया। जिसके चलते उन्होंने शाह परिवार से इसी जमीन का सौदा किया। संस्था के आरके सिंह बताते हैं वर्ष 2016 के आसपास उन्होंने यह सौदा शुरू किया। जिसके बाद कुछ किश्तों में उन्होंने शाह परिवार के रहमान, शाहिद और मोहम्मद हुसैन आदि को करीब 70 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया। बात जमीन का कब्जा और इस पर निर्माण शुरू करने की आई तो शाह परिवार मप्र वक्फ बोर्ड से एग्रीमेंट कराने की देरी पर मामला टलता रहा। 

राजनीतिक सहयोग से शाह परिवार मजबूत

वर्ष 2012 से 2024 के दरम्यान शाह परिवार अब तक करीब 4 लोगों/संस्थाओं से सौदा कर चुका है। इनमें एडवांस एकेडमी भी शामिल है। इन सौदों के बदले शाह परिवार से अलग अलग लोगों से करोड़ों रुपए की वसूली कर चुका है। सूत्रों का कहना है कि शाह परिवार को इन अवैध कामों और वक्फ जमीनों की हेरफेर में सियासी बैक सपोर्ट भी मिला हुआ है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर शाह इस शाह परिवार के समधी हैं। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेताओं से करीबी रखने वाले नासिर के नाम पर वक्फ के दगाबाज शाह परिवार के हौंसले बुलंद हैं। 

कई संपत्तियां की बर्बाद 

सूत्रों का कहना है कि शाह परिवार का वक्फ संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का यह पहला मामला नहीं है। खजराना क्षेत्र की कई जमीनें यह परिवार पहले भी खुर्दबुर्द कर चुका है। इनमें कनाडिया स्थित पीर स्थान की करीब साढ़े छह एकड़ जमीन कई लोगों को बेच दिए जाने, स्टार चौराहा स्थित एयरोप्लेन रेस्टोरेंट के पीछे स्थित 72 हजार स्क्वायर फीट भूमि और इसी के सामने स्थित जमीन पर एक बड़ी कॉलोनी बस जाने का मामला शामिल हैं। 

अब गेंद बोर्ड के हाथ

एडवांस एकेडमी के पास की जमीन के लगातार सौदों के मामले में हो रही अदालत के आदेश की अवमानना के हालात अब मप्र वक्फ बोर्ड को कटघरे में खड़ा कर सकती है। इस स्थिति से बचने बोर्ड के सामने यही रास्ता बाकी रहता है कि वह वक्फ जमीनों के गुनहगारों के खिलाफ खुद कानूनी कार्रवाई प्रचलित करे। शाह परिवार के एकमुश्त मामलों को लेकर बोर्ड पुलिस और अदालत की शरण में जा सकती है।
 

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..

’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा…..

August 12, 2024 August 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा दावा, अनवर ढेबर आबकारी मंत्री की रखता था पावर छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा दावा, अनवर ढेबर आबकारी मंत्री की रखता था पावर
Next Article ओलंपिक खत्म होने से पहले पेरिस में हुआ तमाशा, एफिल टॉवर पर चढ़ गया शख्स; पुलिस ने खाली करवाई जगह… ओलंपिक खत्म होने से पहले पेरिस में हुआ तमाशा, एफिल टॉवर पर चढ़ गया शख्स; पुलिस ने खाली करवाई जगह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?