By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद
छत्तीसगढ़राज्य

पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद

Last updated: 2024/08/13 at 2:09 PM
Share
4 Min Read
पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद
SHARE

सुकमा ।   स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुकमा जिले में लगातार पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां जगरगुण्डा थानाक्षेत्र से 01 महिला सहित 05 नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। जिनमें से 01 गिरफ्तार नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पद के अनुरुप 05 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनामी नक्सली गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) क्षेत्र में सक्रिय रहा है। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की रही संयुक्त कार्यवाही। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम मिसीगुड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। तभी मिसीगुड़ा के जंगल-पहाड़ी चिकोमेट्टा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर 05 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01.उईका चैतू पिता सुकलु (पूर्व एसीएम/परमिली एरिया कमेटी सदस्य, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) ईनामी 05 लाख) उम्र- लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 02. कुंजाम सुखलाल पिता सोमालू (मिलिशिया सदस्य, इंद्रावती एरिया) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पाण्डूपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 03. पदाम हुंगा पिता पदाम पण्डा (मिलिशिया सदस्य/जीआरडी कमांडर) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पाण्डूपारा थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा, 04. महिला उईका लखे पिता उईका हुंगा (सीएनएम सदस्य, चिन्नागेलुर एरिया) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा पटेलपारा, थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 05. पदाम सन्नू पिता सोमालू (मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा पाण्डूपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया। 

पकड़े गये व्यक्तियों की चेकिंग करने से क्रमशः 01. उईका चैतू से गुलाबी रंग के पॉलिथीन में रखा हुआ 100 ग्राम बारुद, टाईगर बम 01 नग, डेटोनेटर 02 नग, माचिस 01 नग, 02. कुंजाम सुखलाल के कब्जे से हरे रंग के प्लास्टिक थैले में रखा हुआ बीजीएल सेल 01 नग, जिलेटीन रॉड 02 नग, कोर्डेक्स वॉयर 01 मीटर लगभग 03.  पदाम हूंगा से हरे रंग के प्लास्टिक थैले में रखा हुआ बारुद 100 ग्राम, 02 नग डेटोनेटर, पेंसिल सेल 02 नग, नक्सल साहित्य, 04. उईका लखे से सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखा हूआ 02 नग जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वॉयर, टॉप टाइगर बम 01 नग, माचिस 01 नग, 05. पदाम सेामलु के कब्जे से प्लास्टिक थैले में में रखा हूआ जिलेटिन रॉड 02 नग, कोर्डेक्स वॉयर 01 नग, बिजली वॉयर 03 मीटर लगभग, पेंसिल सेल 01 नग बरामद किया गया। उपरोक्त सामाग्री को रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बताये कि बड़े नक्सलियों के आदेश पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना तथा मौके पाकर सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले मार्ग में आईईडी लगाने के लिये आना बताये । उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से उक्त नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी नक्सलियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । उपरोक्त घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

You Might Also Like

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कें भरी पानी से; आज बारिश का अलर्ट दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कें भरी पानी से; आज बारिश का अलर्ट
Next Article विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार… विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?